- Hindi News
- बालीवुड
- दिलजीत दोसांझ का पाकिस्तान से बॉर्डर तक भौकाल! 'नो एंट्री 2' में Re-Entry की चर्चा तेज
दिलजीत दोसांझ का पाकिस्तान से बॉर्डर तक भौकाल! 'नो एंट्री 2' में Re-Entry की चर्चा तेज
Bollywod
पंजाबी म्यूजिक और बॉलीवुड के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘सरदार जी 3’ के पाकिस्तानी कनेक्शन से लेकर 'बॉर्डर 2' और अब 'नो एंट्री 2' में उनकी संभावित वापसी तक—हर ओर बस दिलजीत ही दिलजीत नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान में रिलीज के बावजूद 'सरदार जी 3' ने अच्छा खासा बिजनेस किया और अब दिलजीत सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दिलजीत द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो, उनके फैंस के लिए कई सवाल और उम्मीदें लेकर आया है।
'बॉर्डर 2' के सेट से वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया। बारिश के कारण शूटिंग रुकी थी, और दिलजीत अपने चिर-परिचित अंदाज में सेट पर मस्ती करते नजर आए। लेकिन खास बात यह रही कि इस वीडियो में अनीस बज्मी और बोनी कपूर भी नजर आए—जिनके बारे में हाल ही में खबर आई थी कि वो ‘नो एंट्री 2’ से बाहर हो चुके हैं।
वीडियो में दिलजीत कहते दिखते हैं—"बज्मी सर मेरे फेवरेट डायरेक्टर हैं!" वहीं बैकग्राउंड में "नो एंट्री" का संदर्भ आने पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या दिलजीत की इस फिल्म में वापसी हो रही है?
पहले बाहर हुए, अब लौटे?
कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि दिलजीत, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन डेट्स क्लैश के कारण उन्हें प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। मेकर्स ने भी इस पर संकेत दिए थे कि फिल्मों के शुरू होने से पहले ऐसे बदलाव सामान्य हैं।
लेकिन अब जब दिलजीत खुद वीडियो में 'नो एंट्री' का जिक्र करते दिख रहे हैं, तो फैंस को उम्मीद है कि यह री-एंट्री की ओर इशारा है।
फिल्म की शूटिंग पर सस्पेंस बरकरार
फिलहाल ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग कब से शुरू होगी, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन जिस तरह से दिलजीत का नाम दोबारा इस फिल्म से जुड़ रहा है, उससे साफ है कि मेकर्स और एक्टर के बीच बातचीत अब भी जारी है।
फैंस के लिए खुशखबरी या भ्रम?
दिलजीत के इस वीडियो से फैंस खुश तो हैं, लेकिन कन्फ्यूजन भी उतना ही बढ़ गया है। कुछ का मानना है कि यह ‘नो एंट्री 2’ से जुड़ी ही क्लिप है, जबकि कुछ इसे किसी और अपकमिंग फिल्म से जोड़ रहे हैं।
अगर वाकई दिलजीत की इस फिल्म में वापसी होती है, तो यह उनके बॉलीवुड करियर के लिए एक और बड़ा कदम साबित हो सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए