49 की उम्र में भी फिटनेस आइकन कैसे बनीं मलाइका अरोड़ा? एक्ट्रेस ने खुद बताया 'लास्ट मील' का फॉर्मूला

Bollywood NEWS

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा आज भी अपनी टोंड बॉडी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। 49 साल की उम्र में भी मलाइका का स्टाइल और एनर्जी यंगस्टर्स को मात देती है। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिटनेस का वो राज खोला, जो उन्हें इस उम्र में भी स्लिम और एक्टिव बनाए हुए है।

शाम 7 बजे के बाद नहीं खाती कुछ भी

मलाइका ने बातचीत में बताया कि उन्होंने अपनी जीवनशैली में एक खास आदत शामिल की है — "मैं सूरज ढलने के बाद कुछ भी नहीं खाती। मेरा आखिरी मील यानी डिनर, शाम 7 बजे होता है। इसके बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे तक मैं फास्टिंग करती हूं।"

उन्होंने कहा कि वह सुबह जल्दी उठती हैं लेकिन नाश्ते से पहले कुछ नहीं खातीं, “मैं कभी-कभी इसे सिर्फ एक चम्मच घी से तोड़ती हूं।” उनका पहला मील दोपहर में होता है जिसमें वह बिना किसी परहेज़ के चावल, रोटी, सब्जी जैसे सभी तरह के आहार लेती हैं।

चीट डे नहीं, डिसिप्लिन में यकीन रखती हैं मलाइका

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वे 'चीट डे' कॉन्सेप्ट में भरोसा नहीं करतीं। “मैं रोज़ वही डाइट फॉलो करती हूं। मुझे खाने में चीटिंग करना पसंद नहीं है। मैं अपने खानपान में पूरी तरह अनुशासित रहती हूं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि उपवास यानी फास्टिंग उनके लिए किसी जादू से कम नहीं। “डाइटिंग और फास्टिंग में फर्क होता है। डाइटिंग में लोग खाना छोड़ते हैं, जबकि फास्टिंग में आप एक सीमित समय में खाते हैं — और मैं इसी पद्धति को अपनाती हूं।”

उम्र के साथ बदलती जिम्मेदारियां, लेकिन फिटनेस है पहली प्राथमिकता

मलाइका ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में बदलाव आते हैं और उसे समझदारी से हैंडल करना जरूरी हो जाता है। “मैं 49 साल की हूं और 50 की दहलीज़ पर खड़ी हूं। इस उम्र में खानपान और फिटनेस को लेकर लापरवाही की कोई जगह नहीं होती।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

49 की उम्र में भी फिटनेस आइकन कैसे बनीं मलाइका अरोड़ा? एक्ट्रेस ने खुद बताया 'लास्ट मील' का फॉर्मूला

Bollywood NEWS

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा आज भी अपनी टोंड बॉडी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। 49 साल की उम्र में भी मलाइका का स्टाइल और एनर्जी यंगस्टर्स को मात देती है। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिटनेस का वो राज खोला, जो उन्हें इस उम्र में भी स्लिम और एक्टिव बनाए हुए है।

शाम 7 बजे के बाद नहीं खाती कुछ भी

मलाइका ने बातचीत में बताया कि उन्होंने अपनी जीवनशैली में एक खास आदत शामिल की है — "मैं सूरज ढलने के बाद कुछ भी नहीं खाती। मेरा आखिरी मील यानी डिनर, शाम 7 बजे होता है। इसके बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे तक मैं फास्टिंग करती हूं।"

उन्होंने कहा कि वह सुबह जल्दी उठती हैं लेकिन नाश्ते से पहले कुछ नहीं खातीं, “मैं कभी-कभी इसे सिर्फ एक चम्मच घी से तोड़ती हूं।” उनका पहला मील दोपहर में होता है जिसमें वह बिना किसी परहेज़ के चावल, रोटी, सब्जी जैसे सभी तरह के आहार लेती हैं।

चीट डे नहीं, डिसिप्लिन में यकीन रखती हैं मलाइका

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वे 'चीट डे' कॉन्सेप्ट में भरोसा नहीं करतीं। “मैं रोज़ वही डाइट फॉलो करती हूं। मुझे खाने में चीटिंग करना पसंद नहीं है। मैं अपने खानपान में पूरी तरह अनुशासित रहती हूं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि उपवास यानी फास्टिंग उनके लिए किसी जादू से कम नहीं। “डाइटिंग और फास्टिंग में फर्क होता है। डाइटिंग में लोग खाना छोड़ते हैं, जबकि फास्टिंग में आप एक सीमित समय में खाते हैं — और मैं इसी पद्धति को अपनाती हूं।”

उम्र के साथ बदलती जिम्मेदारियां, लेकिन फिटनेस है पहली प्राथमिकता

मलाइका ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में बदलाव आते हैं और उसे समझदारी से हैंडल करना जरूरी हो जाता है। “मैं 49 साल की हूं और 50 की दहलीज़ पर खड़ी हूं। इस उम्र में खानपान और फिटनेस को लेकर लापरवाही की कोई जगह नहीं होती।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/how-did-malaika-arora-actress-herself-tell-the-last-mile/article-23160

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.