कई रोमांटिक फिल्में कर चुकी हैं ‘खिचड़ी’ की हंसा, शाहिद कपूर से है गहरा रिश्ता, जानें आजकल कहां हैं

Bollywood NEWS

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'खिचड़ी' में हंसा पारेख के नाम से फेमस हुईं सुप्रिया पाठक को बतौर कॉमिक एक्ट्रेस लोग जानते हैं. लेकिन सुप्रिया पाठक ने अपने करियर में कुछ सीरियस तो कुछ रोमांटिक रोल भी प्ले किए हैं.

2000 दशक की जब शुरुआत हुई तब एक सीरियल स्टार प्लस पर आया. ये एक कॉमेडी डेली सोप था जिसमें एक गुजराती परिवार को दिखाया गया. जिसकी कॉमेडी देखकर लोग लोटपोट हो जाया करते थे. उस सीरियल में सुप्रिया पाठक ने हंसा का रोल प्ले किया था और उनका ये किरदार यादगार बन गया. लोगों को लगा कि ये सिर्फ कॉमिक रोल ही बेहतर कर सकती हैं लेकिन सुप्रिया पाठक ने अलग-अलग किरदारों से हमेशा दर्शकों को चौंकाया है.

आज सुप्रिया पाठक अपना 64वां बर्थडे मना रही हैं. इस मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ सुनी और कुछ अनसुनी बातें यहां बता रहे हैं. शाहिद कपूर से सुप्रिया पाठक का क्या रिश्ता है, ये भी जानते हैं.

सुप्रिया पाठक का शुरुआती करियर

7 जनवरी 1961 को मुंबई में जन्मीं सुप्रिया पाठक एक्ट्रेस दीना पाठक और बलदेव पाठक की बड़ी बेटी हैं. साथ ही सुप्रिया पाठक एक्ट्रेस रत्ना पाठक की बड़ी बहन हैं जो नसीरुद्दीन शाह की वाइफ हैं. रत्ना पाठक को आपने कई फिल्मों में देखा है लेकिन उनका सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ मोस्ट पॉपुलर शो है.

Supriya Pathak

एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक

सुप्रिया ने मुंबई यूनिवर्सिटी से आर्ट में बैचलर डिग्री ली और इसके साथ ही उन्होंने भारतनाट्यम डांस भी सीखा है. सुप्रिया पाठक ने कॉलेज के बाद पृथ्वि थिएटर ज्वाइन कर लिया था जहां उनकी मां दीना पाठक कई प्लेज डायरेक्ट किया करती थीं. सुप्रिया पाठक के अभिनय को उस दौर के फेमस डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने नोटिस किया था.

उन्होंने सुप्रिया को अपनी फिल्म कलयुग (1981) से लॉन्च किया. इसके बाद सुप्रिया पाठक ने ‘विजेता’ (1982), ‘बाजार’ (1982), ‘मासूम’ (1983) और ‘मिर्च मसाला’ (1985) जैसी फिल्मों में रोमांटिक रोल प्ले किए. सुप्रिया पाठक ने फ्रेंच फिल्म द बैंगाली नाइट (1988) में भी काम किया है. इसके बाद सुप्रिया ने फिल्मों और टीवी सीरियल दोनों जगह काम किया.

Supriya Pathak

शाहिद कपूर, पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक

सुप्रिया पाठक की शादी

22 साल की उम्र में सुप्रिया पाठक ने पंकज कपूर के साथ शादी कर ली थी. पंकज कपूर ने नीलिमा अजीम को 1984 में तलाक दे दिया था और 1986 में सुप्रिया पाठक से शादी की और आज भी उनके ही साथ हैं. नीलिमा और पंकज कपूर को एक बेटा 1981 में हुआ था जिसका नाम शाहिद कपूर है. इस तरह से शाहिद, सुप्रिया पाठक के स्टेप बेटे हैं लेकिन शाहिद उन्हें अपनी मां की तरह ही मानते हैं. पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक को दो बच्चे हैं.

सुप्रिया पाठक आजकल क्या कर रही हैं?

सुप्रिया पाठक अभी भी फिल्मों और टीवी सीरियल से जुड़ी हैं. 2023 में सुप्रिया पाठक की दो फिल्में ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘खिचड़ी 2: मिशन पानथुकिस्तान’ आई थी जिसमें से पहली वाली सुपरहिट हुई थी. सुप्रिया पाठक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कई रोमांटिक फिल्में कर चुकी हैं ‘खिचड़ी’ की हंसा, शाहिद कपूर से है गहरा रिश्ता, जानें आजकल कहां हैं

Bollywood NEWS

2000 दशक की जब शुरुआत हुई तब एक सीरियल स्टार प्लस पर आया. ये एक कॉमेडी डेली सोप था जिसमें एक गुजराती परिवार को दिखाया गया. जिसकी कॉमेडी देखकर लोग लोटपोट हो जाया करते थे. उस सीरियल में सुप्रिया पाठक ने हंसा का रोल प्ले किया था और उनका ये किरदार यादगार बन गया. लोगों को लगा कि ये सिर्फ कॉमिक रोल ही बेहतर कर सकती हैं लेकिन सुप्रिया पाठक ने अलग-अलग किरदारों से हमेशा दर्शकों को चौंकाया है.

आज सुप्रिया पाठक अपना 64वां बर्थडे मना रही हैं. इस मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ सुनी और कुछ अनसुनी बातें यहां बता रहे हैं. शाहिद कपूर से सुप्रिया पाठक का क्या रिश्ता है, ये भी जानते हैं.

सुप्रिया पाठक का शुरुआती करियर

7 जनवरी 1961 को मुंबई में जन्मीं सुप्रिया पाठक एक्ट्रेस दीना पाठक और बलदेव पाठक की बड़ी बेटी हैं. साथ ही सुप्रिया पाठक एक्ट्रेस रत्ना पाठक की बड़ी बहन हैं जो नसीरुद्दीन शाह की वाइफ हैं. रत्ना पाठक को आपने कई फिल्मों में देखा है लेकिन उनका सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ मोस्ट पॉपुलर शो है.

Supriya Pathak

एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक

सुप्रिया ने मुंबई यूनिवर्सिटी से आर्ट में बैचलर डिग्री ली और इसके साथ ही उन्होंने भारतनाट्यम डांस भी सीखा है. सुप्रिया पाठक ने कॉलेज के बाद पृथ्वि थिएटर ज्वाइन कर लिया था जहां उनकी मां दीना पाठक कई प्लेज डायरेक्ट किया करती थीं. सुप्रिया पाठक के अभिनय को उस दौर के फेमस डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने नोटिस किया था.

उन्होंने सुप्रिया को अपनी फिल्म कलयुग (1981) से लॉन्च किया. इसके बाद सुप्रिया पाठक ने ‘विजेता’ (1982), ‘बाजार’ (1982), ‘मासूम’ (1983) और ‘मिर्च मसाला’ (1985) जैसी फिल्मों में रोमांटिक रोल प्ले किए. सुप्रिया पाठक ने फ्रेंच फिल्म द बैंगाली नाइट (1988) में भी काम किया है. इसके बाद सुप्रिया ने फिल्मों और टीवी सीरियल दोनों जगह काम किया.

Supriya Pathak

शाहिद कपूर, पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक

सुप्रिया पाठक की शादी

22 साल की उम्र में सुप्रिया पाठक ने पंकज कपूर के साथ शादी कर ली थी. पंकज कपूर ने नीलिमा अजीम को 1984 में तलाक दे दिया था और 1986 में सुप्रिया पाठक से शादी की और आज भी उनके ही साथ हैं. नीलिमा और पंकज कपूर को एक बेटा 1981 में हुआ था जिसका नाम शाहिद कपूर है. इस तरह से शाहिद, सुप्रिया पाठक के स्टेप बेटे हैं लेकिन शाहिद उन्हें अपनी मां की तरह ही मानते हैं. पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक को दो बच्चे हैं.

सुप्रिया पाठक आजकल क्या कर रही हैं?

सुप्रिया पाठक अभी भी फिल्मों और टीवी सीरियल से जुड़ी हैं. 2023 में सुप्रिया पाठक की दो फिल्में ‘सत्यप्रेम की कथा’ और ‘खिचड़ी 2: मिशन पानथुकिस्तान’ आई थी जिसमें से पहली वाली सुपरहिट हुई थी. सुप्रिया पाठक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/hansa-of-khichdi-has-done-many-romantic-films-and-has/article-7173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.