‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन रचा इतिहास, ₹97 करोड़ कमाकर ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ा

बॉलीवुड न्यूज

On

पेड प्रीव्यू सहित कुल कलेक्शन ₹144 करोड़, वीकेंड में ₹500 करोड़ पार करने की उम्मीद

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए की कमाई कर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पेड प्रीव्यू के 47 करोड़ रुपए जोड़ने पर फिल्म की कुल कमाई 144 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है। इससे पहले 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। ‘धुरंधर 2’ की इस उपलब्धि को भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

फिल्म को रिलीज से पहले ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए करीब 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। आमतौर पर 40 से 50 प्रतिशत सीटें एडवांस में बुक होती हैं, ऐसे में अनुमान है कि फिल्म गुरुवार से रविवार के बीच 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।

करीब 3 घंटे 49 मिनट की अवधि के साथ ‘धुरंधर 2’ 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल हो गई है। इससे पहले 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ 4 घंटे 15 मिनट की अवधि के साथ सबसे लंबी हिंदी फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म का अंतरराष्ट्रीय संस्करण 3 घंटे 55 मिनट का बताया जा रहा है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि निर्माण में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का पहला भाग भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रहा था। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, खासकर अमेरिका और कनाडा में इसने कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

-------------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2026 By Nitin Trivedi

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन रचा इतिहास, ₹97 करोड़ कमाकर ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ा

बॉलीवुड न्यूज

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए की कमाई कर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पेड प्रीव्यू के 47 करोड़ रुपए जोड़ने पर फिल्म की कुल कमाई 144 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है। इससे पहले 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। ‘धुरंधर 2’ की इस उपलब्धि को भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

फिल्म को रिलीज से पहले ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए करीब 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। आमतौर पर 40 से 50 प्रतिशत सीटें एडवांस में बुक होती हैं, ऐसे में अनुमान है कि फिल्म गुरुवार से रविवार के बीच 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।

करीब 3 घंटे 49 मिनट की अवधि के साथ ‘धुरंधर 2’ 21वीं सदी की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल हो गई है। इससे पहले 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ 4 घंटे 15 मिनट की अवधि के साथ सबसे लंबी हिंदी फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म का अंतरराष्ट्रीय संस्करण 3 घंटे 55 मिनट का बताया जा रहा है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि निर्माण में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का पहला भाग भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रहा था। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हुई थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, खासकर अमेरिका और कनाडा में इसने कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

-------------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/dhurandhar-2-created-history-by-earning-%E2%82%B997-crore-on-the/article-48585

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.