हॉलीवुड एक्टर टेरेंस स्टैंप का 87 वर्ष की उम्र में निधन, सुपरमैन फ्रेंचाइजी में निभाया था विलेन का रोल

Bollywood NEWS

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टेरेंस स्टैंप का 17 अगस्त को 87 साल की उम्र में निधन हो गया। स्टैंप को सबसे ज्यादा पहचान सुपरमैन फिल्म फ्रेंचाइजी में उनके मशहूर विलेन जनरल ज़ॉड के किरदार से मिली थी।

 वे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, कांस फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड जीत चुके थे और ऑस्कर नॉमिनेशन भी पा चुके थे।

परिवार ने दी आधिकारिक जानकारी

एक आधिकारिक बयान में परिवार ने कहा – “टेरेंस स्टैंप एक ऐसे कलाकार और लेखक थे, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी कला और कहानियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी। इस कठिन समय में हम सभी से प्राइवेसी की अपील करते हैं।”

भारत में लिया संन्यास

टेरेंस स्टैंप की निजी जिंदगी भी खूब सुर्खियों में रही। उन्होंने सुपरमॉडल जीन श्रिम्पटन और एक्ट्रेस जूली क्रिस्टी को डेट किया था। जीन से ब्रेकअप के बाद वे भारत आ गए और कुछ समय कृष्णमूर्ति आश्रम में रहे। 16 नवंबर 1976 को उन्होंने ओशो के मार्गदर्शन में संन्यास भी लिया था।

करियर की उपलब्धियां

  • 1962 की फिल्म बिली बड से टेरेंस को पहला बड़ा मुकाम मिला और इसके लिए उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन मिला।

  • इसी फिल्म के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब (बेस्ट न्यूकमर) अवॉर्ड भी दिया गया।

  • फिल्म कलेक्शन के लिए वे कांस फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का खिताब जीत चुके थे।

  • उन्होंने द हॉन्टेड मेंशन, मर्डर मिस्ट्री और द लास्ट नाइट इन सोहो जैसी फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया।

सुपरमैन के विलेन बनकर पाई शोहरत

1978 में निर्देशक रिचर्ड डोनर की फिल्म सुपरमैन में स्टैंप ने पहली बार जनरल ज़ॉड का रोल निभाया था। इसके बाद वे सुपरमैन 2 (1980) और सुपरमैन 2: द रिचर्ड डोनर कट (2006) में भी इसी किरदार में दिखे। यह रोल उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना गया।

निजी जिंदगी

साल 2002 में टेरेंस स्टैंप ने 64 वर्ष की उम्र में 29 वर्षीय एलिजाबेथ ओ’रोरकी से शादी की थी। हालांकि, 2008 में दोनों का तलाक हो गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

हॉलीवुड एक्टर टेरेंस स्टैंप का 87 वर्ष की उम्र में निधन, सुपरमैन फ्रेंचाइजी में निभाया था विलेन का रोल

Bollywood NEWS

 वे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, कांस फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड जीत चुके थे और ऑस्कर नॉमिनेशन भी पा चुके थे।

परिवार ने दी आधिकारिक जानकारी

एक आधिकारिक बयान में परिवार ने कहा – “टेरेंस स्टैंप एक ऐसे कलाकार और लेखक थे, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी कला और कहानियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी। इस कठिन समय में हम सभी से प्राइवेसी की अपील करते हैं।”

भारत में लिया संन्यास

टेरेंस स्टैंप की निजी जिंदगी भी खूब सुर्खियों में रही। उन्होंने सुपरमॉडल जीन श्रिम्पटन और एक्ट्रेस जूली क्रिस्टी को डेट किया था। जीन से ब्रेकअप के बाद वे भारत आ गए और कुछ समय कृष्णमूर्ति आश्रम में रहे। 16 नवंबर 1976 को उन्होंने ओशो के मार्गदर्शन में संन्यास भी लिया था।

करियर की उपलब्धियां

  • 1962 की फिल्म बिली बड से टेरेंस को पहला बड़ा मुकाम मिला और इसके लिए उन्हें ऑस्कर नॉमिनेशन मिला।

  • इसी फिल्म के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब (बेस्ट न्यूकमर) अवॉर्ड भी दिया गया।

  • फिल्म कलेक्शन के लिए वे कांस फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का खिताब जीत चुके थे।

  • उन्होंने द हॉन्टेड मेंशन, मर्डर मिस्ट्री और द लास्ट नाइट इन सोहो जैसी फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया।

सुपरमैन के विलेन बनकर पाई शोहरत

1978 में निर्देशक रिचर्ड डोनर की फिल्म सुपरमैन में स्टैंप ने पहली बार जनरल ज़ॉड का रोल निभाया था। इसके बाद वे सुपरमैन 2 (1980) और सुपरमैन 2: द रिचर्ड डोनर कट (2006) में भी इसी किरदार में दिखे। यह रोल उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना गया।

निजी जिंदगी

साल 2002 में टेरेंस स्टैंप ने 64 वर्ष की उम्र में 29 वर्षीय एलिजाबेथ ओ’रोरकी से शादी की थी। हालांकि, 2008 में दोनों का तलाक हो गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/hollywood-actor-terence-stamp-died-at-the-age-of-87/article-30871

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.