चाइल्ड आर्टिस्ट बन कमाई शोहरत, आमिर खान की फिल्म से किस्मत में लगे चार चांद, 17 साल में बनीं स्टार

Bollywood NEWS

इस मशहूर एक्ट्रेस ने 5 साल की उम्र में 'विक्की डोनर' में एक छोटी भूमिका के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में कैमियो किया। अब आमिर खान की 'लापता लेडीज' की फूल बन चर्चा में हैं।

इस एक्ट्रेस ने बतौर बाल कलाकार कई हिट टेलीविजन शो और फिल्मों में काम किया और अपनी क्यूटनेस के साथ-साथ एक्टिंग से भी दर्शकों का दिल जीत है। वह न केवल अपने काम के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में रहती हैं। इंड्रस्टी में तहलका मचा रही ये एक्ट्रेस आज करोड़ों की मालकिन है, लेकिन एक समय ऐसा था जब वह अपने परिवार के साथ सादा जीवन बीतती थी। हालांकि, आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित हिट फिल्म 'लापता लेडीज' में लीड रोल के बाद उनकी फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बन गई, जिसका उन्हें इंतजार था। आज, हम किसी और की नहीं बल्कि मोस्ट टैलेंटेड और 2021 में IMDB ब्रेकआउट स्टार रहीं नितांशी गोयल की बात कर रहे हैं।

नितांशी गोयल का एक्ट्रेस बनाने का सपना किसने किया पूरा

12 जून 2007 को नोएडा, उत्तर प्रदेश में जन्मी नितांशी गोयल एक मिडिल क्लास फैमिली हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हैं। नितांशी गोयल की इस शानदार सफलता के पीछे उनके पिता नितिन गोयल और मां राशि गोयल का हाथ है। रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में, नितांशी ने बताया था कि 'आपके माता-पिता से ज्यादा निस्वार्थ भाव से कोई आपको प्यार नहीं कर सकता। दोनों ने ही मेरी जिंदगी बनाने के लिए अपनी-अपनी नौकारी छोड़ दी। मैं सिर्फ एक्टिंग करना चाहती थी और टीवी पर आना चाहती थी... बस इसी छोटी सी खुशी के लिए, मेरे पिता ने अपना बिजनेस छोड़ दिया और वे यहां नौकरी करने लगे। मेरी मां ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी और वे मेरे साथ यहां रहने लगी। यह सब सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक एक्टर बनना चाहती थी।'

आमिर खान की फिल्म से मशहूर हुईं फूल कुमारी

नितांशी गोयल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'इश्कबाज', नागार्जुन की 'एक योद्धा', 'थपकी प्यार की', 'कर्मफल दाता शनि', 'पेशवा बाजीराव' और 'डायन' जैसी कई फिल्मों और शो के लिए काम किया। इनमें से हर एक सीरीज में नितांशी ने अपनी एक्टिंग और शानदार परफॉरमेंस से दर्शकों को अपना दीवाना बन दिया। वहीं नितांशी गोयल को आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित हिट फिल्म 'लापता लेडीज' में काम करने का मौका मिला। जब वह क्लास 9 में थी, तब एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी। नितांशी ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में फूल कुमारी की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने इस किरदार से दुनिया भर में पहचान बनाई और अपने अभिनय के लिए प्रशंसा भी बटोरी।

लापता लेडीज का विदेश में भी दिखेगा जलवा

नितांशी गोयल के अलावा 'लापता लेडीज' में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांता, रवि किशन और छाया कदम भी नजर आए। किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' को 97वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भारत की ओर इस फिल्म को भेजा गया है। ये फिल्म ऑस्कर 2025 में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुनी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Dec 2024 By दैनिक जागरण

चाइल्ड आर्टिस्ट बन कमाई शोहरत, आमिर खान की फिल्म से किस्मत में लगे चार चांद, 17 साल में बनीं स्टार

Bollywood NEWS

इस एक्ट्रेस ने बतौर बाल कलाकार कई हिट टेलीविजन शो और फिल्मों में काम किया और अपनी क्यूटनेस के साथ-साथ एक्टिंग से भी दर्शकों का दिल जीत है। वह न केवल अपने काम के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में रहती हैं। इंड्रस्टी में तहलका मचा रही ये एक्ट्रेस आज करोड़ों की मालकिन है, लेकिन एक समय ऐसा था जब वह अपने परिवार के साथ सादा जीवन बीतती थी। हालांकि, आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित हिट फिल्म 'लापता लेडीज' में लीड रोल के बाद उनकी फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान बन गई, जिसका उन्हें इंतजार था। आज, हम किसी और की नहीं बल्कि मोस्ट टैलेंटेड और 2021 में IMDB ब्रेकआउट स्टार रहीं नितांशी गोयल की बात कर रहे हैं।

नितांशी गोयल का एक्ट्रेस बनाने का सपना किसने किया पूरा

12 जून 2007 को नोएडा, उत्तर प्रदेश में जन्मी नितांशी गोयल एक मिडिल क्लास फैमिली हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हैं। नितांशी गोयल की इस शानदार सफलता के पीछे उनके पिता नितिन गोयल और मां राशि गोयल का हाथ है। रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में, नितांशी ने बताया था कि 'आपके माता-पिता से ज्यादा निस्वार्थ भाव से कोई आपको प्यार नहीं कर सकता। दोनों ने ही मेरी जिंदगी बनाने के लिए अपनी-अपनी नौकारी छोड़ दी। मैं सिर्फ एक्टिंग करना चाहती थी और टीवी पर आना चाहती थी... बस इसी छोटी सी खुशी के लिए, मेरे पिता ने अपना बिजनेस छोड़ दिया और वे यहां नौकरी करने लगे। मेरी मां ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी और वे मेरे साथ यहां रहने लगी। यह सब सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक एक्टर बनना चाहती थी।'

आमिर खान की फिल्म से मशहूर हुईं फूल कुमारी

नितांशी गोयल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'इश्कबाज', नागार्जुन की 'एक योद्धा', 'थपकी प्यार की', 'कर्मफल दाता शनि', 'पेशवा बाजीराव' और 'डायन' जैसी कई फिल्मों और शो के लिए काम किया। इनमें से हर एक सीरीज में नितांशी ने अपनी एक्टिंग और शानदार परफॉरमेंस से दर्शकों को अपना दीवाना बन दिया। वहीं नितांशी गोयल को आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित हिट फिल्म 'लापता लेडीज' में काम करने का मौका मिला। जब वह क्लास 9 में थी, तब एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी। नितांशी ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में फूल कुमारी की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने इस किरदार से दुनिया भर में पहचान बनाई और अपने अभिनय के लिए प्रशंसा भी बटोरी।

लापता लेडीज का विदेश में भी दिखेगा जलवा

नितांशी गोयल के अलावा 'लापता लेडीज' में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांता, रवि किशन और छाया कदम भी नजर आए। किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' को 97वें अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भारत की ओर इस फिल्म को भेजा गया है। ये फिल्म ऑस्कर 2025 में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुनी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/earned-fame-as-a-child-artist-got-lucky-from-aamir/article-4825

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.