- Hindi News
- बालीवुड
- धर्मेंद्र हेल्थ अपडेट: सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती, अब हालत स्थिर
धर्मेंद्र हेल्थ अपडेट: सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती, अब हालत स्थिर
Bollywood
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को शुक्रवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वाले और बॉलीवुड जगत में चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि अब अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की हालत पूरी तरह स्थिर है और घबराने की कोई बात नहीं है।
सांस लेने में तकलीफ बनी वजह
सूत्रों के अनुसार, 89 वर्षीय अभिनेता को अचानक सांस फूलने और कमजोरी महसूस हुई, जिसके चलते परिवार ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया। जांच के बाद उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया, ताकि मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर करीब से नज़र रख सके।
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि “धर्मेंद्र जी बिल्कुल स्थिर हैं, उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं — हार्टबीट करीब 70 और ब्लड प्रेशर 140/80 है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उन पर लगातार निगरानी रख रही है।”
फैन्स के लिए राहतभरी खबर
शुक्रवार शाम जैसे ही धर्मेंद्र के भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर आई, उनके प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं करनी शुरू कर दीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि वह केवल रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
बीते दिनों हुई थी आंख की सर्जरी
बता दें कि इस साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की आंख की सर्जरी (कॉर्नियल ट्रांसप्लांट) हुई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को भरोसा दिलाया था कि “मैं मजबूत हूं, अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है।”
जल्द दिखेंगे नई फिल्म में
धर्मेंद्र जल्द ही अपनी अगली फिल्म “इक्कीस” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा भी दिखाई देंगे। युद्ध ड्रामा पर आधारित यह फिल्म धर्मेंद्र के लंबे करियर में एक और अहम जोड़ मानी जा रही है।
8 दिसंबर को 90 वर्ष के होने जा रहे धर्मेंद्र अपने अनुभव और जोश से अब भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए