संजय कपूर की असमय मौत से सदमे में बॉलीवुड: पोलो खेलते वक्त मधुमक्खी के डंक से आया हार्ट अटैक

Bollywod

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 13 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय की मौत हार्ट अटैक से हुई, जिसकी अप्रत्याशित वजह एक मधुमक्खी का डंक बताई जा रही है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह इंग्लैंड के प्रतिष्ठित गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेल के दौरान एक मधुमक्खी संजय के मुंह में घुस गई और उनके गले में डंक मार दिया, जिससे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही क्षणों में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और घोड़े से गिर पड़े। उन्हें तुरंत मेडिकल टीम की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ऑरियस पोलो टीम के संस्थापक थे संजय
संजय कपूर न सिर्फ पोलो के शौकीन थे बल्कि अपनी खुद की पोलो टीम ‘ऑरियस’ भी चलाते थे। घटना के वक्त वे होटल कारोबारी जैसल सिंह की टीम सुजान के खिलाफ खेल रहे थे।

एक मधुमक्खी और अनहोनी का सिलसिला
डॉक्टर्स के मुताबिक मधुमक्खी के डंक से एनाफिलैक्सिस शॉक की स्थिति बनी, जिससे संजय के शरीर ने तीव्र प्रतिक्रिया दी और तत्काल हार्ट फेल हो गया। इस अप्रत्याशित मौत से बॉलीवुड और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवार और पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर सदमे में
संजय की मौत की खबर मिलते ही करिश्मा कपूर गहरे सदमे में हैं। उन्हें ढांढस बंधाने के लिए करीना कपूर और सैफ अली खान उनके पास पहुंचे। गौरतलब है कि करिश्मा और संजय की शादी 2003 में हुई थी और 2016 में उनका तलाक हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

व्यक्तिगत जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद संजय ने व्यावसायिक सफलता पाई थी। उन्होंने तलाक के बाद प्रिया सचदेव से पुनः विवाह किया था। संजय की मौत ने एक बार फिर यह दिखाया है कि जीवन कितना अस्थायी और अनिश्चित है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

संजय कपूर की असमय मौत से सदमे में बॉलीवुड: पोलो खेलते वक्त मधुमक्खी के डंक से आया हार्ट अटैक

Bollywod

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेल के दौरान एक मधुमक्खी संजय के मुंह में घुस गई और उनके गले में डंक मार दिया, जिससे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही क्षणों में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और घोड़े से गिर पड़े। उन्हें तुरंत मेडिकल टीम की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ऑरियस पोलो टीम के संस्थापक थे संजय
संजय कपूर न सिर्फ पोलो के शौकीन थे बल्कि अपनी खुद की पोलो टीम ‘ऑरियस’ भी चलाते थे। घटना के वक्त वे होटल कारोबारी जैसल सिंह की टीम सुजान के खिलाफ खेल रहे थे।

एक मधुमक्खी और अनहोनी का सिलसिला
डॉक्टर्स के मुताबिक मधुमक्खी के डंक से एनाफिलैक्सिस शॉक की स्थिति बनी, जिससे संजय के शरीर ने तीव्र प्रतिक्रिया दी और तत्काल हार्ट फेल हो गया। इस अप्रत्याशित मौत से बॉलीवुड और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवार और पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर सदमे में
संजय की मौत की खबर मिलते ही करिश्मा कपूर गहरे सदमे में हैं। उन्हें ढांढस बंधाने के लिए करीना कपूर और सैफ अली खान उनके पास पहुंचे। गौरतलब है कि करिश्मा और संजय की शादी 2003 में हुई थी और 2016 में उनका तलाक हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

व्यक्तिगत जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद संजय ने व्यावसायिक सफलता पाई थी। उन्होंने तलाक के बाद प्रिया सचदेव से पुनः विवाह किया था। संजय की मौत ने एक बार फिर यह दिखाया है कि जीवन कितना अस्थायी और अनिश्चित है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/heart-attack-came-from-bee-sting-while-playing-bollywood-polo/article-24153

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.