‘तन्वी द ग्रेट’ के ग्लोबल सफर में फरहान अख्तर की एंट्री, एक्सेल एंटरटेनमेंट संभालेगी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन

Bollywod

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' अब इंटरनेशनल मंच पर भी अपनी पहचान बनाने जा रही है। फिल्म के रिलीज से ठीक पहले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभालने की घोषणा की है।

फिल्म 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

कान्स से सिनेमाघरों तक ‘तन्वी’ का सफर

तन्वी द ग्रेट पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। अब इसकी दुनिया भर में रिलीज का जिम्मा एक ऐसी कंपनी ने लिया है, जिसने केजीएफ, डॉन, गली बॉय जैसी फिल्मों को इंटरनेशनल स्तर पर सफलतापूर्वक प्रचारित किया है।

अनुपम खेर की पोस्ट से हुआ खुलासा

अनुपम खेर ने 28 जून को फरहान और रितेश के साथ एक तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की। उन्होंने लिखा,

“हर बेहतरीन कहानी के पीछे वे लोग होते हैं जो उस पर विश्वास करते हैं और उसे आगे बढ़ाने की हिम्मत रखते हैं। Excel Entertainment का इस सफर में जुड़ना हमारे विश्वास को और मज़बूत करता है।”

फरहान अख्तर ने कहा- प्रेरणादायक है ‘तन्वी’ की कहानी

फरहान अख्तर ने भी फिल्म से जुड़ने पर उत्साह जताते हुए कहा,

“यह एक मोटिवेशनल कहानी है, जिसे हम सपोर्ट करके बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह फिल्म पूरी दुनिया में देखी जाए।”

अनुपम खेर: अभिनेता, निर्देशक और निर्माता

तन्वी द ग्रेट अनुपम खेर के लिए एक ट्रिपल रोल वाली फिल्म है – वह इसके अभिनेता, निर्देशक और निर्माता तीनों भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को अनुपम खेर स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है।

स्टारकास्ट में कई दिग्गज चेहरे

फिल्म में शुभांगी दत्त, नासर, जैकी श्रॉफ, करण ठक्कर, अरविंद स्वामी, इयान ग्लेन, पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक लड़की की अद्भुत यात्रा पर आधारित बताई जा रही है।

अनिल थडानी भी जुड़े टीम में

फिल्म के वितरण नेटवर्क को मज़बूत बनाने के लिए अनुभवी डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी भी इस परियोजना से जुड़े हैं। अनुपम खेर ने उन्हें भी विशेष धन्यवाद देते हुए उनकी भूमिका को अहम बताया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

‘तन्वी द ग्रेट’ के ग्लोबल सफर में फरहान अख्तर की एंट्री, एक्सेल एंटरटेनमेंट संभालेगी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन

Bollywod

फिल्म 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

कान्स से सिनेमाघरों तक ‘तन्वी’ का सफर

तन्वी द ग्रेट पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। अब इसकी दुनिया भर में रिलीज का जिम्मा एक ऐसी कंपनी ने लिया है, जिसने केजीएफ, डॉन, गली बॉय जैसी फिल्मों को इंटरनेशनल स्तर पर सफलतापूर्वक प्रचारित किया है।

अनुपम खेर की पोस्ट से हुआ खुलासा

अनुपम खेर ने 28 जून को फरहान और रितेश के साथ एक तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की। उन्होंने लिखा,

“हर बेहतरीन कहानी के पीछे वे लोग होते हैं जो उस पर विश्वास करते हैं और उसे आगे बढ़ाने की हिम्मत रखते हैं। Excel Entertainment का इस सफर में जुड़ना हमारे विश्वास को और मज़बूत करता है।”

फरहान अख्तर ने कहा- प्रेरणादायक है ‘तन्वी’ की कहानी

फरहान अख्तर ने भी फिल्म से जुड़ने पर उत्साह जताते हुए कहा,

“यह एक मोटिवेशनल कहानी है, जिसे हम सपोर्ट करके बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह फिल्म पूरी दुनिया में देखी जाए।”

अनुपम खेर: अभिनेता, निर्देशक और निर्माता

तन्वी द ग्रेट अनुपम खेर के लिए एक ट्रिपल रोल वाली फिल्म है – वह इसके अभिनेता, निर्देशक और निर्माता तीनों भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को अनुपम खेर स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है।

स्टारकास्ट में कई दिग्गज चेहरे

फिल्म में शुभांगी दत्त, नासर, जैकी श्रॉफ, करण ठक्कर, अरविंद स्वामी, इयान ग्लेन, पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक लड़की की अद्भुत यात्रा पर आधारित बताई जा रही है।

अनिल थडानी भी जुड़े टीम में

फिल्म के वितरण नेटवर्क को मज़बूत बनाने के लिए अनुभवी डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी भी इस परियोजना से जुड़े हैं। अनुपम खेर ने उन्हें भी विशेष धन्यवाद देते हुए उनकी भूमिका को अहम बताया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/farhan-akhtars-entry-excel-entertainment-will-handle-international-distribution-in/article-25938

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.