गदर की सकीना ने दिखाया मॉर्डर्न अवतार, 49 वर्षीय अमीषा पटेल का वीडियो देख फैंस को सताई उनकी चिंता, बोले- शादी कर लो

Bollywood NEWS

गदर 2 की सकीना का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने लेटेस्ट वीडियो में अपना खूबसूरत लुक फ्लॉन्ट किया है.

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अमीषा पटेल 49 की उम्र में भी कमाल की लगती हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती का जादू चलाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और बढ़-चढ़कर उनकी शादी को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं. अमीषा ने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा "मुंबई में रविवार" (संडे इन मुंबई) ग्लैमरस वीडियो की तारीफ के साथ ही अमीषा के फैन्स को 'सकीना' के शादी की फिक्र भी सता रही है.

अमीषा के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा “मैम शादी कर लो” एक अन्य ने लिखा “आप शादी कब करेंगी” दूसरे ने लिखा “आप अभी भी बहुत खूबसूरत हैं.” वीडियो में अमीषा वन पीस आउटफिट के साथ कार में बैठे-बैठे पोज देती नजर आ रही हैं. वन पीस के साथ उन्होंने काला चश्मा लगा रखा है, जो उन पर काफी फब रहा है. 

अमीषा ने फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक कमाल की फिल्में दी हैं. इस लिस्ट में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर' और ‘गदर 2' के साथ राकेश रोशन की ‘कहो ना प्यार है' जैसी बड़ी हिट शामिल है. अभिनेत्री को सकीना के किरदार ने खासा लोकप्रियता दिलाई. फिल्म में उनकी मासूमियत पर दर्शक फिदा हो गए. वहीं, वास्तविक जीवन में अभिनेत्री बेहद हॉट हैं. ‘गदर 2' साल 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है. फिल्म की दूसरी किस्त में सनी देओल ने तारा सिंह के लोकप्रिय किरदार को निभाया था. वहीं, उनके साथ अमीषा पटेल सकीना के किरदार में थीं.

'गदर 2' में अभिनेता उत्कर्ष शर्मा उनके बेटे की भूमिका में थे. 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' 1947 में भारत के विभाजन के समय की एक प्रेम कहानी थी, जिसमें तारा सिंह नामक एक ट्रक ड्राइवर को सकीना नाम की एक पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है. दूसरी किस्त 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेट की गई थी. फिल्म में तारा सिंह को अपने बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान लौटते हुए दिखाया गया, जिसे पाकिस्तान के अधिकारियों ने कैद कर लिया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2024 By दैनिक जागरण

गदर की सकीना ने दिखाया मॉर्डर्न अवतार, 49 वर्षीय अमीषा पटेल का वीडियो देख फैंस को सताई उनकी चिंता, बोले- शादी कर लो

Bollywood NEWS

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अमीषा पटेल 49 की उम्र में भी कमाल की लगती हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती का जादू चलाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और बढ़-चढ़कर उनकी शादी को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं. अमीषा ने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा "मुंबई में रविवार" (संडे इन मुंबई) ग्लैमरस वीडियो की तारीफ के साथ ही अमीषा के फैन्स को 'सकीना' के शादी की फिक्र भी सता रही है.

अमीषा के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा “मैम शादी कर लो” एक अन्य ने लिखा “आप शादी कब करेंगी” दूसरे ने लिखा “आप अभी भी बहुत खूबसूरत हैं.” वीडियो में अमीषा वन पीस आउटफिट के साथ कार में बैठे-बैठे पोज देती नजर आ रही हैं. वन पीस के साथ उन्होंने काला चश्मा लगा रखा है, जो उन पर काफी फब रहा है. 

अमीषा ने फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक कमाल की फिल्में दी हैं. इस लिस्ट में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर' और ‘गदर 2' के साथ राकेश रोशन की ‘कहो ना प्यार है' जैसी बड़ी हिट शामिल है. अभिनेत्री को सकीना के किरदार ने खासा लोकप्रियता दिलाई. फिल्म में उनकी मासूमियत पर दर्शक फिदा हो गए. वहीं, वास्तविक जीवन में अभिनेत्री बेहद हॉट हैं. ‘गदर 2' साल 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है. फिल्म की दूसरी किस्त में सनी देओल ने तारा सिंह के लोकप्रिय किरदार को निभाया था. वहीं, उनके साथ अमीषा पटेल सकीना के किरदार में थीं.

'गदर 2' में अभिनेता उत्कर्ष शर्मा उनके बेटे की भूमिका में थे. 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' 1947 में भारत के विभाजन के समय की एक प्रेम कहानी थी, जिसमें तारा सिंह नामक एक ट्रक ड्राइवर को सकीना नाम की एक पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है. दूसरी किस्त 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेट की गई थी. फिल्म में तारा सिंह को अपने बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान लौटते हुए दिखाया गया, जिसे पाकिस्तान के अधिकारियों ने कैद कर लिया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/gadars-sakina-showed-modern-avatar-49-year-old-ameesha-patels-fans-were/article-3245

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.