मीठी नदी घोटाला: ईडी के सामने पेश हुए डिनो मोरिया, बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें

Bollywod

मीठी नदी डी-सिल्टिंग घोटाले में बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से भेजे गए दूसरे समन के बाद डिनो मोरिया अब पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, उनके बैंक लेन-देन और ठेकेदारों से संबंधों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

पहले नहीं पहुंचे, अब पेश हुए
डिनो मोरिया को 18 जून को पेश होना था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने उन्हें दोबारा समन जारी कर 19 जून को पेश होने का निर्देश दिया। अब वे मुंबई स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे मामले से जुड़े दस्तावेज़ों और संपर्कों पर पूछताछ की जा रही है।

ईडी के पास कई सबूत
सूत्रों का दावा है कि डिनो मोरिया के बैंक खातों में मीठी नदी प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदारों के साथ संदिग्ध लेन-देन के साक्ष्य ईडी को प्राप्त हुए हैं। आरोप है कि मोरिया का संपर्क इस घोटाले के बिचौलियों और प्रमुख आरोपी केतन कदम से रहा है।

तीन बार हो चुकी है पूछताछ
इस मामले में अब तक डिनो मोरिया से तीन बार पूछताछ हो चुकी है – जिनमें दो बार मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और एक बार ईडी ने पूछताछ की है। डिनो मोरिया के साथ उनके भाई सेंटिनो मोरिया और बीएमसी के कुछ अधिकारियों को भी समन भेजा गया है।

2005 से विवादों में मीठी नदी सफाई प्रोजेक्ट
गौरतलब है कि 2005 में मुंबई बाढ़ के बाद मीठी नदी की सफाई योजना शुरू हुई थी, लेकिन तब से अब तक इसमें कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। 65 करोड़ रुपए से अधिक के इस घोटाले में पहले भी कई अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स पर कार्रवाई हो चुकी है।

कॉल डिटेल से खुला मामला
जांच के दौरान आरोपी केतन कदम और जय जोशी के कॉल डिटेल्स खंगाले गए, जिसमें डिनो मोरिया और उनके भाई की कई बार बातचीत सामने आई। इसके बाद ही मोरिया परिवार का नाम जांच के दायरे में आया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मीठी नदी घोटाला: ईडी के सामने पेश हुए डिनो मोरिया, बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें

Bollywod

पहले नहीं पहुंचे, अब पेश हुए
डिनो मोरिया को 18 जून को पेश होना था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने उन्हें दोबारा समन जारी कर 19 जून को पेश होने का निर्देश दिया। अब वे मुंबई स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे मामले से जुड़े दस्तावेज़ों और संपर्कों पर पूछताछ की जा रही है।

ईडी के पास कई सबूत
सूत्रों का दावा है कि डिनो मोरिया के बैंक खातों में मीठी नदी प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदारों के साथ संदिग्ध लेन-देन के साक्ष्य ईडी को प्राप्त हुए हैं। आरोप है कि मोरिया का संपर्क इस घोटाले के बिचौलियों और प्रमुख आरोपी केतन कदम से रहा है।

तीन बार हो चुकी है पूछताछ
इस मामले में अब तक डिनो मोरिया से तीन बार पूछताछ हो चुकी है – जिनमें दो बार मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और एक बार ईडी ने पूछताछ की है। डिनो मोरिया के साथ उनके भाई सेंटिनो मोरिया और बीएमसी के कुछ अधिकारियों को भी समन भेजा गया है।

2005 से विवादों में मीठी नदी सफाई प्रोजेक्ट
गौरतलब है कि 2005 में मुंबई बाढ़ के बाद मीठी नदी की सफाई योजना शुरू हुई थी, लेकिन तब से अब तक इसमें कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। 65 करोड़ रुपए से अधिक के इस घोटाले में पहले भी कई अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर्स पर कार्रवाई हो चुकी है।

कॉल डिटेल से खुला मामला
जांच के दौरान आरोपी केतन कदम और जय जोशी के कॉल डिटेल्स खंगाले गए, जिसमें डिनो मोरिया और उनके भाई की कई बार बातचीत सामने आई। इसके बाद ही मोरिया परिवार का नाम जांच के दायरे में आया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/dino-moriya-presented-before-the-sweet-river-scam-ed-may/article-24799

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.