खतरों से खेलेंगी दिशा पाटनी की बहन खुशबू, रोहित शेट्टी के शो से करने जा रही हैं डेब्यू

Bollywood NEWS

कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी को अप्रोच किया गया है. पिछले साल टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने रोहित शेट्टी के इस शो में अपना कमाल दिखाया था. अब दिशा पाटनी की बहन इस शो में अपना कमाल दिखाते हुए नजर आ सकती हैं.

कलर्स चैनल पर एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ डर और रोमांच की नई सीमाओं को छूने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मेकर्स की मानें तो इस बार रोहित शेट्टी का ये शो पहले से भी ज्यादा एक्साइटेड होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस नए सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी नजर आने वाली हैं. इस शो के जरिए खुशबू पाटनी टेलीविजन पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं.

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होने वाले बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले खुशबू के लिए ये स्टंट करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि वो एक एक्स- आर्मी अफसर है. आर्मी बैकग्राउंड की वजह से खुशबू बड़ी ही आसानी से खतरों के खिलाड़ी में दिए जाने वाले चैलेंजेस का सामना कर सकती हैं. खुशबू पाटनी के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार किड के दोस्त ओरी भी इस शो में शामिल होने वाले हैं. इससे पहले ओरी सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में नजर आए थे. स्टार किड्स के ‘परम मित्र’ ओरी ने सोशल मीडिया पर अपनी खास पहचान बनाई है. दिशा पाटनी की बहन से पहले पिछले साल टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होने का मौका मिला था.

टीवी के कई सेलिब्रिटी हो सकते हैं शामिल

खुशबू और ओरी के अलावा मुनव्वर फारूकी और करण कुंद्रा को भी रोहित शेट्टी के शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है. दरअसल मुनव्वर को इससे पहले भी कई बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर मिल चुका है. लेकिन उनपर दर्ज हुए मामलों को चलते हमेशा उन्हें विदेश जाते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है और इसलिए अच्छी ऑफर मिलने के बावजूद वो शो से बाहर हो जाते हैं. इनके अलावा एल्विश यादव को भी इस शो ऑफर हुआ था और शुरुआत में उन्होंने इस शो में शामिल होने से इनकार कर दिया था. लेकिन सूत्रों की मानें तो मेकर्स फिर भी उन्हें शो में शामिल होने के लिए मना रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

खतरों से खेलेंगी दिशा पाटनी की बहन खुशबू, रोहित शेट्टी के शो से करने जा रही हैं डेब्यू

Bollywood NEWS

कलर्स चैनल पर एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ डर और रोमांच की नई सीमाओं को छूने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मेकर्स की मानें तो इस बार रोहित शेट्टी का ये शो पहले से भी ज्यादा एक्साइटेड होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस नए सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी नजर आने वाली हैं. इस शो के जरिए खुशबू पाटनी टेलीविजन पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं.

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होने वाले बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले खुशबू के लिए ये स्टंट करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि वो एक एक्स- आर्मी अफसर है. आर्मी बैकग्राउंड की वजह से खुशबू बड़ी ही आसानी से खतरों के खिलाड़ी में दिए जाने वाले चैलेंजेस का सामना कर सकती हैं. खुशबू पाटनी के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार किड के दोस्त ओरी भी इस शो में शामिल होने वाले हैं. इससे पहले ओरी सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में नजर आए थे. स्टार किड्स के ‘परम मित्र’ ओरी ने सोशल मीडिया पर अपनी खास पहचान बनाई है. दिशा पाटनी की बहन से पहले पिछले साल टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ को ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल होने का मौका मिला था.

टीवी के कई सेलिब्रिटी हो सकते हैं शामिल

खुशबू और ओरी के अलावा मुनव्वर फारूकी और करण कुंद्रा को भी रोहित शेट्टी के शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है. दरअसल मुनव्वर को इससे पहले भी कई बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर मिल चुका है. लेकिन उनपर दर्ज हुए मामलों को चलते हमेशा उन्हें विदेश जाते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है और इसलिए अच्छी ऑफर मिलने के बावजूद वो शो से बाहर हो जाते हैं. इनके अलावा एल्विश यादव को भी इस शो ऑफर हुआ था और शुरुआत में उन्होंने इस शो में शामिल होने से इनकार कर दिया था. लेकिन सूत्रों की मानें तो मेकर्स फिर भी उन्हें शो में शामिल होने के लिए मना रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/disha-patnis-sister-khushboo-will-play-with-dangers/article-16778

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.