15 साल में 9 फ्लॉप देने वाली माही गिल कितनी अमीर हैं? जानें उनकी नेटवर्थ

Bollywood NEWS

'देव डी' से लेकर 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' तक, माही गिल ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबको दीवाना बनाया. माही गिल 19 दिसंबर को अपना 49वां बर्थडे मना रही हैं, इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि माही गिल की नेटवर्थ कितनी है.

बॉलीवुड की तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने कोई ना कोई यादगार फिल्म की और फिर गायब हो गईं. सालों बात फिर किसी ना किसी फिल्म या सीरीज में देखने को मिलीं लेकिन उनकी एक्टिविटी उतनी नहीं रही जितनी पहले हुआ करती थी. उन एक्ट्रेसेस में एक एक्ट्रेस माही गिल भी हैं जो एक जमाने में यंगस्टर्स का क्रश हुआ करती थीं.

माही गिल ने अपने 15 साल के फिल्मी करियर में 12 हिंदी फिल्में की हैं, जिनमें से तीन एवरेज और बाकी 9 फ्लॉप रही हैं. माही गिल अब शादीशुदा होने के साथ एक बच्चे की मां भी हैं. माही अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन करियर में उन्होंने ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही दी हैं.

माही गिल का शुरुआती करियर

19 दिसंबर 1975 को चंडीगढ़ में रिम्पी कॉर गिल का जन्म हुआ, जिन्हें आप माही गिल के नाम से जानते हैं. माही एक पंजाबी जट सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं. माही ने 1998 में पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर विषय में मास्टर्स किया है. माही ने कॉलेज के समय एनसीसी ज्वाइन की थी इसिलए उन्हें फौज में नौकरी आसानी से मिल गई. आर्मी में सलेक्शन होने के बाद उन्होंने कुछ समय नौकरी भी की.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही ने एक इंटरव्यू में बताया था कि चेन्नई में पैरा सेलिंग ट्रेनिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ जिसमें उनकी जान पर बन आई थी. तब उनकी फैमिली काफी घबरा गई थी और उन्हें नौकरी छोड़कर घर लौटना पड़ा था. इसके बाद माही को पंजाबी फिल्म का ऑफर आया, जिसे उन्होंने एक्सेप्ट किया. 2003 में फिल्म हवाएं रिलीज हुई, जो पंजाबी-हिंदी भाषा की फिल्म थी.

माही गिल की बॉलीवुड फिल्में

इसी फिल्म में अनुराग कश्यप ने माही गिल को नोटिस किया और फिल्म देव डी ऑफर कर दी. फिल्म सफल रही और इसके बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म दबंग (2010) में काम करने का मौका मिला जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. माही ने दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म पान सिंह तोमर में भी कम किया जो हिट रही. माही ने इनके अलावा ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ में इनका काम खूब पसंद किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही ने अब तक लगभग 35 फिल्में की जिनमें से 12 हिंदी हैं. 15 साल के फिल्मी करियर में माही ने ज्यादातर फ्लॉप फिल्में दीं.

माही गिल की शादी और बच्चे

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एक्ट्रेस माही गिल ने बताया कि उन्होंने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ रवि केसर के साथ शादी की. हालांकि, इनकी शादी को लेकर कोई तस्वीर या कोई खबर सामने आई ही नहीं. माही और रवि की एक बेटी भी है. माही से जब पूछा गया कि उन्होंने इसके बारे में किसी को कुछ क्यों नहीं बताया तो एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पब्लिकली बात करना पसंद नहीं है.

माही गिल की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही गिल एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख चार्ज करती हैं और एक गाने का 10 से 15 लाख फीस लेती हैं. खबरों की मानें तो माही गिल के पास 18 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

15 साल में 9 फ्लॉप देने वाली माही गिल कितनी अमीर हैं? जानें उनकी नेटवर्थ

Bollywood NEWS

बॉलीवुड की तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने कोई ना कोई यादगार फिल्म की और फिर गायब हो गईं. सालों बात फिर किसी ना किसी फिल्म या सीरीज में देखने को मिलीं लेकिन उनकी एक्टिविटी उतनी नहीं रही जितनी पहले हुआ करती थी. उन एक्ट्रेसेस में एक एक्ट्रेस माही गिल भी हैं जो एक जमाने में यंगस्टर्स का क्रश हुआ करती थीं.

माही गिल ने अपने 15 साल के फिल्मी करियर में 12 हिंदी फिल्में की हैं, जिनमें से तीन एवरेज और बाकी 9 फ्लॉप रही हैं. माही गिल अब शादीशुदा होने के साथ एक बच्चे की मां भी हैं. माही अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन करियर में उन्होंने ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही दी हैं.

माही गिल का शुरुआती करियर

19 दिसंबर 1975 को चंडीगढ़ में रिम्पी कॉर गिल का जन्म हुआ, जिन्हें आप माही गिल के नाम से जानते हैं. माही एक पंजाबी जट सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं. माही ने 1998 में पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर विषय में मास्टर्स किया है. माही ने कॉलेज के समय एनसीसी ज्वाइन की थी इसिलए उन्हें फौज में नौकरी आसानी से मिल गई. आर्मी में सलेक्शन होने के बाद उन्होंने कुछ समय नौकरी भी की.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही ने एक इंटरव्यू में बताया था कि चेन्नई में पैरा सेलिंग ट्रेनिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ जिसमें उनकी जान पर बन आई थी. तब उनकी फैमिली काफी घबरा गई थी और उन्हें नौकरी छोड़कर घर लौटना पड़ा था. इसके बाद माही को पंजाबी फिल्म का ऑफर आया, जिसे उन्होंने एक्सेप्ट किया. 2003 में फिल्म हवाएं रिलीज हुई, जो पंजाबी-हिंदी भाषा की फिल्म थी.

माही गिल की बॉलीवुड फिल्में

इसी फिल्म में अनुराग कश्यप ने माही गिल को नोटिस किया और फिल्म देव डी ऑफर कर दी. फिल्म सफल रही और इसके बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म दबंग (2010) में काम करने का मौका मिला जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. माही ने दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म पान सिंह तोमर में भी कम किया जो हिट रही. माही ने इनके अलावा ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ में इनका काम खूब पसंद किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही ने अब तक लगभग 35 फिल्में की जिनमें से 12 हिंदी हैं. 15 साल के फिल्मी करियर में माही ने ज्यादातर फ्लॉप फिल्में दीं.

माही गिल की शादी और बच्चे

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एक्ट्रेस माही गिल ने बताया कि उन्होंने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ रवि केसर के साथ शादी की. हालांकि, इनकी शादी को लेकर कोई तस्वीर या कोई खबर सामने आई ही नहीं. माही और रवि की एक बेटी भी है. माही से जब पूछा गया कि उन्होंने इसके बारे में किसी को कुछ क्यों नहीं बताया तो एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पब्लिकली बात करना पसंद नहीं है.

माही गिल की नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही गिल एक फिल्म के लिए 30 से 40 लाख चार्ज करती हैं और एक गाने का 10 से 15 लाख फीस लेती हैं. खबरों की मानें तो माही गिल के पास 18 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/how-rich-is-mahi-gill-who-gave-9-flops-in/article-5768

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.