- Hindi News
- बालीवुड
- ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर बढ़ा विवाद: समीर वानखेड़े ने उठाए सवाल, मानहानि का मुकदमा दायर, 2 करोड़ हर्जान...
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर बढ़ा विवाद: समीर वानखेड़े ने उठाए सवाल, मानहानि का मुकदमा दायर, 2 करोड़ हर्जाने की मांग
Bollywood
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर नया विवाद खड़ा हो गया है।
इस बार विवाद का कारण बने हैं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े। वानखेड़े ने सीरीज में दिखाए गए एक सीन पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश बताया है। उन्होंने नेटफ्लिक्स, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और शो के निर्माताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है तथा 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
वानखेड़े की आपत्ति
पूर्व एनसीबी अधिकारी का आरोप है कि वेब सीरीज में जानबूझकर ऐसा दृश्य शामिल किया गया है, जो 2021 के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस की याद दिलाता है। यह वही मामला था जब क्रूज पार्टी से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। उस समय केस ने पूरे देश का ध्यान खींचा था और समीर वानखेड़े लंबे समय तक सुर्खियों में रहे थे।
वायरल हुआ विवादित सीन
सीरीज के रिलीज होने के बाद से एक खास सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वानखेड़े का कहना है कि इस सीन के जरिए उन्हें नकारात्मक तरीके से पेश किया गया है और यह उनकी पेशेवर और व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।
आर्यन खान को मिली थी क्लीन चिट
गौरतलब है कि 2021 के उस केस में एनसीबी ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में जांच के दौरान अदालत ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। इसके बावजूद यह मामला लगातार चर्चा में रहा और अब उसी घटना से प्रेरित दृश्य ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है।
कानूनी लड़ाई की तैयारी
समीर वानखेड़े का दावा है कि वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है, इसलिए उन्होंने अदालत का रुख किया है। उन्होंने इस मामले में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराते हुए 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग रखी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए