ईमानदारी की मिसाल बनी महिला सफाईकर्मी, रजनीकांत ने घर बुलाकर किया खास सम्मान

बालीवुड न्यूज़

On

लावारिस मिले 45 सॉवरेन सोने को लौटाने वाली पद्मा को थलाइवा ने पहनाई सोने की चेन, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने बड़े दिल और सादगी भरे अंदाज़ की वजह से चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी है, जिसने रजनीकांत को भी भावुक कर दिया।

चेन्नई के टी नगर इलाके में काम करने वाली पद्मा नाम की महिला को ड्यूटी के दौरान एक लावारिस पाउच मिला। जब उसने उसे खोला तो उसमें करीब 45 सॉवरेन, यानी लगभग 360 ग्राम सोने के आभूषण थे। इतनी बड़ी कीमत के गहने मिलने के बावजूद पद्मा ने उन्हें अपने पास रखने के बजाय तुरंत अपने अधिकारियों को सूचना दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच के बाद यह पाउच उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया। जब यह घटना सुपरस्टार रजनीकांत तक पहुंची तो उन्होंने पद्मा की ईमानदारी को सिर्फ सराहा ही नहीं, बल्कि उसे सम्मान देने का फैसला भी किया। रजनीकांत ने पद्मा को अपने चेन्नई स्थित आवास पर बुलाया और खुद अपने हाथों से उन्हें सोने की चेन पहनाई।

इस खास मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लोग न सिर्फ पद्मा की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि रजनीकांत की सादगी और इंसानियत की भी जमकर सराहना हो रही है।

पद्मा की ईमानदारी से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी प्रभावित हुए। उन्होंने पद्मा को सम्मानित करते हुए एक लाख रुपए का नकद इनाम दिया और सार्वजनिक रूप से उनकी प्रशंसा की।

रजनीकांत इससे पहले भी कई बार समाजसेवा और प्रतिभा को सम्मान देने के लिए आगे आ चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने फिल्म कांतारा से प्रभावित होकर ऋषभ शेट्टी को घर बुलाकर सोने की चेन भेंट की थी। वहीं मदुरै के एक फैन, जो सिर्फ 5 रुपए में लोगों को खाना खिलाते हैं, उन्हें भी थलाइवा ने खास तोहफा देकर सम्मानित किया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही जेलर 2 में नजर आएंगे, जिसे नेल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह Thalaivar 173 का भी हिस्सा होंगे।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/female-sweeper-rajinikanth-became-an-example-of-honesty-and-received/article-45266

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.