Happy Birthday: 'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा' फिल्म में 60 साल की एक्ट्रेस ने किया था कमाल, पति भी हैं एक्टिंग किंग

Bollywood NEWS

रत्ना पाठक के 68वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। अपने करियर में 48 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुकीं रत्ना पाठक एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर रत्ना पाठक शाह के फैन्स और बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। रत्ना पाठक बॉलीवुड की एसी फियरलेस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने वूमन एंपावरमेंट के लिए काफी काम किया है। महिलाओ के हक के लिए अपनी फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी में भी मुखर रहने वाली रत्ना पाठक के पति नसीरुद्दीन शाह भी एक्टिंग के किंग माने जाते हैं। रत्ना पाठक ने 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुरखा' में एक बोल्ड बुआ का किरदार किया था। वूमन सेंट्रि

क ये फिल्म काफी चर्चा में रही थी और रत्ना पाठक शाह को भी काफी तारीफें मिली थीं। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं रत्ना पाठक शाह की करियर जर्नी।

80 के दशक में शुरू किया था करियर

रत्ना पाठक का जन्म आज ही के दिन 1957 में मुंबई में एक फिल्मी परिवार में हुआ था। रत्ना की मां डिना पाठक भी एक दिग्गज एक्ट्रेस रही हैं। साथ ही रत्ना पाठक की बहन सुप्रिया पाठक भी दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। रत्ना ने भी अपनी मां की तरह फिल्मों में एक्टिंग करने का फैसला लिया और साल 1983 में फिल्म 'हीट एंड डस्ट' में पहली बार कैमरे का सामना किया। इसके बाद इसी साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'मंडी' में भी रत्ना पाठक नजर आईं। रत्ना पाठक ने फिल्मों के साथ टीवी पर भी कहानियां कहने में दिलचस्पी दिखाई और 1989 के दूरदर्शन के सुपरहिट सीरियल 'भारत एक खोज' में भी काम किया। इसके बाद रत्ना का करियर शुरू हो गया और फिल्मों के साथ टीवी पर भी रत्ना को काफी काम मिलने लगा। अब तक अपने करियर में रत्ना पाठक ने 48 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में काम कर लिया है। 

तलाकशुदा एक्टर से हुआ प्यार और रचाई शादी

रत्ना पाठक ने फिल्मों से पहले ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी दिखाई थी और थियेटर में भी काम करती रहती थीं। साल 1975 में रत्ना थियेटर करती थीं इसी दौरान सत्यदेव दुबे के एक प्ले के दौरान उनकी मुलाकात एक एक्टर नसीरुद्दीन शाह से हुई। दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। नसीरुद्दीन और रत्ना साथ रहने लगे। हालांकि नसीर पहले से ही एक बार शादी कर चुके थे। इसके बाद नसीर ने तलाक ले लिया और रत्ना के साथ 7 साल रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ। बेटे का नाम विवान शाह है और शाहरुख खान स्टारर फिल्म हैप्पी न्यू ईयर से डेब्यू भी कर लिया है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

Happy Birthday: 'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा' फिल्म में 60 साल की एक्ट्रेस ने किया था कमाल, पति भी हैं एक्टिंग किंग

Bollywood NEWS

बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर रत्ना पाठक शाह के फैन्स और बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। रत्ना पाठक बॉलीवुड की एसी फियरलेस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने वूमन एंपावरमेंट के लिए काफी काम किया है। महिलाओ के हक के लिए अपनी फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी में भी मुखर रहने वाली रत्ना पाठक के पति नसीरुद्दीन शाह भी एक्टिंग के किंग माने जाते हैं। रत्ना पाठक ने 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुरखा' में एक बोल्ड बुआ का किरदार किया था। वूमन सेंट्रि

क ये फिल्म काफी चर्चा में रही थी और रत्ना पाठक शाह को भी काफी तारीफें मिली थीं। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं रत्ना पाठक शाह की करियर जर्नी।

80 के दशक में शुरू किया था करियर

रत्ना पाठक का जन्म आज ही के दिन 1957 में मुंबई में एक फिल्मी परिवार में हुआ था। रत्ना की मां डिना पाठक भी एक दिग्गज एक्ट्रेस रही हैं। साथ ही रत्ना पाठक की बहन सुप्रिया पाठक भी दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। रत्ना ने भी अपनी मां की तरह फिल्मों में एक्टिंग करने का फैसला लिया और साल 1983 में फिल्म 'हीट एंड डस्ट' में पहली बार कैमरे का सामना किया। इसके बाद इसी साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'मंडी' में भी रत्ना पाठक नजर आईं। रत्ना पाठक ने फिल्मों के साथ टीवी पर भी कहानियां कहने में दिलचस्पी दिखाई और 1989 के दूरदर्शन के सुपरहिट सीरियल 'भारत एक खोज' में भी काम किया। इसके बाद रत्ना का करियर शुरू हो गया और फिल्मों के साथ टीवी पर भी रत्ना को काफी काम मिलने लगा। अब तक अपने करियर में रत्ना पाठक ने 48 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में काम कर लिया है। 

तलाकशुदा एक्टर से हुआ प्यार और रचाई शादी

रत्ना पाठक ने फिल्मों से पहले ही एक्टिंग में काफी दिलचस्पी दिखाई थी और थियेटर में भी काम करती रहती थीं। साल 1975 में रत्ना थियेटर करती थीं इसी दौरान सत्यदेव दुबे के एक प्ले के दौरान उनकी मुलाकात एक एक्टर नसीरुद्दीन शाह से हुई। दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। नसीरुद्दीन और रत्ना साथ रहने लगे। हालांकि नसीर पहले से ही एक बार शादी कर चुके थे। इसके बाद नसीर ने तलाक ले लिया और रत्ना के साथ 7 साल रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ। बेटे का नाम विवान शाह है और शाहरुख खान स्टारर फिल्म हैप्पी न्यू ईयर से डेब्यू भी कर लिया है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/happy-birthday-lipstick-under-my-burkha-60-year-old-actress/article-14396

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.