- Hindi News
- बालीवुड
- व्हीलचेयर पर गोविंदा, हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज
व्हीलचेयर पर गोविंदा, हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज
Bollywood NEWS
एक्टर गोविंदा को मंगलवार की सुबह रिवॉल्वर को साफ करने के दौरान गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बीते दिन एक्टर गोविंदा (Govinda) के पैर में गोली लग गई थी. जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां अस्पताल में उनके पैर से गोली निकाली गई. यह खबर गोविंदा के फैंस के बीच में आने के बाद वे काफी शॉक्ड हो गए थे और उनके सही होने की मन्नत मांगने लगे थे. हाालंकि अब गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर आए एक्टर
एक्टर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर आते हुए नजर आए. उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता और परिवार मौजूद थे. उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था. गोविंदा हाथ जोड़कर लोगों को शुक्रिया कहते भी नजर आए. गोविंदा वहां मौजूद लोगों को देखकर इमोशनल भी हो गए. गोविंदा के डिस्चार्ज होने से पहले उनकी पत्नी पैप्स से मिली थीं. इस दौरान उन्होंने कहा था कि गोविंदा लगभग 1 बजे के आसपास डिस्चार्ज हो जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि घर में खुशी का माहौल है. डॉक्टर ने उनकाे 6 हफ्ते का बेडरेस्ट बताया है.
8-10 टांके लगे हैं
गोविंदा के पैर में गोली लगने से उनकाे काफी ज्यादा चोट आई थी. जिसके बाद उनके पैर में 8-10 टांके लगाने पड़े थे. बता दें कि सोशल मीडिया पर फोटो भी काफी वायरल हुई. दरअसल, यह हादसा जब हुआ तब एक्टर एक शो के लिए कोलकाता जाने वाले थे. गोविंदा के फिल्मी करियर की बात करें तो वह अब तक 165 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए