खतरों के खिलाड़ी में डर का सामना करेगी 'हरियाणवी शकीरा'? बिग बॉस का भी रह चुकी हैं हिस्सा

Bollywood NEWS

रोहित शेट्टी द्वारा होस्टेड फेमस स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन जल्द दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। इस बीच शो को लेकर चर्चा है कि शो में 'हरियाणवी शकीरा' भी डर का सामना करती नजर आने वाली हैं।

बिग बॉस 18 के बाद अब कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट रियेलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का दर्शकों के बीच इंतजार शुरू हो गया है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्टेड शो के नए सीजन को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर भी बज बना हुआ है। दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि शो के इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट अपने डर का सामना करते नजर आने वाले हैं। इस बीच शो के लिए जिसका नाम सामने आया है, उसने फैंस की बेताबी बढ़ा दी है।

खतरों के खिलाड़ी के लिए हरियाणवी शकीरा की चर्चा

रोहित शेट्टी के शो के लिए 'हरियाणवी शकीरा' यानी हरियाणवी डांस क्वीन गोरी नागोरी का नाम भी चर्चा में है। ऐसी चर्चाएं हैं कि हरियाणवी डांसर खतरों के खिलाड़ी में खतरों से खेलती नजर आएंगी। हालांकि, ना तो अब तक मेकर्स की ओर से उनके नाम की आधिकारिक पुष्टी की गई है और ना ही गोरी नागोरी की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन आया है। लेकिन, ऐसी चर्चाएं हैं कि मेकर्स ने गोरी नागोरी से खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन को लेकर संपर्क किया है।

बिग बॉस 16 का हिस्सा रह चुकी हैं गोरी नागोरी

बता दें, इससे पहले गोरी नागोरी बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हरियाणवी डांसर बिग बॉस के सीजन 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, लेकिन ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाईं। अब उनका नाम खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा में है। गोरी नागोरी अपने डांस को लेकर काफी चर्चित हैं। जब भी उनका कोई नया वीडियो आता है, सोशल मीडिया पर मिनटों में आग की तरह फैल जाता है। हालांकि, वह इस शो में नजर आएंगी या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।

इन नामों की भी है चर्चा

गोरी नागोरी के अलावा खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अन्य जो नाम चर्चा में हैं, उनमें मनीषा रानी, कृशाल आहूजा, गुल्की जोशी, अविनाश मिश्रा, भाविका शर्मा, ईशा सिंह जैसे अन्य टीवी कलाकार शामिल हैं। बता दें रोहित शेट्टी का शो महीने जून में टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

खतरों के खिलाड़ी में डर का सामना करेगी 'हरियाणवी शकीरा'? बिग बॉस का भी रह चुकी हैं हिस्सा

Bollywood NEWS

बिग बॉस 18 के बाद अब कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट रियेलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का दर्शकों के बीच इंतजार शुरू हो गया है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्टेड शो के नए सीजन को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर भी बज बना हुआ है। दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि शो के इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट अपने डर का सामना करते नजर आने वाले हैं। इस बीच शो के लिए जिसका नाम सामने आया है, उसने फैंस की बेताबी बढ़ा दी है।

खतरों के खिलाड़ी के लिए हरियाणवी शकीरा की चर्चा

रोहित शेट्टी के शो के लिए 'हरियाणवी शकीरा' यानी हरियाणवी डांस क्वीन गोरी नागोरी का नाम भी चर्चा में है। ऐसी चर्चाएं हैं कि हरियाणवी डांसर खतरों के खिलाड़ी में खतरों से खेलती नजर आएंगी। हालांकि, ना तो अब तक मेकर्स की ओर से उनके नाम की आधिकारिक पुष्टी की गई है और ना ही गोरी नागोरी की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन आया है। लेकिन, ऐसी चर्चाएं हैं कि मेकर्स ने गोरी नागोरी से खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन को लेकर संपर्क किया है।

बिग बॉस 16 का हिस्सा रह चुकी हैं गोरी नागोरी

बता दें, इससे पहले गोरी नागोरी बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हरियाणवी डांसर बिग बॉस के सीजन 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, लेकिन ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाईं। अब उनका नाम खतरों के खिलाड़ी को लेकर चर्चा में है। गोरी नागोरी अपने डांस को लेकर काफी चर्चित हैं। जब भी उनका कोई नया वीडियो आता है, सोशल मीडिया पर मिनटों में आग की तरह फैल जाता है। हालांकि, वह इस शो में नजर आएंगी या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।

इन नामों की भी है चर्चा

गोरी नागोरी के अलावा खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के लिए अन्य जो नाम चर्चा में हैं, उनमें मनीषा रानी, कृशाल आहूजा, गुल्की जोशी, अविनाश मिश्रा, भाविका शर्मा, ईशा सिंह जैसे अन्य टीवी कलाकार शामिल हैं। बता दें रोहित शेट्टी का शो महीने जून में टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/haryanvi-shakira-will-also-face-bigg-boss-in-khatron-ke/article-12305

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.