एक्सक्लूसिव: सिनेमाघरों में रिलीज होगी TIFF में जाने वाली 'स्थल', डायरेक्टर बोले- 'थिएटर एक जुआ...'

Bollywood NEWS

सचिन पिलगांवकर द्वारा प्रस्तुत पहली फीचर फिल्म ‘स्थल’ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

लेखक-निर्देशक जयंत दिगंबर सोमलकर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तारीफ बटोरने वाली फीचर फिल्म ‘स्थल’ (ए मैच) सचिन पिलगांवकर द्वारा प्रस्तुत, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सोमलकर और पिलगांवकर दोनों ही 'परफेक्ट' रिलीज डे और 'सही विंडो' मिलने से बेहद खुश और उत्साहित हैं, एक बड़ी उपलब्धि जिसके बारे में उन्होंने प्लान नहीं किया था. मराठी भाषा की इस फिल्म ने पिछले कुछ महीनों में कई अवार्ड जीते और सराहना पाई है. इसने 48वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में सर्वश्रेष्ठ एशिया प्रशांत फिल्म के लिए प्रतिष्ठित NETPAC पुरस्कार जीता. तब से इसे 29 फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है और इसने 16 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

समाज की बुराई को उजागर करती है 'स्थल'

स्थल ग्रामीण भारत में अरेंज मैरिज की परंपरा को दर्शाती है, जहां एक लड़की की शादी की अथक कोशिश जीवन के भरण-पोषण पर हावी हो जाती है यह एक युवा लड़की सविता के नजरिए से बताई गई है, जो समाज में गहरी जड़ें जमाए बैठी पितृसत्ता, रंगभेद और सामाजिक बुराई को उजागर करती है. इसमें नंदिनी चिकते लीड एक्ट्रेस सविता का रोल प्ले कर रही है उनके साथ ही तारानाथ खिरतकर, संगीता सोनेकर, सुयोग धवास, संदीप सोमलकर, संदीप पारखी, स्वाति उलमाले, गौरी बड़की और मानसी पवार भी अहम रोल में हैं.

सोमलकर ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, 'मैं कह सकता हूं कि मेरी कहानी की नायिका सविता को अपना पहला 'मैच' मिल गया है और वह भी एक विदेशी धरती से! मैं खुश और गौरवान्वित हूं कि मैं अपने गांव और अपने लोगों को एक वर्ल्ड मंच पर दिखा पाउंगा. जिन लोगों ने कभी फिल्म कैमरे का सामना करने का सपना नहीं देखा था, वे दुनिया के सबसे बेहतरीन और सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक, TIFF का हिस्सा बनने जा रहे हैं'.

Sthal Team in TIFF
TIFF में स्थल की टीम 
 
गांव के लोगों के साथ की शूटिंग

उन्होंने आगे कहा, 'वास्तविकता और कच्चेपन को पकड़ने के लिए, मैंने गांव के असली लोगों के साथ असली स्थानों पर शूटिंग करना चुना, ये वोल हैं जो प्रोफेशनल एक्टर नहीं हैं. मुझे बस उनकी बॉडी लैंग्वेज पर काम करने में उनकी मदद करनी थी. इस फ़िल्म के जरिए, मैं अरेंज मैरिज की परंपरा, लैंगिक असमानता और बदलाव की जरूरत के बारे में बातचीत शुरू करने की उम्मीद करता हूं'.

Jayant Somalkar
जयंत सोमलकर सीन समझाते हुए 

ऐसे हुआ सविता के लिए सिलेक्शन

सविता के किरदार के बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा, 'हमने कॉलेज और बाहर की बहुत सी लड़कियों का ऑडिशन लिखा. सविता की लंबाई कम है और रंग गेहुंआ है. वह बहुत सुंदर नहीं हैं. हम ऐसी ही लड़की चाहते थे ना कि एक 'फेयर एंड लवली' गर्ल. मैंने नंदिनी की आंखों और बॉडी के हाव-भाव में एक अच्छा बैलेंस देखा और तय कर लिया कि यही हमारी सविता है.

'थिएटर एक जुआ है'- सोमलकर

सोमलकर का आत्मविश्वास तब बढ़ा जब फिल्म को TIFF में चुना गया और इसे अवार्ड दिया गया. कई अन्य फिल्म समारोहों में भी इसने कई पुरस्कार जीते. वे कहते हैं, 'हमें उम्मीद नहीं थी कि इसे इतनी प्रशंसा मिलेगी, हम बस इतना जानते थे कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है. TIFF के दोनों शो में दर्शकों से हमें जिस तरह का रिएक्शन मिला वह कमाल का था. बेशक, वे अरेंज मैरिज और पितृसत्ता की परंपरा और रिवाज से हैरान थे. दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर मुझे लगा कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है क्योंकि दर्शकों की प्रतिक्रिया ही सबसे बड़ा पुरस्कार है. बाद में, MAMI (मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेजेज) में जहां स्थानीय लोगों ने इसे देखा, फिल्म को फिर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. फिर पुणे, औरंगाबाद में... दर्शक हंस रहे थे और छोटी-छोटी बारीकियों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. तभी हमने सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया, जो मुझे पता है कि एक चुनौती है. थिएटर रिलीज एक जुआ है'.

पिलगांवकर कहते हैं, 'अब यह सारी प्रशंसा बॉक्स ऑफिस पर भी आनी चाहिए. मैं वाकई चाहता हूं कि बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखें और यही हमारा पहला लक्ष्य है. अब तक लोगों ने स्थल को सिर्फ फिल्म फेस्टिवल में ही देखा है, उन्होंने टिकट खरीदकर फिल्म नहीं देखी है, एक बार जब आप टिकट खरीद लेते हैं तो आपका नजरिया बदल जाता है, जबकि जब आप कोई भी फिल्म मुफ्त में देखते हैं तो ऐसा नहीं होता, हम सभी कहते हैं कि यह पैसा वसूल होनी चाहिए'.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/exclusive-cinemas-will-be-released-in-tiff-director-said-theater/article-12598

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.