साउथ के मशहूर डायरेक्टर का निधन, इस बीमारी से हुई मौत, इंडस्ट्री में छाया मातम

Bollywood NEWS

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर समाने आई है। मशहूर कन्नड़ डायरेक्टर एस उमेश का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वे 'अवले नन्ना हेंथी', 'अन्नय्या थम्मय्या' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते थे।

साउथ इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सिनेमा जगत ने अपना एक और दिग्गज डायरेक्टर खो दिया है। साउथ के मशहूर डायरेक्टर में से एक एस उमेश का निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 'अवले नन्ना हेंथी', 'अन्नय्या थम्मय्या' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए फेमस डायरेक्टर एस उमेश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फिल्म मेकर और डायरेक्टर का अंतिम संस्कार आज बेंगलुरु के बनशंकरी श्मशान घाट पर किया जाएगा। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, कई सेलेब्स ने एस उमेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मशहूर डायरेक्टर की मौत

साउथ के मशहूर डायरेक्टर एस उमेश का निधन किडनी फेलियर और अन्य बीमारियों के कारण हुआ है। उनका अंतिम संस्कार आज बेंगलुरु के बनशंकरी श्मशान घाट पर किया जाएगा। डायरेक्टर को स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थीं, जिसके बाद उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। बैंगलोर टाइम्स और फिल्मीबीट के अनुसार, उनकी किडनी खराब होने के बावजूद डॉक्टर डायलिसिस के बिना केवल दवा से उनका इलाज कर रहे थे।

इस बीमारी ने साउथ डायरेक्टर की ली जान

दरअसल, 2021 में डायरेक्टर एस उमेश ने आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई थी और बताया था कि वह अपनी किडनी की बीमारी के कारण शारीरिक रूप से कमजोर हो गए है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके इलाज के लिए हर पांच दिन में एक इंजेक्शन की जरूरत होती है, जिसमें प्रत्येक इंजेक्शन की कीमत 2,000 रुपए होती है। इसके बाद लहरी म्यूजिक कंपनी के मनोहर नायडू और लहरी वेलु ने एस उमेश के इलाज के लिए उन्हें 1 लाख रुपए दिए थे।

आमिर खान संग काम कर चुके थे एस उमेश

एस उमेश ने 1974 में बतौर सहायक निर्देशक अपनी शुरुआत की थी। चौदह साल बाद, 1988 में उन्होंने फिल्म 'अवले नन्ना हेंथी' से निर्देशन में कदम रखा और काशीनाथ और भव्या को लीड रोल में कास्ट किया। यह फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई और बाद में इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाया गया। एस उमेश ने फिल्म के तमिल वर्जन का निर्देशन भी किया। फिल्म के हिंदी वर्जन में आमिर खान ने लीड रोल प्ले किया था। अपने 48 साल के करियर में, उमेश ने फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया और तीन फिल्मों बनाई, जिसमें ब्लॉकबस्टर 'बन्नी ओंडसाला नोडी' भी शामिल है, जिसमें धीरेंद्र गोपाल और विनोद राज थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

साउथ के मशहूर डायरेक्टर का निधन, इस बीमारी से हुई मौत, इंडस्ट्री में छाया मातम

Bollywood NEWS

साउथ इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सिनेमा जगत ने अपना एक और दिग्गज डायरेक्टर खो दिया है। साउथ के मशहूर डायरेक्टर में से एक एस उमेश का निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 'अवले नन्ना हेंथी', 'अन्नय्या थम्मय्या' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए फेमस डायरेक्टर एस उमेश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फिल्म मेकर और डायरेक्टर का अंतिम संस्कार आज बेंगलुरु के बनशंकरी श्मशान घाट पर किया जाएगा। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, कई सेलेब्स ने एस उमेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मशहूर डायरेक्टर की मौत

साउथ के मशहूर डायरेक्टर एस उमेश का निधन किडनी फेलियर और अन्य बीमारियों के कारण हुआ है। उनका अंतिम संस्कार आज बेंगलुरु के बनशंकरी श्मशान घाट पर किया जाएगा। डायरेक्टर को स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थीं, जिसके बाद उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। बैंगलोर टाइम्स और फिल्मीबीट के अनुसार, उनकी किडनी खराब होने के बावजूद डॉक्टर डायलिसिस के बिना केवल दवा से उनका इलाज कर रहे थे।

इस बीमारी ने साउथ डायरेक्टर की ली जान

दरअसल, 2021 में डायरेक्टर एस उमेश ने आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई थी और बताया था कि वह अपनी किडनी की बीमारी के कारण शारीरिक रूप से कमजोर हो गए है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके इलाज के लिए हर पांच दिन में एक इंजेक्शन की जरूरत होती है, जिसमें प्रत्येक इंजेक्शन की कीमत 2,000 रुपए होती है। इसके बाद लहरी म्यूजिक कंपनी के मनोहर नायडू और लहरी वेलु ने एस उमेश के इलाज के लिए उन्हें 1 लाख रुपए दिए थे।

आमिर खान संग काम कर चुके थे एस उमेश

एस उमेश ने 1974 में बतौर सहायक निर्देशक अपनी शुरुआत की थी। चौदह साल बाद, 1988 में उन्होंने फिल्म 'अवले नन्ना हेंथी' से निर्देशन में कदम रखा और काशीनाथ और भव्या को लीड रोल में कास्ट किया। यह फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई और बाद में इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाया गया। एस उमेश ने फिल्म के तमिल वर्जन का निर्देशन भी किया। फिल्म के हिंदी वर्जन में आमिर खान ने लीड रोल प्ले किया था। अपने 48 साल के करियर में, उमेश ने फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया और तीन फिल्मों बनाई, जिसमें ब्लॉकबस्टर 'बन्नी ओंडसाला नोडी' भी शामिल है, जिसमें धीरेंद्र गोपाल और विनोद राज थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/famous-director-of-south-died-due-to-this-disease-shadow/article-11197

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.