"ईश्वर ने चाहा तो..." – ट्रोल को जवाब देकर अमिताभ बच्चन ने फिर हटाया ट्वीट, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

Bollywod

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक ट्रोल को उम्र को लेकर ताना मारने पर करारा जवाब दिया – लेकिन बाद में वह ट्वीट डिलीट भी कर दिया गया। बावजूद इसके, सोशल मीडिया पर उस जवाब ने जमकर चर्चा बटोरी है।

अमिताभ बच्चन, जो 82 वर्ष की उम्र में भी लगातार फिल्मों और टीवी में सक्रिय हैं, अक्सर एक्स पर अपने विचार साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक यूजर के कमेंट पर प्रतिक्रिया दी, जिसने लिखा था – "अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हो? अब सो जाइए, आपकी उम्र हो गई है।" इस पर अमिताभ ने शांति से लेकिन तीखे अंदाज़ में जवाब दिया – "एक दिन तुम्हारी भी उमर हो जाएगी… ईश्वर ने चाहा।"amitabh-bachchan-tweets

हालांकि, कुछ ही देर में अमिताभ ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक उनके जवाब का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था।

लगातार ट्रोलिंग का मिला जवाब

बिग बी के ट्वीट्स पर नज़र रखने वाले फैन्स और ट्रोल्स हर वक्त सक्रिय रहते हैं। बीते दिनों भी जब उन्होंने ट्वीट किया – "गैजेट्स टूट जाते हैं, पर लंबी उम्र बनी रहती है," तो एक यूजर ने लिखा – "समय से सो जाया करो, वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी।" इस पर अमिताभ बच्चन ने शांति से प्रतिक्रिया दी – "मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद, ईश्वर की कृपा।"

82 की उम्र में भी अपार ऊर्जा

अमिताभ बच्चन की कार्यशक्ति और समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। आने वाले समय में वे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ और क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में नज़र आने वाले हैं। उनकी सक्रियता और सोशल मीडिया पर बेबाक राय आज भी उन्हें चर्चा के केंद्र में रखती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

"ईश्वर ने चाहा तो..." – ट्रोल को जवाब देकर अमिताभ बच्चन ने फिर हटाया ट्वीट, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

Bollywod

अमिताभ बच्चन, जो 82 वर्ष की उम्र में भी लगातार फिल्मों और टीवी में सक्रिय हैं, अक्सर एक्स पर अपने विचार साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक यूजर के कमेंट पर प्रतिक्रिया दी, जिसने लिखा था – "अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हो? अब सो जाइए, आपकी उम्र हो गई है।" इस पर अमिताभ ने शांति से लेकिन तीखे अंदाज़ में जवाब दिया – "एक दिन तुम्हारी भी उमर हो जाएगी… ईश्वर ने चाहा।"amitabh-bachchan-tweets

हालांकि, कुछ ही देर में अमिताभ ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक उनके जवाब का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था।

लगातार ट्रोलिंग का मिला जवाब

बिग बी के ट्वीट्स पर नज़र रखने वाले फैन्स और ट्रोल्स हर वक्त सक्रिय रहते हैं। बीते दिनों भी जब उन्होंने ट्वीट किया – "गैजेट्स टूट जाते हैं, पर लंबी उम्र बनी रहती है," तो एक यूजर ने लिखा – "समय से सो जाया करो, वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी।" इस पर अमिताभ बच्चन ने शांति से प्रतिक्रिया दी – "मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद, ईश्वर की कृपा।"

82 की उम्र में भी अपार ऊर्जा

अमिताभ बच्चन की कार्यशक्ति और समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। आने वाले समय में वे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ और क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में नज़र आने वाले हैं। उनकी सक्रियता और सोशल मीडिया पर बेबाक राय आज भी उन्हें चर्चा के केंद्र में रखती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/if-god-wanted-god-amitabh-bachchan-again-removed-the/article-23792

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.