मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कहेंगे? समय-रणवीर पर बिफरे 'कालीन भैया'

Bollywood NEWS

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर अब तक कई सेलिब्रिटी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। अब 'मिर्जापुर' के 'कालीन भैया' यानी पंकज त्रिपाठी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी पर पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा, आईये जानते हैं।

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है। समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया सहित कई अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। रणवीर अल्लाहबादिया ने विवादास्पद टिप्पणियों के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर से राहत की मांग करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस बीच कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस मुद्दे पर रिएक्शन दे चुके हैं। कई सेलिब्रिटी रणवीर अल्लाहबादिया की पेरेंट्स पर की गई टिप्पणी से नाराज दिखे। अब इस पूरे मामले पर पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी राय रखी है।

सेंसिबिलिटी कहां है?

पंकज त्रिपाठी ने स्क्रीन के साथ इंटरव्यू के दौरान इस पूरे मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- 'ये इंटरनेट की दुनिया है और हर किसी की अपनी राय होती है। इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां बहुत से लोग अचानक फेमस हो जाते हैं। नाम और शोहरत मिल जाती है, लेकिन यहां सेंसिबिलिटी कहां है? क्या इन मशहूर लोगों के पास साहित्य का ज्ञान या सामाजिक व्यवहार जैसी जरूरी इंटेलिजेंस है? हर किसी को, जो भी इस समाज में रह रहे हैं उन्हें कल्चरल और सोशल वैल्यू को जानने की जरूरत है।'

मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कहेंगे?

पंकिज त्रिपाठी ने आगे कहा- 'अगर कोई क्लियर सेंसरशिप नहीं है तो इसका ये बिलकुल भी मतलब नहीं है कि आप मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कहेंगे। बकवास बोलकर मजा लेना ठीक है, लेकिन बकवास बोलकर घमंड दिखाना बिल्कुल ठीक नहीं है। इससे भी ज्यादा जरूरी बात ये है कि आपकी बकवास भी पूरी तरह निरर्थक नहीं होनी चाहि। इन सब चीजों को महत्व देना चाहिए। वायरल कोई भी हो सकता है, ये वायरस बीमारी की तरह कुछ दिन रहेगा और फिर गायब हो जाएगा और हम आगे बढ़ जाएंगे।'

सोच-समझकर बोलना चाहिए

पंकज त्रिपाठी ने इसी के साथ कहा- 'सफलता कैसी होती है, ये बहुत सी चीजों पर निर्भर करता है। हालांकि, मैं इन सब चीजों पर बहस नहीं कर रहा कि कौन सही है और कौन गलत, लेकिन अगर आपके पास शब्दों की ताकत है तो जो भी कह रहे हैं उसे समझिए, क्योंकि लोग उससे प्रभावित होते हैं। आपको बहुत जिम्मेदारी और ध्यान से कोई बात बोलनी चाहिए।'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कहेंगे? समय-रणवीर पर बिफरे 'कालीन भैया'

Bollywood NEWS

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है। समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया सहित कई अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। रणवीर अल्लाहबादिया ने विवादास्पद टिप्पणियों के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर से राहत की मांग करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस बीच कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस मुद्दे पर रिएक्शन दे चुके हैं। कई सेलिब्रिटी रणवीर अल्लाहबादिया की पेरेंट्स पर की गई टिप्पणी से नाराज दिखे। अब इस पूरे मामले पर पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी राय रखी है।

सेंसिबिलिटी कहां है?

पंकज त्रिपाठी ने स्क्रीन के साथ इंटरव्यू के दौरान इस पूरे मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- 'ये इंटरनेट की दुनिया है और हर किसी की अपनी राय होती है। इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां बहुत से लोग अचानक फेमस हो जाते हैं। नाम और शोहरत मिल जाती है, लेकिन यहां सेंसिबिलिटी कहां है? क्या इन मशहूर लोगों के पास साहित्य का ज्ञान या सामाजिक व्यवहार जैसी जरूरी इंटेलिजेंस है? हर किसी को, जो भी इस समाज में रह रहे हैं उन्हें कल्चरल और सोशल वैल्यू को जानने की जरूरत है।'

मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कहेंगे?

पंकिज त्रिपाठी ने आगे कहा- 'अगर कोई क्लियर सेंसरशिप नहीं है तो इसका ये बिलकुल भी मतलब नहीं है कि आप मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कहेंगे। बकवास बोलकर मजा लेना ठीक है, लेकिन बकवास बोलकर घमंड दिखाना बिल्कुल ठीक नहीं है। इससे भी ज्यादा जरूरी बात ये है कि आपकी बकवास भी पूरी तरह निरर्थक नहीं होनी चाहि। इन सब चीजों को महत्व देना चाहिए। वायरल कोई भी हो सकता है, ये वायरस बीमारी की तरह कुछ दिन रहेगा और फिर गायब हो जाएगा और हम आगे बढ़ जाएंगे।'

सोच-समझकर बोलना चाहिए

पंकज त्रिपाठी ने इसी के साथ कहा- 'सफलता कैसी होती है, ये बहुत सी चीजों पर निर्भर करता है। हालांकि, मैं इन सब चीजों पर बहस नहीं कर रहा कि कौन सही है और कौन गलत, लेकिन अगर आपके पास शब्दों की ताकत है तो जो भी कह रहे हैं उसे समझिए, क्योंकि लोग उससे प्रभावित होते हैं। आपको बहुत जिम्मेदारी और ध्यान से कोई बात बोलनी चाहिए।'

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/in-the-name-of-entertainment-anything-will-be-said-on/article-10247

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.