- Hindi News
- बालीवुड
- शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ धोखाधड़ी मामले में EOW ने की लंबी पूछताछ, राज कुंद्रा समेत 5 के बयान दर्ज
शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ धोखाधड़ी मामले में EOW ने की लंबी पूछताछ, राज कुंद्रा समेत 5 के बयान दर्ज
Bollywood
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। उनके पति राज कुंद्रा समेत इस मामले में कुल पांच लोगों के बयान दर्ज किए गए।
EOW की टीम ने पूछताछ के दौरान पूरे लेन-देन और वित्तीय दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की। यह पूछताछ शिल्पा के मुंबई स्थित निवास पर हुई। जांच अब उस कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड पर केंद्रित है, जिसके साथ शिल्पा और राज कुंद्रा जुड़े थे।
पिछले हफ्ते राज कुंद्रा से भी इस मामले में सवाल-जवाब हुए थे। उन्होंने बताया कि दीपक कोठारी द्वारा दी गई राशि का एक हिस्सा पेशेवर फीस के रूप में बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर को दिया गया।
मामले की पृष्ठभूमि:
अगस्त 2025 में मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। कोठारी के अनुसार, 2015 में एजेंट राजेश आर्या के माध्यम से उनकी शिल्पा और कुंद्रा से मुलाकात हुई। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% शेयर थे।
शिकायत में कहा गया कि दीपक ने शिल्पा और राज की कंपनी को 75 करोड़ रुपए का लोन दिया, जिस पर 12% सालाना ब्याज तय था। बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने बताया कि लोन पर टैक्स संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए इसे इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाया जाए और रिटर्न दिया जाए।
अप्रैल 2015 में दीपक ने पहली किस्त 31.95 करोड़ रुपए दी। फिर सितंबर में दूसरी डील हुई और जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच 28.54 करोड़ रुपए अतिरिक्त ट्रांसफर किए गए। कुल राशि 60.48 करोड़ रुपए हुई, साथ ही 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए गए।
दीपक का दावा है कि अप्रैल 2016 में शिल्पा ने उन्हें पर्सनल गारंटी दी थी, लेकिन सितंबर 2016 में उन्होंने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का बकाया रहा, जिसकी जानकारी कोठारी को नहीं थी।
शुरुआत में मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ, लेकिन चूंकि राशि 10 करोड़ से अधिक थी, इसलिए जांच EOW को सौंप दी गई।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए