- Hindi News
- बालीवुड
- शाहरुख खान की सीरीज पर मानहानि केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े को दिया संशोधन का समय
शाहरुख खान की सीरीज पर मानहानि केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े को दिया संशोधन का समय
Bollywood
शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ IRS अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई।
वानखेड़े का आरोप है कि उनकी बेटे आर्यन खान की डायरेक्ट की सीरीज “बैड्स ऑफ बॉलीवुड” में उनके किरदार के जरिये उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया है।
कोर्ट ने पूछा – दिल्ली में क्यों?
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने समीर वानखेड़े से सवाल किया कि उनकी याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई योग्य कैसे है। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि यदि मामला यह होता कि “कई जगहों पर, जिनमें दिल्ली भी शामिल है, बदनाम किया गया और सबसे अधिक नुकसान दिल्ली में हुआ है,” तो इसे समझा जा सकता।
कोर्ट ने वानखेड़े को याचिका में संशोधन करने का समय दिया और वैध कारण बताने को कहा कि यह केस दिल्ली में क्यों सुना जाना चाहिए।
2 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग
वानखेड़े ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस और नेटफ्लिक्स के खिलाफ 2 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह राशि टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए दी जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीरीज में दिखाया गया अधिकारी किरदार उनसे प्रेरित है और इससे ड्रग्स जांच अधिकारियों की छवि खराब हुई।
विवादित सीन क्या था?
सीरीज के पहले एपिसोड में बॉलीवुड सेलेब्स की पार्टी दिखाई गई, जिसमें एक अधिकारी बाहर एक लड़के को ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार करता है। सोशल मीडिया पर उस किरदार की तुलना समीर वानखेड़े से की गई थी।
आर्यन खान का ड्रग केस और वानखेड़े
2 अक्टूबर 2021 को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गोवा में कोर्डिएला क्रूज से आर्यन खान और दोस्तों को ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया। इस छापेमारी में समीर वानखेड़े की टीम शामिल थी। आर्यन कई हफ्तों तक आर्थर रोड जेल में रहे, और मई 2022 में उन्हें क्लीन चिट मिली।
सीरीज विवादों में
सीरीज में कई बॉलीवुड एक्टर्स के कैमियो शामिल हैं। 7वें एपिसोड में रणबीर कपूर को ई-सिगरेट पीते दिखाया गया, जिस पर शिकायत दर्ज हुई। NHRC ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को नोटिस भेजा और कहा कि इस तरह का कंटेंट युवा दर्शकों पर गलत असर डाल सकता है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए