फिल्म के लिए जिंदा कंकाल में तब्दील हुआ एक्टर, ट्रांसफॉर्मेशन देख चकराया फैंस का माथा, कहने लगे ये बात

Bollywood NEWS

किलियन मर्फी हॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से हैं और बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड सहित कई बडे़ खिताब अपने नाम किए हैं। इस बीच किलियन अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में अपकमिंग फिल्म '28 ईयर्स लेटर' का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें किलियन एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं।

अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म '28 इयर्स लेटर' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। जोडी कॉमर, आरोन टेलर-जॉनसन, जैक ओ'कोनेल और अल्फी विलियम्स स्टारर फिल्म का ट्रेलर की हर तरफ चर्चा हो रही है, लेकिन ट्रेलर के एक सीन ने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। इस ट्रेलर ने लोगों को आश्वस्त कर दिया है कि ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर किलियन मर्फी तीसरी किस्त के साथ दर्शकों के बीच वापस लौट रहे हैं। किलियन मर्फी अपनी जबरदस्त अदाकारी के साथ-साथ अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी मशहूर हैं और अब उन्होंने एक बार फिर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस के होश उड़ा दिए हैं।

चर्चा में 28 ईयर्स लेटर का ट्रेलर

ऑस्कर विजेता डायरेक्टर डैनी बॉयल की '28 ईयर्स लेटर' साल 2002 में रिलीज हुई '28 डेज लेटर' फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसमें किलियन ने जिम नाम के शख्स का रोल निभाया था। अब फिल्म की तीसरी किश्त यानी 28 ईयर्स लेटर के ट्रेलर में भी किलियन मर्फी की झलक देखने को मिली, लेकिन एक जॉम्बी के रूप में। फिल्म के ट्रेलर में किलियन की जो झलक देखने को मिलती है, वह होश उड़ा देने वाली है।

किलियन मर्फी ने ट्रांसफॉर्मेशन से फिर किया हैरान

इस ट्रेलर में किलियन मर्फी एक जिंदा कंकाल की तरह नजर आ रहे हैं। एकदम सूखे, जिसमें उनकी एक-एक हड्डी साफ नजर आती है। किलियन मर्फी का यह ट्रांसफॉर्मेशन और लुक फैंस के होश उड़ाने और दिल दहलाने के लिए काफी है। अभिनेता का यह लुक देखने के बाद फैंस दर्शकों को अपनी आंखों पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। एक्टर के इस रूप को देखने के बाद हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं।

ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी मशहूर हैं किलियन मर्फी

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि किलियन मर्फी अपने किरदारों में जान फूंकने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं। पिछले दिनों उन्होंने मार्क मैरन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अपनी हालिया डाइट पर बात की थी और बताया था कि इन दिनों वह वीगन बनने की कोशिश कर रहे हैं। वह खाने में ज्यादातर प्लांट बेस्ड आहार लेते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'ओपनहाइमर' के लिए भी इसी तरह वजन घटाया था। वीगन बनने से पहले अभिनेता 15 साल वेजेटेरियन रहे थे।

कब रिलीज होगी 28 ईयर्स लेटर?

28 ईयर्स लेटर की बात करें तो डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित ये फिल्म 20 जून, 2025 को रिलीज होगी। तीसरे भाग की कहानी वायरस के विनाशकारी प्रभावों के बारे में है, जो कहानी को और आगे ले जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2024 By दैनिक जागरण

फिल्म के लिए जिंदा कंकाल में तब्दील हुआ एक्टर, ट्रांसफॉर्मेशन देख चकराया फैंस का माथा, कहने लगे ये बात

Bollywood NEWS

अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म '28 इयर्स लेटर' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। जोडी कॉमर, आरोन टेलर-जॉनसन, जैक ओ'कोनेल और अल्फी विलियम्स स्टारर फिल्म का ट्रेलर की हर तरफ चर्चा हो रही है, लेकिन ट्रेलर के एक सीन ने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। इस ट्रेलर ने लोगों को आश्वस्त कर दिया है कि ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर किलियन मर्फी तीसरी किस्त के साथ दर्शकों के बीच वापस लौट रहे हैं। किलियन मर्फी अपनी जबरदस्त अदाकारी के साथ-साथ अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी मशहूर हैं और अब उन्होंने एक बार फिर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस के होश उड़ा दिए हैं।

चर्चा में 28 ईयर्स लेटर का ट्रेलर

ऑस्कर विजेता डायरेक्टर डैनी बॉयल की '28 ईयर्स लेटर' साल 2002 में रिलीज हुई '28 डेज लेटर' फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसमें किलियन ने जिम नाम के शख्स का रोल निभाया था। अब फिल्म की तीसरी किश्त यानी 28 ईयर्स लेटर के ट्रेलर में भी किलियन मर्फी की झलक देखने को मिली, लेकिन एक जॉम्बी के रूप में। फिल्म के ट्रेलर में किलियन की जो झलक देखने को मिलती है, वह होश उड़ा देने वाली है।

किलियन मर्फी ने ट्रांसफॉर्मेशन से फिर किया हैरान

इस ट्रेलर में किलियन मर्फी एक जिंदा कंकाल की तरह नजर आ रहे हैं। एकदम सूखे, जिसमें उनकी एक-एक हड्डी साफ नजर आती है। किलियन मर्फी का यह ट्रांसफॉर्मेशन और लुक फैंस के होश उड़ाने और दिल दहलाने के लिए काफी है। अभिनेता का यह लुक देखने के बाद फैंस दर्शकों को अपनी आंखों पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। एक्टर के इस रूप को देखने के बाद हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं।

ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी मशहूर हैं किलियन मर्फी

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि किलियन मर्फी अपने किरदारों में जान फूंकने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखते हैं। पिछले दिनों उन्होंने मार्क मैरन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अपनी हालिया डाइट पर बात की थी और बताया था कि इन दिनों वह वीगन बनने की कोशिश कर रहे हैं। वह खाने में ज्यादातर प्लांट बेस्ड आहार लेते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'ओपनहाइमर' के लिए भी इसी तरह वजन घटाया था। वीगन बनने से पहले अभिनेता 15 साल वेजेटेरियन रहे थे।

कब रिलीज होगी 28 ईयर्स लेटर?

28 ईयर्स लेटर की बात करें तो डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित ये फिल्म 20 जून, 2025 को रिलीज होगी। तीसरे भाग की कहानी वायरस के विनाशकारी प्रभावों के बारे में है, जो कहानी को और आगे ले जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/hindi-newsentertainmentbollywoodthe-actor-who-transformed-into-a-living-skeleton-for/article-5169

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.