- Hindi News
- बालीवुड
- महाराष्ट्र में विकास तेज हुआ, हमने मराठी भाषा को नई पहचान दी: PM मोदी
महाराष्ट्र में विकास तेज हुआ, हमने मराठी भाषा को नई पहचान दी: PM मोदी
Bollywood NEWS
राखी सावंत ने हाल ही समय रैना के शो में बवाल मचा दिया। राखी सावंत ने महीप सिंह का मजाक उड़ाया और खूब बरसीं। राखी ने कुर्सी फेंकी और शो बीच में छोड़कर चली गईं। वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं।
राखी सावंत पिछले काफी समय से शांत थीं और पब्लिक इवेंट्स में भी नजर नहीं आ रही थीं। लेकिन हाल ही वह समय रैना के शो India's Got Latent में पहुंचीं और वहां हंगामा कर दिया। राखी सावंत ने कुर्सी फेंकी और कॉमेडियन महीप सिंह का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्होंने उनके अंडरगार्मेंट्स चुराए। राखी सावंत का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स कन्फ्यूज हैं। वो पूछ रहे हैं कि क्या राखी ने सचमुच बवाल काटा या फिर यह सब स्क्रिप्टेड है?
Rakhi Sawant काफी वक्त से दुबई में थीं। वह हाल ही मुंबई वापस लौटीं और 'बिग बॉस मराठी' में हिस्सा लिया था। जहां वह शो के टॉप-6 कंटेस्टेंट्स का मजाक उड़ाती दिखी थीं, वहीं अब समय रैना के शो में बवाल मचा दिया। India's Got Latent में हाल ही राखी सावंत और महीप सिंह के बीच तीखी बहस हो गई।
अंडरगारमेंट्स की बात, मचा हंगामा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी सावंत ने महीप सिंह का मजाक उड़ाते हुए कहा कि महीप जी तो मेरे अंडरगार्मेंट्स चुराकर भाग गए। यह सुनकर सभी दर्शक जोर से हंसने लगे। इस पर महीप ने राखी को जवाब दिया कि मैंने वो आपको वापस भी कर दिए थे।
बार-बार 'बुड्ढा' और 'दादाजी' बोलती रहीं राखी सावंत
इसके बाद राखी सावंत ने महीप सिंह को बार-बार 'बुड्ढा' और 'दादाजी' कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया। एक पॉइंट के बाद महीप सिंह ने राखी सावंत को जवाब देना बंद कर दिया। पर जब देखा कि राखी सावंत रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, तो उन्होंने भी पलटवार किया। महीप सिंह ने राखी सावंत पर खूब तंज कसा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए