बड़ी गिरावट के बाद भी 'भूल भुलैया 3' ने छुड़ाए 'सिंघम अगेन' के पसीने, अब शुरू हुई कांटे की टक्कर

Bollywood NEWS

चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन', दोनों की ही रफ्तार धीमे पड़ गई है। कछुए की चाल से चलते हुए भी 'भूल भुलैया 3', 'सिंघम अगेन' को कड़ी टक्कर दे रही है। दोनों ही फिल्मों की कमाई चार दिनों में कितनी हुई है, यहां जानें।

बीते शुक्रवार यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दो बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं। दिवाली वीकेंड पर रिलीज हुईं ये फिल्में दर्शकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं रहीं। दोनों ही फिल्मों को लेकर भारी क्रेज देखने को मिला। तगड़े बज के चलते दोनों ही फिल्मों ने अच्छी ओपनिंग की और पहले दिन ही बंपर कमाई कर के मेकर्स की झोली भर दी। ये दोनों फिल्में कोई और नहीं बल्कि मल्टी स्टारर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' हैं। अब दोनों ही फिल्मों की रिलीज को चार दिन पूरे हो गए हैं। तीसरे दिन ही दोनों फिल्मों ने सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर दिया था। वीकेंड टेस्ट में धूम मचाने के बाद सोमवार के परिणामों का भी रिजल्ट आ गया है। चौथे दिन के आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्मों ने ओपनिंग डे की तुलना में आधी कमाई की हैं। बीते तीन दिनों में 'सिंघम अगेन' लगातार आगे चल रही थी, लेकिन अब चौथे दिन 'भूल भुलैया 3' बराबरी पर आ गई है। ऐसे में दोनों की कमाई कहां तक पहुंची ये आपको बताते हैं। 

'सिंघम अगेन' की कमाई

सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 3 दिनों में धुंआधार तरीके से कमाई की और भारत में अनुमानित 121 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया। चौथे दिन कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। फिल्म चौथे दिन यानी सोमवार को अनुमानित 17.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी। ऐसे में मनडे टेस्ट में 'सिंघम अगेन' का खासा प्रदर्शन नहीं रहा। बता दें, ये शुरुआती आंकड़े हैं, इसमें मामुली बदलाव सिंगल स्क्रीन के आंकड़ों के चलते देखने को मिल सकता है। वैसे फिल्म ने अभी तक कुल 139.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

  • पहला दिन (शुक्रवार)-  43.5 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन (शनिवार) - 42.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन (रविवार)- 35.75 करोड़ रुपये 
  • चौथा दिन (सोमवार) - 17.50 करोड़ (शुरुआती रुझान)
  • कुल कलेक्शन- 139.25 करोड़ रुपये 

'भूल भुलैया 3' की कमाई

सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले 3 दिनों में अच्छी कमाई की लेकिन हर दिन के कलेक्शन में 'सिंघम अगेन' से पीछे रही। बीते दिन दिनों में 'भूल भुलैया 3 की कमाई 106 करोड़ रुपये थी, लेकिन चौथे दिन गिरावट के बाद भी फिल्म 'सिंघम अगेन' को कड़ी टक्कर दे रही है। चौथे दिन दोनों की कमाई बराबर रही है। 'भूल भुलैया 3' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये है। कुल कलेक्शन पर नजर डालें तो चार दिनों में फिल्म ने 123.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।  

  • पहला दिन (शुक्रवार)- 35.5 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन (शनिवार)- 37 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन (रविवार)- 33.5 करोड़ रुपये 
  • चौथा दिन (सोमवार)- 17.50 करोड़ रुपये (शुरुआती रुझान)
  • कुल कलेक्शन- 123.50 करोड़ रुपये

इस बात का कमाई में मिल रहा फायदा

गौर करने वाली बात है कि 'भूल भुलैया 3' कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है और रेस में वापसी कर चुकी है। 'सिंघम अगेन' की कमाई में हो रही गिरावट दोनों को बराबरी पर ले आई हैं। फिलहाल दोनों ही मेगा बजट फिल्में रही हैं, ऐसे में ये हफ्ता दोनों के लिए अहम है। बड़ी फ्रेंचाइजी और कई बड़े सितारों के जुड़े होने का फिल्मों को फायदा जरूर मिल रहा है, लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि क्या ये अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर पाती हैं।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

बड़ी गिरावट के बाद भी 'भूल भुलैया 3' ने छुड़ाए 'सिंघम अगेन' के पसीने, अब शुरू हुई कांटे की टक्कर

Bollywood NEWS

बीते शुक्रवार यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दो बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं। दिवाली वीकेंड पर रिलीज हुईं ये फिल्में दर्शकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं रहीं। दोनों ही फिल्मों को लेकर भारी क्रेज देखने को मिला। तगड़े बज के चलते दोनों ही फिल्मों ने अच्छी ओपनिंग की और पहले दिन ही बंपर कमाई कर के मेकर्स की झोली भर दी। ये दोनों फिल्में कोई और नहीं बल्कि मल्टी स्टारर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' हैं। अब दोनों ही फिल्मों की रिलीज को चार दिन पूरे हो गए हैं। तीसरे दिन ही दोनों फिल्मों ने सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर दिया था। वीकेंड टेस्ट में धूम मचाने के बाद सोमवार के परिणामों का भी रिजल्ट आ गया है। चौथे दिन के आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्मों ने ओपनिंग डे की तुलना में आधी कमाई की हैं। बीते तीन दिनों में 'सिंघम अगेन' लगातार आगे चल रही थी, लेकिन अब चौथे दिन 'भूल भुलैया 3' बराबरी पर आ गई है। ऐसे में दोनों की कमाई कहां तक पहुंची ये आपको बताते हैं। 

'सिंघम अगेन' की कमाई

सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 3 दिनों में धुंआधार तरीके से कमाई की और भारत में अनुमानित 121 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया। चौथे दिन कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। फिल्म चौथे दिन यानी सोमवार को अनुमानित 17.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी। ऐसे में मनडे टेस्ट में 'सिंघम अगेन' का खासा प्रदर्शन नहीं रहा। बता दें, ये शुरुआती आंकड़े हैं, इसमें मामुली बदलाव सिंगल स्क्रीन के आंकड़ों के चलते देखने को मिल सकता है। वैसे फिल्म ने अभी तक कुल 139.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

  • पहला दिन (शुक्रवार)-  43.5 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन (शनिवार) - 42.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन (रविवार)- 35.75 करोड़ रुपये 
  • चौथा दिन (सोमवार) - 17.50 करोड़ (शुरुआती रुझान)
  • कुल कलेक्शन- 139.25 करोड़ रुपये 

'भूल भुलैया 3' की कमाई

सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले 3 दिनों में अच्छी कमाई की लेकिन हर दिन के कलेक्शन में 'सिंघम अगेन' से पीछे रही। बीते दिन दिनों में 'भूल भुलैया 3 की कमाई 106 करोड़ रुपये थी, लेकिन चौथे दिन गिरावट के बाद भी फिल्म 'सिंघम अगेन' को कड़ी टक्कर दे रही है। चौथे दिन दोनों की कमाई बराबर रही है। 'भूल भुलैया 3' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये है। कुल कलेक्शन पर नजर डालें तो चार दिनों में फिल्म ने 123.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।  

  • पहला दिन (शुक्रवार)- 35.5 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन (शनिवार)- 37 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन (रविवार)- 33.5 करोड़ रुपये 
  • चौथा दिन (सोमवार)- 17.50 करोड़ रुपये (शुरुआती रुझान)
  • कुल कलेक्शन- 123.50 करोड़ रुपये

इस बात का कमाई में मिल रहा फायदा

गौर करने वाली बात है कि 'भूल भुलैया 3' कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है और रेस में वापसी कर चुकी है। 'सिंघम अगेन' की कमाई में हो रही गिरावट दोनों को बराबरी पर ले आई हैं। फिलहाल दोनों ही मेगा बजट फिल्में रही हैं, ऐसे में ये हफ्ता दोनों के लिए अहम है। बड़ी फ्रेंचाइजी और कई बड़े सितारों के जुड़े होने का फिल्मों को फायदा जरूर मिल रहा है, लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि क्या ये अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर पाती हैं।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/even-after-a-big-fall-bhool-bhulaiyaa-3-made-singham/article-2774

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.