- Hindi News
- बालीवुड
- दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज-2 लिवर कैंसर, बोलीं- "यह सबसे मुश्किल दौर है, दुआओं में याद रखें"
दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज-2 लिवर कैंसर, बोलीं- "यह सबसे मुश्किल दौर है, दुआओं में याद रखें"
Bollywod
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए खुलासा किया कि उन्हें स्टेज-2 लिवर कैंसर का पता चला है। इस खबर ने न केवल उनके फैन्स को झकझोर कर रख दिया, बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी चिंता की लहर दौड़ गई है।
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बेहद कठिन रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के चलते जब अस्पताल गए, तब जांच में लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर मिला। इसके बाद यह पुष्टि हुई कि यह ट्यूमर स्टेज-2 का कैंसर है। यह हमारे जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण समय है, लेकिन मैं पूरी तरह से सकारात्मक हूं और इस जंग को जीतने के लिए तैयार हूं। इंशाअल्लाह, आपके प्यार और दुआओं से जल्द ही ठीक होकर लौटूंगी।"
पति शोएब इब्राहिम ने भी अपने व्लॉग में इस कठिन समय को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दीपिका की सेहत को लेकर पूरा परिवार चिंतित है, लेकिन सभी मिलकर मजबूत बने हुए हैं। उनके बेटे रुहान तक को अब यह एहसास होने लगा है कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है।
शोएब ने यह भी बताया कि डॉक्टरों की टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इलाज संभव है और दीपिका जल्द ही ठीक हो सकती हैं। दीपिका ने भी कहा, "कैंसर एक डरावना शब्द है, लेकिन यह बीमारी एक ऐसे समय में पकड़ी गई है जब इसका इलाज संभव है। हम मजबूती से इसका सामना कर रहे हैं।"
दीपिका की इस घोषणा के बाद उनके फैन्स, दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया के ज़रिए उनके लिए दुआएं भेजीं। गौरव खन्ना, राजीव अदातिया, जयति भाटिया, गौहर खान, पंखुड़ी अवस्थी, श्रद्धा आर्य और डेलनाज ईरानी जैसे सितारे दीपिका को हिम्मत देते नजर आए।
दीपिका कक्कड़ टीवी की उन अदाकाराओं में से हैं जिन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ जैसे पॉपुलर शो के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके चाहने वाले आज इस मुश्किल वक्त में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए