स्त्री 2’ ने छठे संडे रचा इतिहास, श्रद्धा कपूर की फिल्म 600 करोड़ के हुई पार

Bollywood Desk

राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. दरअसल ये फिल्म छठे संडे यानी 39वें दिन फाइनली 600 करोड़ के पार हो गई

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ रूकने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और ये अब तक अपनी लागत से कई गुना ज्यादा क्लेक्शन कर चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म रिलीज के छठे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और ये अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं  ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 39वें दिन यानी छठे संडे कितने नोट छापे हैं?

स्त्री 2’ ने 39वें दिन कितना किया कलेक्शन?
अमर कौशिश के निर्देशन में बनी ‘स्त्री 2’ ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब से लेकर आज का दिन है ये फिल्म थमने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने हर दिन करोड़ों में कमाई की है और शाहरुख खान, सनी देओल जैसे बड़े स्टार्स की फिल्मों तक को धूल चटा दी है. ‘स्त्री 2’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तो पहले ही बन चुकी थी. वहीं ये फिल्म शाहरुख खान की जवान के लाइफ टाइम कलेक्शन को मात देकर हिंदी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं.

इस फिल्म की कमाई की बात करें तो तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 307.80 करोड़, दूसरे हफ्ते में 145.80 करोड़, तीसरे हफ्ते में 72.83 करोड़, चौथे हफ्ते में 37.75 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 25.72 करोड़ का कारोबार किया. वहीं छठे फ्राइडे फिल्म ने 5.20 करोड़ और छठे शनिवार 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद ‘स्त्री 2’ की 38 दिनों की कुल कमाई 598.90 करोड़ रुपये हो गई. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 39वें दिन यानी छठे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के छठे संडे यानी 39वें दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘स्त्री 2’ की 39 दिनों की कुल कमाई अब  603.75 करोड़ हो गई है.

‘स्त्री 2’ ने 39वें दिन रचा इतिहास
‘स्त्री 2’ यूं तो रिलीज के पहले दिन से ही नए-नए रिकॉर्ड बना रही है लेकिन 39वें दिन तो इस फिल्म ने इतिहास ही रच दिया. दरअसल ये फिल्म छठे संडे 600 करोड़ के पार हो गई है. इसी के साथ इसने हिंदी में एक 600 करोड़ के नए क्लब की शुरुआत कर दी है. ‘स्त्री 2’ ने जो बेंचमार्क सेट किया है उसे अब फ्यूचर में रिलीज होने वाली फिल्मों को तोड़ना बड़ी चुनौती होगा.STRI

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2024 By दैनिक जागरण

स्त्री 2’ ने छठे संडे रचा इतिहास, श्रद्धा कपूर की फिल्म 600 करोड़ के हुई पार

Bollywood Desk

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ रूकने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और ये अब तक अपनी लागत से कई गुना ज्यादा क्लेक्शन कर चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म रिलीज के छठे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और ये अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं  ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के 39वें दिन यानी छठे संडे कितने नोट छापे हैं?

स्त्री 2’ ने 39वें दिन कितना किया कलेक्शन?
अमर कौशिश के निर्देशन में बनी ‘स्त्री 2’ ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब से लेकर आज का दिन है ये फिल्म थमने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने हर दिन करोड़ों में कमाई की है और शाहरुख खान, सनी देओल जैसे बड़े स्टार्स की फिल्मों तक को धूल चटा दी है. ‘स्त्री 2’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तो पहले ही बन चुकी थी. वहीं ये फिल्म शाहरुख खान की जवान के लाइफ टाइम कलेक्शन को मात देकर हिंदी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं.

इस फिल्म की कमाई की बात करें तो तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 307.80 करोड़, दूसरे हफ्ते में 145.80 करोड़, तीसरे हफ्ते में 72.83 करोड़, चौथे हफ्ते में 37.75 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 25.72 करोड़ का कारोबार किया. वहीं छठे फ्राइडे फिल्म ने 5.20 करोड़ और छठे शनिवार 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद ‘स्त्री 2’ की 38 दिनों की कुल कमाई 598.90 करोड़ रुपये हो गई. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 39वें दिन यानी छठे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के छठे संडे यानी 39वें दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘स्त्री 2’ की 39 दिनों की कुल कमाई अब  603.75 करोड़ हो गई है.

‘स्त्री 2’ ने 39वें दिन रचा इतिहास
‘स्त्री 2’ यूं तो रिलीज के पहले दिन से ही नए-नए रिकॉर्ड बना रही है लेकिन 39वें दिन तो इस फिल्म ने इतिहास ही रच दिया. दरअसल ये फिल्म छठे संडे 600 करोड़ के पार हो गई है. इसी के साथ इसने हिंदी में एक 600 करोड़ के नए क्लब की शुरुआत कर दी है. ‘स्त्री 2’ ने जो बेंचमार्क सेट किया है उसे अब फ्यूचर में रिलीज होने वाली फिल्मों को तोड़ना बड़ी चुनौती होगा.STRI

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/how-is-shraddha-kapoors-condition-after-the-success-of-stree/article-69

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.