भागम भाग 2 में नहीं दिखेंगे गोविंदा, सीक्वल में मनोज बाजपेयी की एंट्री

बालीवुड न्यूज़

On

अक्षय कुमार और परेश रावल फिर निभाएंगे आइकॉनिक किरदार, अगले महीने शुरू होगी शूटिंग

2006 में रिलीज हुई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म भागम भाग का सीक्वल अब आधिकारिक रूप से तैयारियों में है। भागम भाग 2 में जहां दर्शकों को एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी देखने को मिलेगी, वहीं इस बार फिल्म में गोविंदा नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह फिल्म में मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया है।

इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल में कहानी को नए किरदारों और अलग ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल पहले पार्ट की तरह अहम भूमिकाओं में होंगे, जबकि मनोज बाजपेयी की एंट्री कहानी को नया रंग देगी। इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी को फीमेल लीड के तौर पर साइन किया गया है। मनोज बाजपेयी के अपोजिट अभिनेत्री को लेकर मेकर्स अभी अंतिम बातचीत में जुटे हैं।

सूत्रों के अनुसार, भागम भाग 2 की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी। फिल्म की कहानी गलत पहचान, कन्फ्यूजन और तेजी से बढ़ती अफरा-तफरी के इर्द-गिर्द घूमेगी। मेकर्स का दावा है कि सीक्वल में ओरिजिनल फिल्म की कॉमिक आत्मा को बरकरार रखते हुए नए दौर की कॉमेडी पेश की जाएगी।

पहली फिल्म में अक्षय कुमार ने बंटी, गोविंदा ने बबला और परेश रावल ने चंपक चतुर्वेदी का किरदार निभाया था। यह फिल्म अपने डायलॉग्स और सिचुएशनल कॉमेडी के कारण दर्शकों के बीच खास पहचान बना पाई थी।

भागम भाग का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, लेकिन सीक्वल की कमान इस बार राज शांडिल्य के हाथों में है। प्रियदर्शन इस प्रोजेक्ट से इसलिए नहीं जुड़े हैं, क्योंकि वह पहले से अक्षय कुमार के साथ अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं। दोनों इन दिनों हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला पर काम कर रहे हैं, जो मई 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियदर्शन एक थ्रिलर फिल्म हैवान भी बना रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे।

पहली भागम भाग में लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ और अरबाज खान जैसे कलाकार भी शामिल थे। नीरज वोरा द्वारा लिखी गई इस फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया था। लगभग 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 67 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

हालांकि रिलीज के वक्त समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही, लेकिन समय के साथ यह फिल्म दर्शकों के बीच कल्ट कॉमेडी का दर्जा हासिल कर चुकी है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/govinda-will-not-be-seen-in-bhagam-part-2-manoj/article-45507

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.