- Hindi News
- बालीवुड
- दीपिका-रणवीर की बेटी का वीडियो लीक, फैंस ने जताई नाराज़गी; कपल की टीम ने की प्राइवेसी की अपील
दीपिका-रणवीर की बेटी का वीडियो लीक, फैंस ने जताई नाराज़गी; कपल की टीम ने की प्राइवेसी की अपील
Bollywood
बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ का एक वीडियो चोरी-छिपे बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिससे फैंस भड़क उठे हैं।
इस घटना के बाद कपल की टीम ने मीडिया और फैन पेजों से अपील की है कि बच्ची की तस्वीर या वीडियो शेयर न करें और फैमिली की प्राइवेसी का सम्मान करें।
दीपिका ने रोका था वीडियो बनाना
हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे बेटी दुआ को गोद में लिए नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने उस दौरान मौजूद व्यक्ति से वीडियो न बनाने की रिक्वेस्ट भी की थी, लेकिन फिर भी वह क्लिप लीक होकर ऑनलाइन पहुंच गया।
टीम की सख्त अपील
वीडियो वायरल होने के बाद रणवीर-दीपिका की टीम ने साफ कहा है कि दुआ की कोई भी तस्वीर या वीडियो पब्लिश न किया जाए। साथ ही कपल की ओर से इसे जल्द हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
फैंस ने जताई नाराजगी
वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा— “पहले ये विरुष्का (विराट-अनुष्का) के साथ हुआ था, अब दीपवीर के साथ। जब स्टार्स खुद अपने बच्चे का चेहरा पब्लिक में नहीं दिखाना चाहते, तो मीडिया और फैंस को उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए।”
एक अन्य यूजर ने लिखा— “दीपिका बार-बार कह चुकी हैं कि वो बेटी को कैमरे से दूर रखना चाहती हैं, लेकिन फिर भी वीडियो बनाया और शेयर कर दिया गया। यह गलत है।”
स्टार कपल्स की प्राइवेसी रिक्वेस्ट
गौरतलब है कि दुआ के जन्म के समय ही रणवीर और दीपिका ने मीडिया से अपील की थी कि उनकी बच्ची की तस्वीरें क्लिक न की जाएं। इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी अपनी बेटी वामिका को कैमरों से दूर रखते आए हैं। वहीं, हाल ही में माता-पिता बने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी अपनी बच्ची का चेहरा पब्लिक से छिपाकर रखने का अनुरोध किया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए