- Hindi News
- बालीवुड
- संचिता उगले सुसाइड केस के बाद फूटा आंचल खुराना का गुस्सा, टीवी इंडस्ट्री पर उठाए गंभीर सवाल
संचिता उगले सुसाइड केस के बाद फूटा आंचल खुराना का गुस्सा, टीवी इंडस्ट्री पर उठाए गंभीर सवाल
बालीवुड डेस्क
‘किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे’, एक्ट्रेस के बयान ने इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल पर छेड़ी नई बहस
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की कथित आत्महत्या के बाद मनोरंजन जगत में एक बार फिर कलाकारों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव और इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 22 वर्षीय अभिनेत्री की मौत के बाद टीवी एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार आंचल खुराना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों को लगातार असुरक्षा, दबाव और रिप्लेसमेंट के डर के बीच काम करना पड़ता है। आंचल के बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है और कई लोग कलाकारों की मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं।
आंचल खुराना ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि जब भी किसी कलाकार की मौत या आत्महत्या जैसी घटना सामने आती है तो लोग कुछ दिन चर्चा करते हैं, लेकिन शायद ही कोई यह समझने की कोशिश करता है कि पर्दे पर मुस्कुराने वाला कलाकार निजी जीवन में किन परिस्थितियों से गुजर रहा होता है। उन्होंने कहा कि चैनलों को टीआरपी चाहिए, प्रोड्यूसर्स को बजट बचाना होता है और दर्शकों को मनोरंजन चाहिए, लेकिन कलाकारों पर पड़ने वाले दबाव को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। वीडियो में आंचल ने कहा कि इंडस्ट्री में छोटी-छोटी बातों पर कलाकारों को रिप्लेस कर दिया जाता है। उनके मुताबिक कई बार बहस हो जाने पर, अपनी बात रखने पर या आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करने पर भी कलाकारों को काम से बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ मामलों में लोगों पर ऐसे दबाव बनाए जाते हैं, जिनका सामना करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। आंचल के बयान में कही गई कुछ बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आंचल ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद अपने करियर में ऐसे अनुभवों का सामना किया है। उनके अनुसार कई बार अच्छे कलाकारों को भी मामूली कारणों से काम नहीं दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ फैसले प्रतिभा के आधार पर नहीं बल्कि अन्य कारणों से लिए जाते हैं। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति, चैनल या प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान ने इंडस्ट्री के भीतर मौजूद चुनौतियों की ओर ध्यान जरूर खींचा है। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में कलाकारों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि जब जीवन में मुश्किल दौर आए और परिस्थितियां संभालना कठिन लगने लगे तो परिवार और करीबी लोगों का सहारा लेना चाहिए। आंचल ने बताया कि वह खुद भी डिप्रेशन और तनाव के दौर से गुजर चुकी हैं। ऐसे समय में काम, करियर और सफलता से ज्यादा जरूरी अपने लोगों का साथ होता है। उन्होंने कलाकारों से मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की। उधर संचिता उगले की मौत के मामले में पुलिस जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय अभिनेत्री ने रविवार रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी, जहां कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं मिली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय संचिता घर में अकेली थीं और मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
संचिता अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पालघर जिले में रहती थीं। रविवार शाम उनकी बहन घर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान कथित तौर पर संचिता ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार और उनके प्रशंसकों में शोक का माहौल है। संचिता उगले ने कम उम्र में ही टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में काम किया था, जहां उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा वे ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ जैसे धारावाहिकों का भी हिस्सा रही थीं। आखिरी बार उन्हें दंगल टीवी के शो ‘साजन घर में’ देखा गया था। टीवी के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था। संचिता ने ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में भी भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था। इसके अलावा वे अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी नजर आई थीं। कम समय में उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी और उनके अचानक निधन ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए