कॉन्सर्ट में हिमेश का आलोचकों पर तंज, फैंस से पूछा- “नाक से गाऊं या नॉर्मल?” ऑडियंस का मजेदार जवाब हुआ वायरल

Bollywod

पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया ने 31 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में अपने ‘कैप मेनिया टूर’ के दौरान धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान हिमेश ने अपने मशहूर गाने ‘आशिक बनाया आपने’ पर स्टेज पर ऐसा जलवा बिखेरा कि मौजूद सेलेब्रिटीज़ भी झूम उठे।

हालांकि इस कॉन्सर्ट का एक खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां हिमेश ने अपने आलोचकों पर मजेदार तंज कसते हुए फैंस से मजाकिया अंदाज में पूछा, “क्या मैं आपको नाक से गाऊं या नॉर्मल?” इस सवाल के बाद पूरी ऑडियंस ने जोरदार तालियों और चीयर के साथ ‘नाक से’ गाने के लिए उत्साह दिखाया।

इसके बाद हिमेश ने फैंस से दोबारा पूछा कि क्या वे श्योर हैं, और फिर अपने पुराने अंदाज में गाने की दो पंक्तियां गाईं, जिस पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से बॉलीवुड में कई लोग हिमेश के ‘नाक से गाने’ वाले स्टाइल का मजाक उड़ाते रहे हैं। लेकिन अब यह वीडियो उनके आलोचकों के लिए सटीक जवाब माना जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में हिमेश ने खुलासा किया था कि उन्होंने बॉलीवुड में ‘नाक से गाने’ की परंपरा की शुरुआत की थी। उनका कहना था, “मेरे लिए यह कभी ‘नाक से गाना’ नहीं था, बल्कि हाई पिच में गाना था। ‘आशिक बनाया आपने’ के वीडियो में दिखाया गया था कि लड़का दर्द में गा रहा है, रो रहा है और नाच भी रहा है।”

गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया ने हाल ही में फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ में अभिनय किया था, जिसे दर्शकों से मिक्स प्रतिक्रियाएं मिलीं और यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। मुंबई के सफल कॉन्सर्ट के बाद अब हिमेश 19 जुलाई को दिल्ली में अपने कैप मेनिया टूर के तहत परफॉर्म करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कॉन्सर्ट में हिमेश का आलोचकों पर तंज, फैंस से पूछा- “नाक से गाऊं या नॉर्मल?” ऑडियंस का मजेदार जवाब हुआ वायरल

Bollywod

हालांकि इस कॉन्सर्ट का एक खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां हिमेश ने अपने आलोचकों पर मजेदार तंज कसते हुए फैंस से मजाकिया अंदाज में पूछा, “क्या मैं आपको नाक से गाऊं या नॉर्मल?” इस सवाल के बाद पूरी ऑडियंस ने जोरदार तालियों और चीयर के साथ ‘नाक से’ गाने के लिए उत्साह दिखाया।

इसके बाद हिमेश ने फैंस से दोबारा पूछा कि क्या वे श्योर हैं, और फिर अपने पुराने अंदाज में गाने की दो पंक्तियां गाईं, जिस पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से बॉलीवुड में कई लोग हिमेश के ‘नाक से गाने’ वाले स्टाइल का मजाक उड़ाते रहे हैं। लेकिन अब यह वीडियो उनके आलोचकों के लिए सटीक जवाब माना जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में हिमेश ने खुलासा किया था कि उन्होंने बॉलीवुड में ‘नाक से गाने’ की परंपरा की शुरुआत की थी। उनका कहना था, “मेरे लिए यह कभी ‘नाक से गाना’ नहीं था, बल्कि हाई पिच में गाना था। ‘आशिक बनाया आपने’ के वीडियो में दिखाया गया था कि लड़का दर्द में गा रहा है, रो रहा है और नाच भी रहा है।”

गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया ने हाल ही में फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ में अभिनय किया था, जिसे दर्शकों से मिक्स प्रतिक्रियाएं मिलीं और यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। मुंबई के सफल कॉन्सर्ट के बाद अब हिमेश 19 जुलाई को दिल्ली में अपने कैप मेनिया टूर के तहत परफॉर्म करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/in-the-concert-himesh-asked-tanj-fans-on-critics-nose/article-22956

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.