आंख की सर्जरी के बावजूद मनोज कुमार के घर पहुंचे धर्मेंद्र

Bollywood NEWS

सुपरस्टार धर्मेंद्र ने हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई है. वहीं सोशल मीडिया पर एक आंख पर पट्टी लगाए उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र मोतियाबिंद की सर्जरी से उबर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद वह दिवंगत एक्टर मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे. जहां अपनी खुद की स्वास्थ्य चिंताओं के बावजूद, धर्मेंद्र अपने सहयोगी को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र मनोज कुमार के साथ 1962 में आई फिल्म शादी में काम कर चुके हैं. इसके चलते धरम पाजी को स्टार के निधन पर उनके घर पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया है. वह कार से निकलते हुए दोनों हाथ जोड़ते हुए नजर आए. 

उन्होंने पैपराजी से कहा, बहुत ही बाते है, फिल्म इंडस्ट्री में हमारा बचपन साथ ही गुजरा है. इसके अलावा अन्य वीडियो में धर्मेंद्र दिवंगत सुपरस्टार के घर से निकलते हुए कार की ओर पहुंचते दिख रहे हैं. वहीं भीड़ लगने की वजह से वह हाथ जोड़कर कहते हैं, मुझे गाड़ी में बैठ जाने दो. प्लीज बच्चे. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.  

गौरतलब है कि एक्टर और फिल्म निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में गुरुवार सुबह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच मनोज कुमार का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिंदगी की सत्यता, अनिश्चितता और मृत्यु के बारे में अपने विचार सामने रखते नजर आ रहे हैं. वह कहते नजर हैं, “मैं प्रभु से यही प्रार्थना करता रहता हूं कि हे प्रभु, जैसे मैं आंखों में सपने लेकर यहां (मुंबई) आया था, वैसे ही अन्य लोग भी यहां आते हैं. ईश्वर आप सभी को सफलता दें, सबके सपने साकार हो। मैं सबका शुभचिंतक हूं.“

इसके साथ ही मनोज कुमार जिंदगी की सच्चाई और चल रही सांस पर भी बात करते नजर आए थे. बोले, “देखिए इस पल यह है, अगले पल क्या हो जाए? क्या पता। एक सांस आती है, दूसरी सांस आएगी कि नहीं इसका पता नहीं लगता. अगले क्षण क्या होगा इसकी भविष्यवाणी कोई ज्योतिष भी नहीं कर सकता है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आंख की सर्जरी के बावजूद मनोज कुमार के घर पहुंचे धर्मेंद्र

Bollywood NEWS

दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र मोतियाबिंद की सर्जरी से उबर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद वह दिवंगत एक्टर मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे. जहां अपनी खुद की स्वास्थ्य चिंताओं के बावजूद, धर्मेंद्र अपने सहयोगी को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र मनोज कुमार के साथ 1962 में आई फिल्म शादी में काम कर चुके हैं. इसके चलते धरम पाजी को स्टार के निधन पर उनके घर पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया है. वह कार से निकलते हुए दोनों हाथ जोड़ते हुए नजर आए. 

उन्होंने पैपराजी से कहा, बहुत ही बाते है, फिल्म इंडस्ट्री में हमारा बचपन साथ ही गुजरा है. इसके अलावा अन्य वीडियो में धर्मेंद्र दिवंगत सुपरस्टार के घर से निकलते हुए कार की ओर पहुंचते दिख रहे हैं. वहीं भीड़ लगने की वजह से वह हाथ जोड़कर कहते हैं, मुझे गाड़ी में बैठ जाने दो. प्लीज बच्चे. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.  

गौरतलब है कि एक्टर और फिल्म निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में गुरुवार सुबह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच मनोज कुमार का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिंदगी की सत्यता, अनिश्चितता और मृत्यु के बारे में अपने विचार सामने रखते नजर आ रहे हैं. वह कहते नजर हैं, “मैं प्रभु से यही प्रार्थना करता रहता हूं कि हे प्रभु, जैसे मैं आंखों में सपने लेकर यहां (मुंबई) आया था, वैसे ही अन्य लोग भी यहां आते हैं. ईश्वर आप सभी को सफलता दें, सबके सपने साकार हो। मैं सबका शुभचिंतक हूं.“

इसके साथ ही मनोज कुमार जिंदगी की सच्चाई और चल रही सांस पर भी बात करते नजर आए थे. बोले, “देखिए इस पल यह है, अगले पल क्या हो जाए? क्या पता। एक सांस आती है, दूसरी सांस आएगी कि नहीं इसका पता नहीं लगता. अगले क्षण क्या होगा इसकी भविष्यवाणी कोई ज्योतिष भी नहीं कर सकता है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/dharmendra-reached-manoj-kumars-house-despite-eye-surgery/article-16830

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.