सलमान-करीना फिर साथ? नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज

Bollywood news

मुंबई में इन दिनों एक खबर तेजी से घूम रही है कि सलमान खान और करीना कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एक नई फिल्म पर काम चल रहा है, जिसे निर्देशक जोड़ी राज और डीके तैयार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अंदरखाने बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कहानी को लेकर खासा उत्साह है और इसी वजह से स्टार कास्ट को लेकर भी तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान एक अलग अंदाज में नजर आ सकते हैं, जहां उनका किरदार एक उम्रदराज सुपरहीरो का होगा। कहानी में ट्विस्ट ये है कि यह सुपरहीरो लंबे समय बाद फिर से एक्शन में लौटता है, हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि उसे मजबूरी में मैदान में उतरना पड़ता है। सूत्रों के अनुसार, पहले इस रोल के लिए दूसरे नामों पर भी चर्चा थी, यहां तक कि सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी सामने आया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि करीना कपूर इस किरदार के लिए सबसे आगे चल रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने स्क्रिप्ट में दिलचस्पी दिखाई है और मौखिक तौर पर हामी भी भरी है, हालांकि कागजी प्रक्रिया अभी बाकी है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह सलमान और करीना की पांचवीं फिल्म साथ होगी। इससे पहले दोनों ‘बॉडीगार्ड’ और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लंबे समय से फैंस इन दोनों को फिर से साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे, ऐसे में यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी हलचल बढ़ गई है। हालांकि फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी कुछ चीजें फाइनल होना बाकी हैं, इसलिए ज्यादा जल्दबाजी में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

इस बीच यह भी चर्चा है कि इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री और मैत्री मूवी मेकर्स मिलकर प्रोड्यूस कर सकते हैं। वहीं राज और डीके के लिए भी यह फिल्म खास मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे थे और अब एक बार फिर थिएटर रिलीज की तैयारी में हैं। उन्होंने इससे पहले द फैमिली मैन और ‘फर्जी’ जैसी सीरीज से दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। ऐसे में अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतरता है, तो यह न सिर्फ स्टार कास्ट बल्कि डायरेक्शन टीम के लिहाज से भी बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2026 By दैनिक जागरण

सलमान-करीना फिर साथ? नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज

Bollywood news

मुंबई में इन दिनों एक खबर तेजी से घूम रही है कि सलमान खान और करीना कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एक नई फिल्म पर काम चल रहा है, जिसे निर्देशक जोड़ी राज और डीके तैयार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अंदरखाने बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कहानी को लेकर खासा उत्साह है और इसी वजह से स्टार कास्ट को लेकर भी तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान एक अलग अंदाज में नजर आ सकते हैं, जहां उनका किरदार एक उम्रदराज सुपरहीरो का होगा। कहानी में ट्विस्ट ये है कि यह सुपरहीरो लंबे समय बाद फिर से एक्शन में लौटता है, हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि उसे मजबूरी में मैदान में उतरना पड़ता है। सूत्रों के अनुसार, पहले इस रोल के लिए दूसरे नामों पर भी चर्चा थी, यहां तक कि सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी सामने आया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि करीना कपूर इस किरदार के लिए सबसे आगे चल रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने स्क्रिप्ट में दिलचस्पी दिखाई है और मौखिक तौर पर हामी भी भरी है, हालांकि कागजी प्रक्रिया अभी बाकी है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह सलमान और करीना की पांचवीं फिल्म साथ होगी। इससे पहले दोनों ‘बॉडीगार्ड’ और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लंबे समय से फैंस इन दोनों को फिर से साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे, ऐसे में यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी हलचल बढ़ गई है। हालांकि फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी कुछ चीजें फाइनल होना बाकी हैं, इसलिए ज्यादा जल्दबाजी में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

इस बीच यह भी चर्चा है कि इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री और मैत्री मूवी मेकर्स मिलकर प्रोड्यूस कर सकते हैं। वहीं राज और डीके के लिए भी यह फिल्म खास मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे थे और अब एक बार फिर थिएटर रिलीज की तैयारी में हैं। उन्होंने इससे पहले द फैमिली मैन और ‘फर्जी’ जैसी सीरीज से दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। ऐसे में अगर यह प्रोजेक्ट जमीन पर उतरता है, तो यह न सिर्फ स्टार कास्ट बल्कि डायरेक्शन टीम के लिहाज से भी बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/discussion-intensifies-regarding-new-film-between-salman-kareena-again/article-52712

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.