उज्जैन में महाकालेश्वर गए दिलजीत दोसांझ, माथे पर टीका लगाए महादेव की भक्ति में दिखे लीन

Bollywood NEWS

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों इंडिया टूर पर हैं. इंडिया में उनके कॉन्सर्ट चल रहे हैं. इसी बीच उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए.

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 पर है. उनके देश के अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट हो रहे हैं. हाल ही में दिलजीत ने इंदौर में कॉन्सर्ट किया था. उसके बाद अब वो महाकाल की शरण में चले गए हैं. दिलजीत ने आज उज्जैन के महाकालेश्वर में पूजा-अर्चना की. महादेव की भक्ति में लीन दिलजीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में दिलजीत गर्भ गृह के बाहर सफेद धोती और पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं. ठंड से बचने के लिए उन्होंने जैकेट पहनी हुई है. गर्भ गृह के बाहर बैठे दिलजीत महाकाल का ध्यान लगाए हुए हैं. दिलजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दिलजीत का वीडियो देखकर लोग हर हर महादेव का कमेंट कर रहे हैं.

राहत इंदौरी के नाम किया कॉन्सर्ट
दिलजीत ने कॉन्सर्ट में राहत इंदौरी का एक शेर भी सुनाया और इस कॉन्सर्ट को राहत इंदौरी के नाम किया. जो दर्शकों ने बहुत पसंद किया. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- लव यू इंदौर. बहुत प्यार. कल का कॉन्सर्ट रहा राहत इंदौरी साहब के नाम.

दीपिका से की मुलाकात

बता दें दिलजीत ने इंदौर से पहले बेंगलुरु में कॉन्सर्ट किया था जहां पर उन्होंने दीपिका पादुकोण से मुलाकात की थी. उन्होंने दीपिका को स्टेज पर भी बुलाया था और उनके मेकअप ब्रांड का प्रमोशन भी किया था. बेंगलुरु कॉन्सर्ट की फोटोज दिलजीत ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं. जिसमें दीपिका उनके साथ नजर आ रही हैं.

दिलजीत का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. उनके कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए लोग ब्लैक में भी टिकट ले रहे हैं. इस पर भी अपने कॉन्सर्ट में दिलजीत ने बात की थी. उन्होंने कहा था- अगर आप 10 रुपये की टिकट लेकर उसमें सौ रुपये डालते हो तो कलाकार का क्या दोष? जितने इल्जाम मुझ पर लगाने हैं लगा लो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2024 By दैनिक जागरण

उज्जैन में महाकालेश्वर गए दिलजीत दोसांझ, माथे पर टीका लगाए महादेव की भक्ति में दिखे लीन

Bollywood NEWS

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 पर है. उनके देश के अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट हो रहे हैं. हाल ही में दिलजीत ने इंदौर में कॉन्सर्ट किया था. उसके बाद अब वो महाकाल की शरण में चले गए हैं. दिलजीत ने आज उज्जैन के महाकालेश्वर में पूजा-अर्चना की. महादेव की भक्ति में लीन दिलजीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में दिलजीत गर्भ गृह के बाहर सफेद धोती और पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं. ठंड से बचने के लिए उन्होंने जैकेट पहनी हुई है. गर्भ गृह के बाहर बैठे दिलजीत महाकाल का ध्यान लगाए हुए हैं. दिलजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दिलजीत का वीडियो देखकर लोग हर हर महादेव का कमेंट कर रहे हैं.

राहत इंदौरी के नाम किया कॉन्सर्ट
दिलजीत ने कॉन्सर्ट में राहत इंदौरी का एक शेर भी सुनाया और इस कॉन्सर्ट को राहत इंदौरी के नाम किया. जो दर्शकों ने बहुत पसंद किया. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- लव यू इंदौर. बहुत प्यार. कल का कॉन्सर्ट रहा राहत इंदौरी साहब के नाम.

दीपिका से की मुलाकात

बता दें दिलजीत ने इंदौर से पहले बेंगलुरु में कॉन्सर्ट किया था जहां पर उन्होंने दीपिका पादुकोण से मुलाकात की थी. उन्होंने दीपिका को स्टेज पर भी बुलाया था और उनके मेकअप ब्रांड का प्रमोशन भी किया था. बेंगलुरु कॉन्सर्ट की फोटोज दिलजीत ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं. जिसमें दीपिका उनके साथ नजर आ रही हैं.

दिलजीत का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. उनके कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए लोग ब्लैक में भी टिकट ले रहे हैं. इस पर भी अपने कॉन्सर्ट में दिलजीत ने बात की थी. उन्होंने कहा था- अगर आप 10 रुपये की टिकट लेकर उसमें सौ रुपये डालते हो तो कलाकार का क्या दोष? जितने इल्जाम मुझ पर लगाने हैं लगा लो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/diljit-dosanjh-went-to-mahakaleshwar-in-ujjain-and-appeared-engrossed/article-5073

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.