- Hindi News
- बालीवुड
- बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल का विवादित बयान, बोलीं- मुझे ‘बॉस’ कहकर बुलाओ
बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल का विवादित बयान, बोलीं- मुझे ‘बॉस’ कहकर बुलाओ
Bollywood NEWS
रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरू होते ही कंटेस्टेंट तान्या मित्तल सुर्खियों में आ गई हैं। शो में एंट्री के बाद उन्होंने बाकी घरवालों से कहा कि उन्हें "बॉस" या "मैम" कहकर संबोधित किया जाए, क्योंकि उनके परिवार वाले भी उन्हें बॉस ही कहते हैं।
तान्या की यह बात सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का बड़ा कारण बन गई।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
तान्या के इस बयान के बाद एक्स और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उन्हें "शो-ऑफ" और "क्रिंग" करार दिया। लोगों ने कहा कि “रिस्पेक्ट मांगी नहीं, कमाई जाती है।”
रिस्पेक्ट पर तान्या का तर्क
तान्या ने कहा कि महिलाओं को सम्मान आसानी से नहीं मिलता, इसके लिए उन्हें मांग करनी पड़ती है। उन्होंने साफ कहा कि वह 50 साल की उम्र तक इंतजार नहीं करेंगी कि लोग उन्हें सम्मान से बुलाएं।
बॉडीगार्ड्स वाला बयान भी वायरल
तान्या ने खुद को हमेशा बॉडीगार्ड्स से घिरा बताया। उन्होंने दावा किया कि उनके गार्ड्स ने कुंभ मेले में 100 लोगों को बचाया और यहां तक कि पुलिस की मदद भी की। इस दावे ने दर्शकों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।
अशनूर कौर से भिड़ंत
शो में तान्या और अशनूर कौर के बीच भी तनातनी देखने को मिली। तान्या ने अशनूर को "बदतमीज" कहा, जबकि अशनूर ने पलटवार करते हुए तान्या को झूठा और ओवरकॉन्फिडेंट बताया।
शो में पहली ही रात बढ़ा ड्रामा
बिग बॉस 19 का घर पहले ही दिन से ड्रामा, झगड़े और बयानबाजी से भर गया है। तान्या की एंट्री ने माहौल को और ज्यादा गर्मा दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए