रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग पर विवाद: पाकिस्तान का झंडा और AK-47 सीन को लेकर सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Bollywod

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग इन दिनों विवादों में घिर गई है। लुधियाना के खेड़ा गांव में शूट हुए एक सीन में पाकिस्तान का झंडा और रणवीर सिंह के हाथ में AK-47 दिखाई देने पर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है।

यह सीन सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म को देशविरोधी करार देते हुए जमकर आलोचना की है।

एक वायरल वीडियो में रणवीर सिंह एक मकान की छत पर काले कोट में खड़े नजर आते हैं। उस छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ है। बाद में रणवीर सिंह AK-47 लेकर उसी छत से कूदते दिखाई देते हैं, और वीडियो में रेलवे ट्रैक के पास एक ऑयल कंटेनर में धमाका भी होता दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

फेसबुक पर वीडियो साझा होने के बाद एक यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड शांति नहीं चाहता, वो नफरत फैलाता है।" दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि, "पाकिस्तानी झंडा लगा है, लेकिन कोई इसे देशद्रोह नहीं कहेगा।"

फिल्म NSA अजीत डोभाल पर आधारित?

हालांकि फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बायोपिक बताया जा रहा है। डोभाल ने अपने करियर में पाकिस्तान में अंडरकवर एजेंट के तौर पर लंबा समय बिताया था।

SHO और गांव के सरपंच की सफाई

थाना डेहलों के SHO सुखजिंदर सिंह ने बताया कि शूटिंग की अनुमति विधिवत ली गई थी और कानून के दायरे में पूरी शूटिंग संपन्न हुई। वहीं खेड़ा गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने कहा कि फिल्म की टीम गांव में 3-4 दिन रुकी थी और किसी ने शूटिंग या झंडे को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई।

हिंदू संगठन का विरोध

हिंदू नेता अमित अरोड़ा ने बयान देते हुए कहा, "रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल को शर्म आनी चाहिए। पंजाब की ज़मीन पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"

इस पूरे विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग के दौरान संवेदनशील प्रतीकों के इस्तेमाल पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग पर विवाद: पाकिस्तान का झंडा और AK-47 सीन को लेकर सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Bollywod

यह सीन सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म को देशविरोधी करार देते हुए जमकर आलोचना की है।

एक वायरल वीडियो में रणवीर सिंह एक मकान की छत पर काले कोट में खड़े नजर आते हैं। उस छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ है। बाद में रणवीर सिंह AK-47 लेकर उसी छत से कूदते दिखाई देते हैं, और वीडियो में रेलवे ट्रैक के पास एक ऑयल कंटेनर में धमाका भी होता दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

फेसबुक पर वीडियो साझा होने के बाद एक यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड शांति नहीं चाहता, वो नफरत फैलाता है।" दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि, "पाकिस्तानी झंडा लगा है, लेकिन कोई इसे देशद्रोह नहीं कहेगा।"

फिल्म NSA अजीत डोभाल पर आधारित?

हालांकि फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बायोपिक बताया जा रहा है। डोभाल ने अपने करियर में पाकिस्तान में अंडरकवर एजेंट के तौर पर लंबा समय बिताया था।

SHO और गांव के सरपंच की सफाई

थाना डेहलों के SHO सुखजिंदर सिंह ने बताया कि शूटिंग की अनुमति विधिवत ली गई थी और कानून के दायरे में पूरी शूटिंग संपन्न हुई। वहीं खेड़ा गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने कहा कि फिल्म की टीम गांव में 3-4 दिन रुकी थी और किसी ने शूटिंग या झंडे को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई।

हिंदू संगठन का विरोध

हिंदू नेता अमित अरोड़ा ने बयान देते हुए कहा, "रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल को शर्म आनी चाहिए। पंजाब की ज़मीन पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"

इस पूरे विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग के दौरान संवेदनशील प्रतीकों के इस्तेमाल पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/controversy-over-the-shooting-of-ranveer-singhs-film-people-raged/article-27713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.