ऋतिक रोशन फिर बने ‘कबीर’, 'वॉर 2' के ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन और इमोशन

Bollywod

यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। करीब 2 मिनट 39 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने चर्चित किरदार ‘कबीर’ के रूप में लौटे हैं।

इस बार उनके साथ स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री कियारा आडवाणी।

ट्रेलर की शुरुआत से ही दमदार एक्शन और थ्रिल दर्शकों को बांध लेता है। ऋतिक रोशन अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखते हैं — “इस वॉर में किसी एक का साथ देना आसान नहीं होगा।” इस वाक्य से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को न सिर्फ फिजिकल एक्शन बल्कि भावनात्मक द्वंद भी देखने को मिलेगा।

इस बार फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कबीर का सामना जूनियर एनटीआर जैसे शक्तिशाली विरोधी से होता है। दोनों के बीच दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस फिल्म के सबसे बड़े आकर्षण हैं। एक दृश्य में कबीर अपने पुराने साथी ‘कैप्टन खालिद रहमानी’ को श्रद्धांजलि देते नजर आते हैं, जिसे पिछली फिल्म ‘वॉर’ में टाइगर श्रॉफ ने निभाया था।

इसके अलावा पहली बार ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री फ्रेश और प्रभावशाली दिखाई देती है।

फिल्म का निर्देशन इस बार अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ऋतिक के साथ पहली बार किसी प्रोजेक्ट में जुड़े हैं। वहीं, इसे प्रोड्यूस किया है यशराज फिल्म्स ने। फिल्म 14 अगस्त 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

गौरतलब है कि 'वॉर' फ्रेंचाइज़ की पहली फिल्म वर्ष 2019 में रिलीज हुई थी, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था। ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब देखना होगा कि ‘वॉर 2’ उस कामयाबी को कहां तक दोहराती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ऋतिक रोशन फिर बने ‘कबीर’, 'वॉर 2' के ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन और इमोशन

Bollywod

इस बार उनके साथ स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री कियारा आडवाणी।

ट्रेलर की शुरुआत से ही दमदार एक्शन और थ्रिल दर्शकों को बांध लेता है। ऋतिक रोशन अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखते हैं — “इस वॉर में किसी एक का साथ देना आसान नहीं होगा।” इस वाक्य से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को न सिर्फ फिजिकल एक्शन बल्कि भावनात्मक द्वंद भी देखने को मिलेगा।

इस बार फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कबीर का सामना जूनियर एनटीआर जैसे शक्तिशाली विरोधी से होता है। दोनों के बीच दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस फिल्म के सबसे बड़े आकर्षण हैं। एक दृश्य में कबीर अपने पुराने साथी ‘कैप्टन खालिद रहमानी’ को श्रद्धांजलि देते नजर आते हैं, जिसे पिछली फिल्म ‘वॉर’ में टाइगर श्रॉफ ने निभाया था।

इसके अलावा पहली बार ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री फ्रेश और प्रभावशाली दिखाई देती है।

फिल्म का निर्देशन इस बार अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ऋतिक के साथ पहली बार किसी प्रोजेक्ट में जुड़े हैं। वहीं, इसे प्रोड्यूस किया है यशराज फिल्म्स ने। फिल्म 14 अगस्त 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

गौरतलब है कि 'वॉर' फ्रेंचाइज़ की पहली फिल्म वर्ष 2019 में रिलीज हुई थी, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था। ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब देखना होगा कि ‘वॉर 2’ उस कामयाबी को कहां तक दोहराती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/hrithik-roshan-again-became-kabir-war-2-trailer-shown-tremendous/article-28757

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.