दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को कोर्ट का समन, दर्ज है धोखाधड़ी की शिकायत

Bollywood NEWS

दिल्ली की एक अदालत ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को समन जारी किया है. धर्मेंद्र और दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया गया है.

दिल्ली की एक अदालत ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी मामले में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को समन जारी किया. समन दिल्ली के एक व्यवसायी की ओर से दायर शिकायत पर जारी किया गया है, जिसने गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है.

न्यायिक मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने समन जारी किया है. दिल्ली के व्यवसायी सुशील कुमार ने आरोप लगाया था कि उन्हें फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच दिया गया था. न्यायाधीश ने आदेश में कहा, रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्य बताते हैं कि आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को अपने सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

मामले को आगे की सुनवाई के लिए 20 फरवरी, 2025 को सूचीबद्ध किया गया है. कोर्ट ने कहा कि यह बिल्कुल तय है कि समन के चरण में अदालत को प्रथम दृष्टया मामले की जांच करने की आवश्यकता होती है. अदालत ने कहा, यह काफी हद तक स्पष्ट है कि पार्टियों के बीच लेनदेन गरम धरम ढाबा से संबंधित है और इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. 9 अक्टूबर 2020 को अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की मांग वाली एक अर्जी खारिज कर दी थी. हालांकि, अदालत ने शिकायत पर संज्ञान लिया था और शिकायतकर्ता को सबूत पेश करने का निर्देश दिया था.

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता सुशील कुमार की ओर से अधिवक्ता डीडी पांडे ने पक्ष रखा. शिकायतकर्ता सुशील कुमार के मुताबिक अप्रैल 2018 में सह-अभियुक्त ने एनएच-24/एनएच-9 पर गरम धर्म ढाबा की फ्रेंचाइजी खोलने की पेशकश के साथ उनसे संपर्क किया था. शिकायतकर्ता को कथित तौर पर इस बहाने फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच दिया गया था कि दिल्ली के कनॉट प्लेस और हरियाणा के मुरथल में उक्त रेस्तरां की शाखाएं लगभग 70 से 80 लाख रुपये का मासिक कारोबार कर रही थीं.

शिकायतकर्ता से वादा किया गया था कि उसे अपने निवेश पर सात प्रतिशत लाभ के आश्वासन के बदले 41 लाख रुपये का निवेश करना होगा. शिकायतकर्ता से यह भी वादा किया गया था कि उसे उत्तर प्रदेश में फ्रेंचाइजी स्थापित करने के लिए पूरी सहायता मिलेगी. यह कहा गया कि इस संबंध में शिकायतकर्ता और सह-अभियुक्तों के बीच ई-मेल का आदान-प्रदान किया गया और कई मीटिंग भी हुई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को कोर्ट का समन, दर्ज है धोखाधड़ी की शिकायत

Bollywood NEWS

दिल्ली की एक अदालत ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी मामले में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को समन जारी किया. समन दिल्ली के एक व्यवसायी की ओर से दायर शिकायत पर जारी किया गया है, जिसने गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है.

न्यायिक मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने समन जारी किया है. दिल्ली के व्यवसायी सुशील कुमार ने आरोप लगाया था कि उन्हें फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच दिया गया था. न्यायाधीश ने आदेश में कहा, रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्य बताते हैं कि आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को अपने सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

मामले को आगे की सुनवाई के लिए 20 फरवरी, 2025 को सूचीबद्ध किया गया है. कोर्ट ने कहा कि यह बिल्कुल तय है कि समन के चरण में अदालत को प्रथम दृष्टया मामले की जांच करने की आवश्यकता होती है. अदालत ने कहा, यह काफी हद तक स्पष्ट है कि पार्टियों के बीच लेनदेन गरम धरम ढाबा से संबंधित है और इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. 9 अक्टूबर 2020 को अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की मांग वाली एक अर्जी खारिज कर दी थी. हालांकि, अदालत ने शिकायत पर संज्ञान लिया था और शिकायतकर्ता को सबूत पेश करने का निर्देश दिया था.

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता सुशील कुमार की ओर से अधिवक्ता डीडी पांडे ने पक्ष रखा. शिकायतकर्ता सुशील कुमार के मुताबिक अप्रैल 2018 में सह-अभियुक्त ने एनएच-24/एनएच-9 पर गरम धर्म ढाबा की फ्रेंचाइजी खोलने की पेशकश के साथ उनसे संपर्क किया था. शिकायतकर्ता को कथित तौर पर इस बहाने फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच दिया गया था कि दिल्ली के कनॉट प्लेस और हरियाणा के मुरथल में उक्त रेस्तरां की शाखाएं लगभग 70 से 80 लाख रुपये का मासिक कारोबार कर रही थीं.

शिकायतकर्ता से वादा किया गया था कि उसे अपने निवेश पर सात प्रतिशत लाभ के आश्वासन के बदले 41 लाख रुपये का निवेश करना होगा. शिकायतकर्ता से यह भी वादा किया गया था कि उसे उत्तर प्रदेश में फ्रेंचाइजी स्थापित करने के लिए पूरी सहायता मिलेगी. यह कहा गया कि इस संबंध में शिकायतकर्ता और सह-अभियुक्तों के बीच ई-मेल का आदान-प्रदान किया गया और कई मीटिंग भी हुई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/court-summons-filed-against-veteran-actor-dharmendra-complaint-of-fraud/article-5071

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.