दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया, चीनी AI कंपनी ने पर्सनैलिटी राइट्स पर चुनौती दी

बालीवुड न्यूज़

On

चार हफ्ते में देना होगा जवाब, कोर्ट ने 11 दिसंबर 2025 के अंतरिम आदेश पर दी चुनौती; सेलेब्स की पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा पर सवाल उठाया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस मिला है। यह नोटिस चीन की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉयस-जेनरेशन प्लेटफॉर्म की याचिका के बाद जारी किया गया है। कंपनी ने सलमान खान के पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स को सुरक्षित करने के कोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती दी है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 11 दिसंबर 2025 को सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित करने का अंतरिम आदेश पारित किया था। इसके तहत एक्टर के नाम, तस्वीर, आवाज, शक्ल-सूरत और उनकी पहचान से जुड़ी किसी भी सामग्री का बिना अनुमति इस्तेमाल करना डिजिटल और कमर्शियल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंधित किया गया।

सलमान खान ने कोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल AI द्वारा बनाई गई आवाजों, डीपफेक वीडियो, फर्जी विज्ञापनों और बिना अनुमति बेचे जा रहे मर्चेंडाइज के माध्यम से किया जा रहा है। इसके बाद कोर्ट ने उनके पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित किया।

अब याचिका दायर करने वाली चीनी कंपनी का तर्क है कि यह अंतरिम आदेश उनके व्यवसायिक संचालन को प्रभावित करेगा। कंपनी AI आधारित वॉयस मॉडल बनाने का काम करती है और उसके अनुसार सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स पर लगी रोक उनके प्रोडक्ट्स और सेवाओं के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी कर मामले में चार हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

सलमान खान से पहले कई बड़े सेलेब्स जैसे अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और करण जौहर ने भी पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित कर रखी हैं। ये राइट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, AI और डीपफेक वीडियो के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिए गए हैं।

पर्सनैलिटी राइट्स के तहत अब कोई भी व्यक्ति इन सेलेब्स की तस्वीर, आवाज या उनकी पहचान से जुड़ी कोई भी सामग्री बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस कदम से सेलेब्स को उनकी डिजिटल पहचान और वाणिज्यिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, AI और डीपफेक तकनीक के तेजी से बढ़ते प्रयोग के कारण फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री में पर्सनैलिटी राइट्स का महत्व लगातार बढ़ रहा है। बॉलीवुड के कई कलाकार अब अपने नाम और पहचान के इस्तेमाल को लेकर पहले से अधिक सतर्क हैं।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/delhi-high-court-issues-notice-to-salman-khan-chinese-ai/article-43968

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.