- Hindi News
- बालीवुड
- पीएम मोदी से रवि किशन तक, सितारों ने गोवर्धन असरानी को दी अंतिम श्रद्धांजलि
पीएम मोदी से रवि किशन तक, सितारों ने गोवर्धन असरानी को दी अंतिम श्रद्धांजलि
Bollywood news
बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 84 वर्ष के असरानी जी बीते पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा, “गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। एक प्रतिभाशाली कलाकार जिन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लिखा, “असरानी जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने जीवनभर भारतीय सिनेमा में योगदान दिया और लोगों को हंसाकर लाखों दिलों में जगह बनाई। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।”
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, जिनके साथ असरानी ने हाल ही में वेब सीरीज़ ‘द ट्रायल’ में काम किया था, ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा कि वह हमेशा उनकी यादें संजोएंगी। साथ ही उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।
गायक अदनान सामी ने लिखा, “हमारे प्रिय असरानी जी के निधन की खबर ने मुझे गहरा दुख पहुंचाया। उनकी अद्भुत कॉमेडी और नाटकीय प्रतिभा उन्हें हमेशा यादगार बनाएगी।”
अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “RIP असरानी साहब… महान अभिनेता और हास्य कलाकार, जिनकी कॉमेडी और अनुशासन हमेशा याद रखी जाएगी। ॐ शांति।”
गोवर्धन असरानी की कॉमिक टाइमिंग और फिल्म इंडस्ट्री में योगदान उन्हें हमेशा जीवित रखेगा। उनकी स्मृति में पूरी बॉलीवुड फैमिली ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए