फेमस एक्टर की कैंसर से हुई मौत, पवन कल्याण और थलापति विजय के रहे गुरु

Bollywood NEWS

पवन कल्याण और थलापति विजय को ट्रेन करने वाले फेमस एक्टर शिहान हुसैनी का निधन हो गया है। कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर के चलते उनकी मौत हुई है।

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर शिहान हुसैनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शिहान हुसैनी की मौत हो गई। अभिनेता शिहान हुसैनी ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी और बताया कि एक्टर का निधन हो गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने फेसबुक पर बताया कि उनका पार्थिव शरीर शाम तक उनके बेसेंट नगर स्थित आवास पर रखा जाएगा। 60 साल की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली। लंबे वक्त से उनका कैंसर ट्रीटमेंट जारी थी। परिवार उनके निधन से बेहद दुखी है। शिहान अपनी फैमिली के काफी करीब थे। साउथ सिनेमा में भी शिहान को बड़ा दर्जा हासिल था। उन्होंने कई दिग्गज सुपरस्टार को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी थीं। इन सितारों में पवन कल्याण और थलपति विजय बड़े नाम शामिल हैं। 

परिवार ने किया ये पोस्ट

परिवार द्वारा जारी किए गए पोस्ट में लिखा है, 'मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि एचयू (शिहान हुसैनी) हमें छोड़कर चले गए हैं। एचयू शाम तक बेसेंट नगर स्थित अपने आवास पर रहेंगे। हुसैनी और परिवार, कामना/महिमा।' एक अन्य पोस्ट में लिखा था, 'प्रिय तीरंदाजों, माता-पिता और कोच, जो भी एचयू के घर उनके पार्थिव शरीर को देखने आ रहे हैं, कृपया अपनी वर्दी में आएं (कोई भी रंग ठीक है), यदि संभव हो तो अपने धनुष और तीर के साथ आएं। शाम 7 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सभी तीरंदाज शाम 5 बजे कुछ तीर चलाएंगे। इसके अलावा कराटे करने वाले 3 बजे अपनी किट के साथ पहुंचेंगे और इसके बाद कटास का प्रदर्शन होगा। शाम 7 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।' दरअसल शिहान हुसैनी एक्टर होने के साथ ही दमदार मार्शल आर्ट ट्रेनर और तीरंदाज थे। 

यहां देखें पोस्ट

इन फिल्मों में किया है काम

रिलीज की थी। कई फिल्मों में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से छाप छोड़ी। 'वेलईकरन', 'मूंगिल कोट्टई' और 'उन्नई मोती कुरुमल्ली' जैसी शानदार फिल्में उनके नाम हैं। हुसैनी ने रजनीकांत अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'ब्लडस्टोन' में भी काम किया है। थलापति विजय की फिल्म 'बद्री' में भी वो नजर आए। बीते साल एक्टर की फिल्म चेन्नई सिटी गैंगस्टर' रिलीज हुई थी। आखिरी बार उन्होंने 'काथु वकुला रेंदु काधल' में अभिनय किया है। 

पहले लगाई थी पवन कल्याण से गुहार

शिहान हुसैनी ने हाल ही में गलाटा इंडिया से कैंसर से जारी जंग के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें इलाज के लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं है वो इससे जंग लड़ रहे हैं और जीतेंगे। उन्होंने कहा था, 'हर दिन संघर्ष होता है, लेकिन मैं कराटे का शौकीन हूं... मैं कैंसर के चलते अपने पसंदीदा काम से दूर नहीं रह सकता और वह है मार्शल आर्ट और तीरंदाजी है।' उन्हें हर दिन दो युनिट खून भी चढ़ रहा था। उन्होंने अपने स्टूडेंट रहे पवन कल्याण से अपना मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र खरीदने की गुहार भी लगाई थी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण

फेमस एक्टर की कैंसर से हुई मौत, पवन कल्याण और थलापति विजय के रहे गुरु

Bollywood NEWS

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर शिहान हुसैनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शिहान हुसैनी की मौत हो गई। अभिनेता शिहान हुसैनी ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी और बताया कि एक्टर का निधन हो गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने फेसबुक पर बताया कि उनका पार्थिव शरीर शाम तक उनके बेसेंट नगर स्थित आवास पर रखा जाएगा। 60 साल की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली। लंबे वक्त से उनका कैंसर ट्रीटमेंट जारी थी। परिवार उनके निधन से बेहद दुखी है। शिहान अपनी फैमिली के काफी करीब थे। साउथ सिनेमा में भी शिहान को बड़ा दर्जा हासिल था। उन्होंने कई दिग्गज सुपरस्टार को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी थीं। इन सितारों में पवन कल्याण और थलपति विजय बड़े नाम शामिल हैं। 

परिवार ने किया ये पोस्ट

परिवार द्वारा जारी किए गए पोस्ट में लिखा है, 'मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि एचयू (शिहान हुसैनी) हमें छोड़कर चले गए हैं। एचयू शाम तक बेसेंट नगर स्थित अपने आवास पर रहेंगे। हुसैनी और परिवार, कामना/महिमा।' एक अन्य पोस्ट में लिखा था, 'प्रिय तीरंदाजों, माता-पिता और कोच, जो भी एचयू के घर उनके पार्थिव शरीर को देखने आ रहे हैं, कृपया अपनी वर्दी में आएं (कोई भी रंग ठीक है), यदि संभव हो तो अपने धनुष और तीर के साथ आएं। शाम 7 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सभी तीरंदाज शाम 5 बजे कुछ तीर चलाएंगे। इसके अलावा कराटे करने वाले 3 बजे अपनी किट के साथ पहुंचेंगे और इसके बाद कटास का प्रदर्शन होगा। शाम 7 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।' दरअसल शिहान हुसैनी एक्टर होने के साथ ही दमदार मार्शल आर्ट ट्रेनर और तीरंदाज थे। 

यहां देखें पोस्ट

इन फिल्मों में किया है काम

रिलीज की थी। कई फिल्मों में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से छाप छोड़ी। 'वेलईकरन', 'मूंगिल कोट्टई' और 'उन्नई मोती कुरुमल्ली' जैसी शानदार फिल्में उनके नाम हैं। हुसैनी ने रजनीकांत अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'ब्लडस्टोन' में भी काम किया है। थलापति विजय की फिल्म 'बद्री' में भी वो नजर आए। बीते साल एक्टर की फिल्म चेन्नई सिटी गैंगस्टर' रिलीज हुई थी। आखिरी बार उन्होंने 'काथु वकुला रेंदु काधल' में अभिनय किया है। 

पहले लगाई थी पवन कल्याण से गुहार

शिहान हुसैनी ने हाल ही में गलाटा इंडिया से कैंसर से जारी जंग के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें इलाज के लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं है वो इससे जंग लड़ रहे हैं और जीतेंगे। उन्होंने कहा था, 'हर दिन संघर्ष होता है, लेकिन मैं कराटे का शौकीन हूं... मैं कैंसर के चलते अपने पसंदीदा काम से दूर नहीं रह सकता और वह है मार्शल आर्ट और तीरंदाजी है।' उन्हें हर दिन दो युनिट खून भी चढ़ रहा था। उन्होंने अपने स्टूडेंट रहे पवन कल्याण से अपना मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र खरीदने की गुहार भी लगाई थी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/famous-actor-died-of-cancer-pawan-kalyan-and-thalapati-vijay/article-15380

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.