महाराष्ट्र के पूर्व CM का है नाती, अक्षय संग कर रहा डेब्यू, पहली फिल्म में ही बना एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान का पति

Bollywood NEWS

अक्षय कुमार 'स्काई फोर्स' के साथ इस साल की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और निमृत कौर लीड रोल में हैं। साथ ही एक न्यू कमर भी उनकी फिल्म से डेब्यू कर रहा है। ये एक्टर एक पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखता है।

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल में ही जारी किया गया है जो धूम मचा रहा है। फिल्म को लेकर अभी से काफी बज देखने को मिल रहा है। फिल्म एयरफोर्स अधिकारियों की कहानी लेकर आ रही है। मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म रियल लाइफ सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स अफसर के किरदार में हैं। फिल्म में सारा अली खान और निमृत कौर भी अहम किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का एक और लीड किरदार है जो अक्षय कुमार के जूनियर अफसर के रोल में है। इस शख्स ने फिल्म में सारा अली खान के पति का किरदार भी अदा किया है। रियल लाइफ में ये शख्स सारा अली खान का बॉयफ्रेंड रह चुका है। अब ये शख्स कौन है, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

अक्षय के साथ करेंगे पहली फिल्म में काम

आज जिस शख्स की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि 'स्काई फोर्स' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे वीर पहाड़िया हैं। वीर पहाड़िया फिल्मों में आने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले ही वीर पहाड़िया काफी चर्चा में रहे हैं। बॉलीवुड सितारों से उनकी दोस्ती हो या बॉलीवुड पार्टी में उनकी मौजूदगी, दोनों ने खूब लाइमलाइट लूटी है। सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड और अनंत अंबानी के बेस्ट फ्रेंड वीर पहाड़िया अब अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। 'स्काई फोर्स' उनकी पहली फिल्म है और इससे पहले उन्होंने कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। 

इस परिवार से आते हैं वीर पहाड़िया

वीर पहाड़िया एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर बिजनेस टाइकून संजय पहाड़िया और सोबो फिल्म्स की मालिक स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं। वीर के माता-पिता कई साल पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन दोनों ने मिलकर उनकी परवरिश की। उनके नाना सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे अपने नाना के काफी करीब हैं और उनके साथ ही बचपन के काफी पल गुजारे। वीर पहाड़िया, जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड और यंग बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के छोटे भाई भी हैं। 

कई हसीनाओं से जुड़ा नाम

शिखर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वैसे वीर पहाड़िया भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम जमाने से पहले ही कई अफेयर किए हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को वो डेट कर चुके हैं। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। दोनों एक साथ अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी पर वक्त गुजारते नजर आए थे। बात करें, वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' की तो वो गणतंत्र दिवस के मौके पर 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वीर पहाड़िया विंग कमांडर के रोल में नजर आएंगे, जो एक मिशन के दौरान गायब हो जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाराष्ट्र के पूर्व CM का है नाती, अक्षय संग कर रहा डेब्यू, पहली फिल्म में ही बना एक्स गर्लफ्रेंड सारा अली खान का पति

Bollywood NEWS

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल में ही जारी किया गया है जो धूम मचा रहा है। फिल्म को लेकर अभी से काफी बज देखने को मिल रहा है। फिल्म एयरफोर्स अधिकारियों की कहानी लेकर आ रही है। मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म रियल लाइफ सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक एयरफोर्स अफसर के किरदार में हैं। फिल्म में सारा अली खान और निमृत कौर भी अहम किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का एक और लीड किरदार है जो अक्षय कुमार के जूनियर अफसर के रोल में है। इस शख्स ने फिल्म में सारा अली खान के पति का किरदार भी अदा किया है। रियल लाइफ में ये शख्स सारा अली खान का बॉयफ्रेंड रह चुका है। अब ये शख्स कौन है, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

अक्षय के साथ करेंगे पहली फिल्म में काम

आज जिस शख्स की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि 'स्काई फोर्स' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे वीर पहाड़िया हैं। वीर पहाड़िया फिल्मों में आने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले ही वीर पहाड़िया काफी चर्चा में रहे हैं। बॉलीवुड सितारों से उनकी दोस्ती हो या बॉलीवुड पार्टी में उनकी मौजूदगी, दोनों ने खूब लाइमलाइट लूटी है। सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड और अनंत अंबानी के बेस्ट फ्रेंड वीर पहाड़िया अब अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। 'स्काई फोर्स' उनकी पहली फिल्म है और इससे पहले उन्होंने कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। 

इस परिवार से आते हैं वीर पहाड़िया

वीर पहाड़िया एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर बिजनेस टाइकून संजय पहाड़िया और सोबो फिल्म्स की मालिक स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं। वीर के माता-पिता कई साल पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन दोनों ने मिलकर उनकी परवरिश की। उनके नाना सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे अपने नाना के काफी करीब हैं और उनके साथ ही बचपन के काफी पल गुजारे। वीर पहाड़िया, जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड और यंग बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के छोटे भाई भी हैं। 

कई हसीनाओं से जुड़ा नाम

शिखर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वैसे वीर पहाड़िया भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम जमाने से पहले ही कई अफेयर किए हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को वो डेट कर चुके हैं। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। दोनों एक साथ अनंत अंबानी की क्रूज पार्टी पर वक्त गुजारते नजर आए थे। बात करें, वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' की तो वो गणतंत्र दिवस के मौके पर 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वीर पहाड़िया विंग कमांडर के रोल में नजर आएंगे, जो एक मिशन के दौरान गायब हो जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/former-cm-of-maharashtras-grandson-is-making-his-debut-with/article-7201

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.