CM का आर्किटेक्ट बेटा कैसे बना बॉलीवुड एक्टर? अब तक दे चुका है 19 FLOP फिल्में

Bollywood NEWS

रितेश देशमुख ने अपने करियर में जैसी भी फिल्में की हों, जैसे भी रोल्स किए हों, एक बात तो तय है कि उन्होंने अपने करियर में फैंस का खूब एंटरटेनमेंट किया है. एक्टर 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर आइये जानते हैं कैसा रहा है उनका अबतक का करियर ग्राफ.

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से सभी को पिछले 2 दशक से एंटरटेन करते आ रहे एक्टर रितेश देशमुख दरअसल पहले एक आर्किटेक्ट थे. वे अपने करियर में एक अलग राह चुन चुके थे. आज भी वे एक आर्किटेक्ट हैं और इंटीरियर डिजाइनंग की एक कंपनी भी चलाते हैं. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने फिल्मों में अपनी राह कैसे तलाशी और अपना मुकाम कैसे बनाया आइये एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं.

रितेश देशमुख का जन्म 17 दिसंबर 1978 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व सीएम थे. क्रिकेट का शौक रखने वाले रितेश ने कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्ट की पढ़ाई की थी. वे एक डिजाइनर बन गए थे और एक आर्किटेक्ट के तौर पर विदेश में काम कर रहे थे. लेकिन किसी ने सोचा नहीं होगा कि विदेश में काम करने वाला ये आर्किटेक्ट भारत के सबसे काबिल एक्टर्स में से एक बन जाएगा. लेकिन इसकी शुरुआत कैसे हुई आइये जानते हैं.

डायरेक्टर की पड़ी नजर और बनी बात

रितेश देशमुख की रुचि अभिनय में भी थी. वे विदेश में आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने के साथ ही एक्टिंग का कोर्स भी करते थे. एक बार वे फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई के साथ एक शूटिंग सेट पर गए थे. वहां उनकी मुलाकात सिनेमेटोग्राफर कबीर लाल से हुई. उन्होंने रितेश को देखा और फिल्म ऑफर कर दी. फिल्म का नाम था तुझे मेरी कसम. इस फिल्म से ही रितेश ने अपने करियर की शुरुआत की. इसके अलावा इस फिल्म में उनके अपोजिट जेनेलिया डिसूजा थीं. जो बाद में रितेश की पत्नी भी बनीं.

करियर में हिट-फ्लॉप्स

रितेश के बारे में कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह के रोल्स प्ले किए. जब उनसे मेकर्स ने कॉमेडी चाही उन्होंने वो कर के दिखाया. जब मेकर्स ने चाहा कि वे नेगेटिव रोल्स करें तो उन्होंने वो भी कर के दिखाया. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका रिकॉर्ड उनके टैलेंट को जस्टिफाई नहीं करता. बस यही एक चीज उनके खिलाफ जाती है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स को मानें तो रितेश देशमुख ने अपने 21 साल के करियर में सिर्फ 1 सुपरहिट फिल्म दी है. वो है ग्रैंड मस्ती जो एक मल्टीस्टारर फिल्म थी.

हालांकि एक्टर ने 11 हिट फिल्में भी दी हैं. लेकिन ये आंकड़ा उनकी फ्लॉप फिल्मों से बहुत कम है. रितेश अपने करियर में कुल 19 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं. ये भी अपने आप में एक सोचने वाली बात है. अब एक्टर ने अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत कर ली है. अब वे एक निर्देशक भी बन गए हैं. उनकी फिल्म वेद को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

CM का आर्किटेक्ट बेटा कैसे बना बॉलीवुड एक्टर? अब तक दे चुका है 19 FLOP फिल्में

Bollywood NEWS

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से सभी को पिछले 2 दशक से एंटरटेन करते आ रहे एक्टर रितेश देशमुख दरअसल पहले एक आर्किटेक्ट थे. वे अपने करियर में एक अलग राह चुन चुके थे. आज भी वे एक आर्किटेक्ट हैं और इंटीरियर डिजाइनंग की एक कंपनी भी चलाते हैं. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने फिल्मों में अपनी राह कैसे तलाशी और अपना मुकाम कैसे बनाया आइये एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं.

रितेश देशमुख का जन्म 17 दिसंबर 1978 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व सीएम थे. क्रिकेट का शौक रखने वाले रितेश ने कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्ट की पढ़ाई की थी. वे एक डिजाइनर बन गए थे और एक आर्किटेक्ट के तौर पर विदेश में काम कर रहे थे. लेकिन किसी ने सोचा नहीं होगा कि विदेश में काम करने वाला ये आर्किटेक्ट भारत के सबसे काबिल एक्टर्स में से एक बन जाएगा. लेकिन इसकी शुरुआत कैसे हुई आइये जानते हैं.

डायरेक्टर की पड़ी नजर और बनी बात

रितेश देशमुख की रुचि अभिनय में भी थी. वे विदेश में आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने के साथ ही एक्टिंग का कोर्स भी करते थे. एक बार वे फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई के साथ एक शूटिंग सेट पर गए थे. वहां उनकी मुलाकात सिनेमेटोग्राफर कबीर लाल से हुई. उन्होंने रितेश को देखा और फिल्म ऑफर कर दी. फिल्म का नाम था तुझे मेरी कसम. इस फिल्म से ही रितेश ने अपने करियर की शुरुआत की. इसके अलावा इस फिल्म में उनके अपोजिट जेनेलिया डिसूजा थीं. जो बाद में रितेश की पत्नी भी बनीं.

करियर में हिट-फ्लॉप्स

रितेश के बारे में कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह के रोल्स प्ले किए. जब उनसे मेकर्स ने कॉमेडी चाही उन्होंने वो कर के दिखाया. जब मेकर्स ने चाहा कि वे नेगेटिव रोल्स करें तो उन्होंने वो भी कर के दिखाया. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका रिकॉर्ड उनके टैलेंट को जस्टिफाई नहीं करता. बस यही एक चीज उनके खिलाफ जाती है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स को मानें तो रितेश देशमुख ने अपने 21 साल के करियर में सिर्फ 1 सुपरहिट फिल्म दी है. वो है ग्रैंड मस्ती जो एक मल्टीस्टारर फिल्म थी.

हालांकि एक्टर ने 11 हिट फिल्में भी दी हैं. लेकिन ये आंकड़ा उनकी फ्लॉप फिल्मों से बहुत कम है. रितेश अपने करियर में कुल 19 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं. ये भी अपने आप में एक सोचने वाली बात है. अब एक्टर ने अपने करियर की दूसरी पारी की शुरुआत कर ली है. अब वे एक निर्देशक भी बन गए हैं. उनकी फिल्म वेद को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/how-did-cms-architect-son-become-a-bollywood-actor-he/article-5611

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.