पाक एक्ट्रेस संग काम पर विवाद में दिलजीत, बोले- अब असली लड़ाई शुरू हुई है

Bollywod

फिल्म ‘सरदार जी-3’ में पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर के साथ नजर आने पर गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ विवादों में घिर गए हैं। इंडियन फिल्म फेडरेशन (FWICE) ने दिलजीत पर देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उन्हें भारत में प्रतिबंधित करने की बात कही है।

 इस पूरे विवाद के बीच दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "रिलीज से पहले सेंसर्ड... अब शायद असली लड़ाई शुरू हो रही है।" यह इशारा उनकी पुरानी फिल्म 'पंजाब 95' की सेंसर में अटकी रिलीज की ओर भी माना जा रहा है।HGJ

क्यों हुआ विवाद?

23 जून को ‘सरदार जी-3’ का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर रिलीज हुआ जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर दिलजीत की को-एक्ट्रेस के रूप में दिखीं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में पूरी तरह से बैन है। ऐसे में यह ट्रेलर आते ही विरोध का विषय बन गया।

मेकर्स की सफाई

फिल्म के निर्माता गुनबीर सिंह संधू ने कहा है कि यह फिल्म मौजूदा हालात से पहले शूट की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय दर्शकों की भावना को ध्यान में रखते हुए फिल्म भारत में रिलीज नहीं की जाएगी।

सिर्फ ओवरसीज रिलीज

दिलजीत और उनकी टीम ने पहले ही ऐलान किया है कि सरदार जी-3 केवल नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, UK और कनाडा में 27 जून को रिलीज होगी। भारत में इसे रिलीज नहीं किया जाएगा।

फेडरेशन का सख्त रुख

फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने कहा है कि यदि यह फिल्म रिलीज होती है तो दिलजीत और उनकी प्रोडक्शन कंपनी को भारत में पूरी तरह बैन कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे देशद्रोह की श्रेणी में बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बॉर्डर 2 से भी कट सकते हैं

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी दिलजीत पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अब उन्हें किसी भी भारतीय फिल्म में काम नहीं मिलना चाहिए। इससे फिल्म बॉर्डर 2, जिसमें दिलजीत अहम भूमिका निभा रहे हैं, पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ट्रेलर इंस्टाग्राम पर क्यों?

दिलजीत ने ट्रेलर यूट्यूब पर नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर शेयर किया, क्योंकि पाक कलाकारों को भारतीय यूट्यूब प्लेटफॉर्म्स से पहले ही हटा दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पाक एक्ट्रेस संग काम पर विवाद में दिलजीत, बोले- अब असली लड़ाई शुरू हुई है

Bollywod

 इस पूरे विवाद के बीच दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "रिलीज से पहले सेंसर्ड... अब शायद असली लड़ाई शुरू हो रही है।" यह इशारा उनकी पुरानी फिल्म 'पंजाब 95' की सेंसर में अटकी रिलीज की ओर भी माना जा रहा है।HGJ

क्यों हुआ विवाद?

23 जून को ‘सरदार जी-3’ का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर रिलीज हुआ जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर दिलजीत की को-एक्ट्रेस के रूप में दिखीं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में पूरी तरह से बैन है। ऐसे में यह ट्रेलर आते ही विरोध का विषय बन गया।

मेकर्स की सफाई

फिल्म के निर्माता गुनबीर सिंह संधू ने कहा है कि यह फिल्म मौजूदा हालात से पहले शूट की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय दर्शकों की भावना को ध्यान में रखते हुए फिल्म भारत में रिलीज नहीं की जाएगी।

सिर्फ ओवरसीज रिलीज

दिलजीत और उनकी टीम ने पहले ही ऐलान किया है कि सरदार जी-3 केवल नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, UK और कनाडा में 27 जून को रिलीज होगी। भारत में इसे रिलीज नहीं किया जाएगा।

फेडरेशन का सख्त रुख

फिल्म फेडरेशन के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने कहा है कि यदि यह फिल्म रिलीज होती है तो दिलजीत और उनकी प्रोडक्शन कंपनी को भारत में पूरी तरह बैन कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे देशद्रोह की श्रेणी में बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बॉर्डर 2 से भी कट सकते हैं

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी दिलजीत पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अब उन्हें किसी भी भारतीय फिल्म में काम नहीं मिलना चाहिए। इससे फिल्म बॉर्डर 2, जिसमें दिलजीत अहम भूमिका निभा रहे हैं, पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

ट्रेलर इंस्टाग्राम पर क्यों?

दिलजीत ने ट्रेलर यूट्यूब पर नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर शेयर किया, क्योंकि पाक कलाकारों को भारतीय यूट्यूब प्लेटफॉर्म्स से पहले ही हटा दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/diljit-said-in-a-controversy-over-work-with-pak-actress/article-25335

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.