- Hindi News
- बालीवुड
- 'उसने मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए थे', लोकल ट्रेन में 'आश्रम' की पम्मी के साथ हुई थी घटिया हरकत
'उसने मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए थे', लोकल ट्रेन में 'आश्रम' की पम्मी के साथ हुई थी घटिया हरकत
Bollywood NEWS
अदिति पोहनकर ने हाल ही में अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक स्कूल के लड़के ने लोकल ट्रेन में उनके साथ शर्मनाक हरकत की थी.
लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बैड टच जैसे मामले अक्सर सुनने को मिलते हैं. कई एक्ट्रेसेस भी इस तरह के शर्मनाक मामलों का शिकार हो चुकी हैं. हाल ही में 'आश्रम 3' में पम्मी पहलवान का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने भी अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक स्कूल के लड़के ने लोकल ट्रेन में उनके ब्रेस्ट पकड़ लिए थे.
हॉटरफ्लाई को दिए एक हालिया इंटरव्यू में अदिति पोहानकर ने कहा- 'मैंने लोकल ट्रेन में सफर किया है और फर्स्ट क्लास में, स्कूल के लड़कों को आने की इजाजत थी और वे बार को पकड़े हुए थे. मैं 11वीं क्लास में थी और वीमेन कोच में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इजाजत थी, स्कूल यूनिफॉर्म वाले जो होते हैं. तो एक लड़का खड़ा था और जैसे ही ट्रेन स्टेशन से चली, मुझे लगता है कि ये दादर था, उसने बस मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए.'
शिकायत करने पुलिस स्टेशन चली गई थीं अदिति
अदिति ने आगे बताया कि वे उस लड़के की शिकायत करने पुलिस स्टेशन तक चली गई थीं. उन्होंने कहा- 'मैं अगले स्टेशन पर उतर गई और पुलिस स्टेशन गई. पुलिस ने कहा कि अरे ठीक है, कुछ हुआ क्या ज्यादा मैंने कहा कि मेंटली मुझे परेशान किया गया है. तो उन्होंने कहा कि अभी कहां ढूंढेंगे उसको. आप मेरी बात पर यकीन नहीं करेंगे कि वो लड़का वहीं खड़ा था जहां उसने मेरे साथ जो कुछ भी किया और मैंने उसे पहचान लिया. मैंने कहा कि वो वही आदमी है. तो पुलिस ने पूछा कि तुम्हारे पास क्या सबूत है?'
अदिति ने पकड़ लिया था लड़के का कॉलर
'आश्रम' एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मैंने कहा कि मैं आपको बता रही हूं कि उसने मेरे साथ क्या किया है, मैं झूठ क्यों बोलूंगी. एक महिला कांस्टेबल मेरे साथ आई और उसने उस लड़के से पूछा कि इनको कुछ किया क्या? तो उसने कहा कि नहीं. मैं उस पर जोर से चिल्लाई और मैंने उसे डरा दिया क्योंकि वो एक छोटा लड़का था. मैं उससे 2-3 साल बड़ी थी. फिर जब मैंने उसे मारने का इशारा किया, तो उसने कहा कि हां, सॉरी सॉरी. मैंने सचमुच उसका कॉलर पकड़ लिया और कहा और किसी के साथ करेगा? इनके सामने बोल. मैं सीधे उसकी आत्मा में उतर गई. तभी उसने मुंह खोला और हां कहा.'
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए