- Hindi News
- बालीवुड
- हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक… पाक कलाकारों को भारत में झटका, सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल्स पर ल...
हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक… पाक कलाकारों को भारत में झटका, सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल्स पर लगा बैन
Bollywod
भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स और शोज के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। भारत सरकार ने हाल ही में कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनल्स पर रोक लगा दी है। इस फैसले का असर माहिरा खान, हानिया आमिर, सजल अली और अली जफर जैसे बड़े नामों पर भी पड़ा है।
कई नामचीन अकाउंट हुए भारत में सस्पेंड
बुधवार को सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्टर्स के कई अकाउंट्स भारतीय यूजर्स के लिए अचानक "Not Available in Your Region" दिखाने लगे। इन अकाउंट्स को भारत सरकार की लीगल रिक्वेस्ट के चलते रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया है। जिन सेलेब्स के अकाउंट बंद हुए हैं उनमें माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर, माया अली, आयजा खान, सजल अली, इकरा अज़ीज़ और सनम सईद शामिल हैं।
फवाद खान, सबा कमर और युमना जैदी को राहत
हैरानी की बात ये है कि जहां ज्यादातर पाक एक्टर्स के अकाउंट्स ब्लॉक हो चुके हैं, वहीं फवाद खान, सबा कमर, मावरा हौकेन, युमना जैदी और वहाज अली के अकाउंट अब भी भारत में एक्सेस किए जा सकते हैं। फवाद खान की आगामी फिल्म "अबीर गुलाल" को लेकर भारत में पहले से विवाद चल रहा था।
पाकिस्तानी शोज और चैनल्स भी ब्लॉक
गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर भी बैन लगाया है। इनमें ARY Digital और Hum TV जैसे लोकप्रिय चैनल्स शामिल हैं। इन चैनलों पर भारतीय सेना और देश के खिलाफ भ्रामक व सांप्रदायिक खबरें फैलाने का आरोप लगाया गया है।
बॉलीवुड में काम करने पर फिर बैन
2016 के उरी हमले के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया गया था। हालांकि बाद में अदालत ने इस पर सवाल उठाए और कुछ कलाकारों को बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। हानिया आमिर को फिल्म 'सरदार 3' और फवाद खान को 'अबीर गुलाल' में कास्ट किया गया था। लेकिन हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर यह बैन सख्ती से लागू कर दिया गया है।
FWICE का सख्त रुख: पाक कलाकारों से जुड़ने पर देशद्रोह का केस
फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि अगर कोई भी भारतीय पाक कलाकारों के साथ काम करता है तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उसे इंडस्ट्री से बैन कर दिया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए