इंडियन आइडल विजेता प्रशांत तमांग का अंतिम संस्कार, दार्जिलिंग में नम आंखों से दी गई विदाई

बालीवुड न्यूज़

On

दिल का दौरा पड़ने से 43 वर्ष की उम्र में निधन, पत्नी ने तीन साल की बेटी को संभालते हुए दी अंतिम विदाई

लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन-3 के विजेता और गायक-अभिनेता प्रशांत तमांग को सोमवार को उनके पैतृक शहर दार्जिलिंग में अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। पत्नी मार्था (गीता थापा) अपनी तीन साल की बेटी अरिआ को संभालते हुए फूट-फूटकर रोती नजर आईं। परिजनों, दोस्तों और बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने नम आंखों से अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिल्ली में हुआ था निधन, दार्जिलिंग में अंतिम संस्कार

43 वर्षीय प्रशांत तमांग का निधन रविवार को दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें द्वारका के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट लाया गया। वहां से शव को सड़क मार्ग से दार्जिलिंग के चौरास्ता क्षेत्र ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

एयरपोर्ट से लेकर दार्जिलिंग तक रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। स्थानीय नागरिकों, कलाकारों और प्रशंसकों की भारी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि प्रशांत केवल एक सिंगर नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़े कलाकार थे।

कोई गंभीर बीमारी नहीं, अचानक गया कलाकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशांत तमांग को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। परिजनों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य सामान्य था और अचानक हार्ट अटैक के कारण यह दुखद घटना हुई। निधन की सूचना सबसे पहले उनकी सास को मिली, जिसके बाद इंडियन आइडल के साथी कलाकारों और मित्रों को जानकारी दी गई।

पुलिस कॉन्स्टेबल से स्टार सिंगर बनने तक का सफर

प्रशांत तमांग का जन्म दार्जिलिंग में हुआ था। पिता के असामयिक निधन के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल के रूप में नौकरी शुरू की। पुलिस सेवा के दौरान वे पुलिस ऑर्केस्ट्रा में गाना गाते थे। वर्ष 2007 में उन्होंने इंडियन आइडल सीजन-3 में हिस्सा लिया और रिकॉर्ड 7 करोड़ से अधिक वोट पाकर विजेता बने। यह जीत उस समय भारतीय टेलीविजन इतिहास की बड़ी उपलब्धियों में गिनी गई।

सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी बनाई पहचान

इंडियन आइडल के बाद प्रशांत ने एल्बम ‘धन्यवाद’ रिलीज किया और देश-विदेश में कई लाइव कॉन्सर्ट किए। उन्होंने नेपाली सिनेमा से एक्टिंग की शुरुआत की और गोरखा पलटन, निशानी सहित कई फिल्मों में काम किया। हिंदी वेब सीरीज ‘पाताललोक सीजन-2’ में उनके अभिनय को भी सराहा गया। वे आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी नजर आने वाले थे।

परिवार में शोक की लहर

प्रशांत की शादी 2011 में गीता थापा उर्फ मार्था एली से हुई थी। दंपती की एक बेटी अरिआ है, जिसका जन्म 2022 में हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी और बेटी का भावुक दृश्य हर आंख को नम कर गया।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/funeral-of-indian-idol-winner-prashant-tamang-bid-farewell-with/article-42956

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.