'आवारा' से 'बॉबी' तक, राज कपूर को इन फिल्मों ने बनाया 'द ग्रेटेस्ट शोमैन'

Bollywood NEWS

शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग और सुपरहिट फिल्मों से हिंदी सिनेमा में धमाका कर चुके हैं। अभिनेता अपने दौर के सुपरस्टार थे। 14 दिसंबर को दिवंगत अभिनेता, निर्देश और निर्माता राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाएगी।

दिवंगत अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है, जिसे कपूर परिवार आज मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के शोमैन की कई शानदार फिल्में इस सप्ताह आर.के. फिल्म फेस्टिवल में फिर से देखने को मिलने वाली है। राज कपूर की कई बेहतरीन हिंदी फिल्में स्क्रीन पर लौट रही है। पीवीआर और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन इस साल उनकी 100वीं जयंती मनाने के लिए उनकी कल्ट क्लासिक फिल्मों को फिर से रिलीज कर रहे हैं। 13 से 15 दिसंबर तक 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल राज कपूर की सिनेमा को समर्पित अब तक का सबसे शानदार रेट्रोस्पेक्टिव होगा। यहां राज कपूर की वो 7 फिल्में हैं, जिन्हें आप इस हफ्ते बड़े पर्दे पर देख सकते हैं।

आग (1948)

यह दिग्गज अभिनेता राज कपूर के निर्देशन मे बनी पहली फिल्म थी। इतना ही नहीं यह उनके नए बैनर, आर.के. फिल्म्स के तहत बनी पहली मूवी थी। सबसे खास बात ये थी कि इसने राज कपूर और नरगिस को हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक के रूप में पेश किया था। इस फिल्म में राज कपूर के छोटे भाई शशि कपूर भी थे, जिन्होंने अपने भाई के यंग एज का किरदार निभाया था।

जागते रहो (1956)
के ए अब्बास द्वारा लिखित, सोमभु मित्रा और अमित मित्रा द्वारा निर्देशित ये फिल्म हिंदी और बंगाली दोनों में बनी है। ये फिल्म एक हलचल भरे शहर में गांव के एक आदमी के संघर्ष पर आधारित है। 'जागते रहो' में राज कपूर लीड में थे। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट  से सम्मानित किया गया।

बरसात (1949)
राज कपूर ने इस ब्लॉकबस्टर के साथ निर्देशक के रूप में अपनी पहली हिट फिल्म बनाई जो उस समय कि की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई थी। 'बरसात' नरगिस की सुपरहिट फिल्म रहीं। इसके बाद राज कपूर ने मुंबई के चेंबूर में प्रसिद्ध आर.के. स्टूडियो को शुरू कर दिया।

आवारा (1951)
2012 की 100 सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक 'आवारा' थी। क्राइम ड्रामा के हिट होते ही राज कपूर हिंदी सिनेमा में छा गए। ख्वाजा अहमद अब्बास द्वारा लिखित, 'आवारा' में नरगिस ने लीड रोल और राज कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।

संगम (1964)
राज कपूर ने इस म्यूजिकल रोमांटिक के साथ निर्देशन में वापसी की। फिल्में राज, राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिला था। ये इंदर राज आनंद द्वारा लिखित पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे लंदन, पेरिस और स्विट्जरलैंड में शूट किया गया था। लगभग 4 घंटे की यह फिल्म  उस समय की सबसे लंबी रनटाइम वाली फिल्म थी। यह 'मुगल-ए-आजम' के बाद उस दशक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई। संगम राज कपूर की पहली कलरफुल फिल्म भी थी।

जिस देश में गंगा बहती है (1960)
राज कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म राधू करमाकर की निर्देशन की पहली फिल्म थी, जिन्होंने सिनेमैटोग्राफर के रूप में अभिनेता-फिल्म निर्माता के साथ कई बार काम किया था। इसमें राज कपूर के साथ पद्मिनी थीं जो मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक भरतनाट्यम डांसर भी रहीं। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कारों में हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट मिला था।

बॉबी (1975)
1970 में निर्देशित 'मेरा नाम जोकर' के बाद राज कपूर ने कुछ नए कलाकारों के साथ एक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म को निर्देशित किया। इसलिए उन्होंने बॉबी के साथ अपने बेटे ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लॉन्च किया जो सुपरहिट हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने बेहतरीन कमाई की थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2024 By दैनिक जागरण

'आवारा' से 'बॉबी' तक, राज कपूर को इन फिल्मों ने बनाया 'द ग्रेटेस्ट शोमैन'

Bollywood NEWS

दिवंगत अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है, जिसे कपूर परिवार आज मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के शोमैन की कई शानदार फिल्में इस सप्ताह आर.के. फिल्म फेस्टिवल में फिर से देखने को मिलने वाली है। राज कपूर की कई बेहतरीन हिंदी फिल्में स्क्रीन पर लौट रही है। पीवीआर और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन इस साल उनकी 100वीं जयंती मनाने के लिए उनकी कल्ट क्लासिक फिल्मों को फिर से रिलीज कर रहे हैं। 13 से 15 दिसंबर तक 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल राज कपूर की सिनेमा को समर्पित अब तक का सबसे शानदार रेट्रोस्पेक्टिव होगा। यहां राज कपूर की वो 7 फिल्में हैं, जिन्हें आप इस हफ्ते बड़े पर्दे पर देख सकते हैं।

आग (1948)

यह दिग्गज अभिनेता राज कपूर के निर्देशन मे बनी पहली फिल्म थी। इतना ही नहीं यह उनके नए बैनर, आर.के. फिल्म्स के तहत बनी पहली मूवी थी। सबसे खास बात ये थी कि इसने राज कपूर और नरगिस को हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक के रूप में पेश किया था। इस फिल्म में राज कपूर के छोटे भाई शशि कपूर भी थे, जिन्होंने अपने भाई के यंग एज का किरदार निभाया था।

जागते रहो (1956)
के ए अब्बास द्वारा लिखित, सोमभु मित्रा और अमित मित्रा द्वारा निर्देशित ये फिल्म हिंदी और बंगाली दोनों में बनी है। ये फिल्म एक हलचल भरे शहर में गांव के एक आदमी के संघर्ष पर आधारित है। 'जागते रहो' में राज कपूर लीड में थे। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट  से सम्मानित किया गया।

बरसात (1949)
राज कपूर ने इस ब्लॉकबस्टर के साथ निर्देशक के रूप में अपनी पहली हिट फिल्म बनाई जो उस समय कि की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई थी। 'बरसात' नरगिस की सुपरहिट फिल्म रहीं। इसके बाद राज कपूर ने मुंबई के चेंबूर में प्रसिद्ध आर.के. स्टूडियो को शुरू कर दिया।

आवारा (1951)
2012 की 100 सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक 'आवारा' थी। क्राइम ड्रामा के हिट होते ही राज कपूर हिंदी सिनेमा में छा गए। ख्वाजा अहमद अब्बास द्वारा लिखित, 'आवारा' में नरगिस ने लीड रोल और राज कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।

संगम (1964)
राज कपूर ने इस म्यूजिकल रोमांटिक के साथ निर्देशन में वापसी की। फिल्में राज, राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिला था। ये इंदर राज आनंद द्वारा लिखित पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे लंदन, पेरिस और स्विट्जरलैंड में शूट किया गया था। लगभग 4 घंटे की यह फिल्म  उस समय की सबसे लंबी रनटाइम वाली फिल्म थी। यह 'मुगल-ए-आजम' के बाद उस दशक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई। संगम राज कपूर की पहली कलरफुल फिल्म भी थी।

जिस देश में गंगा बहती है (1960)
राज कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म राधू करमाकर की निर्देशन की पहली फिल्म थी, जिन्होंने सिनेमैटोग्राफर के रूप में अभिनेता-फिल्म निर्माता के साथ कई बार काम किया था। इसमें राज कपूर के साथ पद्मिनी थीं जो मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक भरतनाट्यम डांसर भी रहीं। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कारों में हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट मिला था।

बॉबी (1975)
1970 में निर्देशित 'मेरा नाम जोकर' के बाद राज कपूर ने कुछ नए कलाकारों के साथ एक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म को निर्देशित किया। इसलिए उन्होंने बॉबी के साथ अपने बेटे ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लॉन्च किया जो सुपरहिट हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने बेहतरीन कमाई की थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/from-awara-to-bobby-these-films-made-raj-kapoor-the/article-5434

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.